लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम)

सूची नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम)

नेता विपक्ष किसी भी देश की संसद की सदन में सामान्यत: दूसरे सबसे बड़े दल का चुना हुआ नेता होता है। यह हर जगह दूसरे सबसे बडे दल का नेता हो यह जरूरी नहीं, जैसे यूनाइटेड किंगडम में ऐसा है जबकि भारत की संसद में ऐसा नहीं है। इसका मुख्य कार्य सदन में सरकार के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करना होता है। इस पृष्ठ में १८०७ के बाद से यूनाइटेड किंगडम के दोनों सदनों में पूर्ण अथवा कार्यकारी नेता विपक्ष की भूमिका निभाने वाले नेताओं की सूची है। इसके पहले नेता विपक्ष का पद कई दशकों तक चार्ल्स जेम्स फॉक्स के पास था। १९११ से पहले तक दोनों सदनों के नेताओं का दर्ज़ा एक ही था जब तक की कोई एक पार्टी का भूतपूर्व प्रधानमंत्री ना हो। ऐसा भूतपूर्व प्रधानमंत्री पूरे विपक्ष का नेता माना जाता था। १९११ से बाद से हाउस ऑफ कॉमन्स का नेता विपक्ष ही पूरे विपक्ष के लिये नेता विपक्ष माना जाता था। ऐसे संपूर्ण विपक्ष के नेताओं का नाम मोटे अक्षरों में दिया गया है। कार्यकारी नेताओं के नाम जब तक की वो चुने हुए नेता विपक्ष ना बन गए टेढे अक्षरों में हैं। 1827–30 में दोनों मुख्य दलों के विखंडन की वजह से, उस दौरान नेता और मुख्य विपक्षी दल अस्थायी थे। नेता के नाम के आगे "+" चिन्ह दर्शाता है कि उस नेता की अपने कार्यकाल के दौरान मृत्यु हो गयी। .

20 संबंधों: टोनी ब्लेयर, एडवर्ड हीथ, एलिज़ाबेथ द्वितीय, डेविड कैमरन, द राइट ऑनरेबल, बेंजामिन डिसरायली, भारतीय संसद, मारग्रेट थैचर, यूनाइटेड किंगडम, राबर्ट पील, राबर्ट गास्कौय्न-सीसिल, लेबर पार्टी, संयुक्त राजशाही के प्रधानमंत्री, हाउस ऑफ कॉमन्स, हैरिएट हर्मन, जेम्स राम्ज़ी माकडानल्ड, जॉन मेजर, विन्सटन चर्चिल, आर्थर जेम्स बाल्फोर, क्लिमेण्ट रिचर्ड एट्ली

टोनी ब्लेयर

एंटनी चार्ल्स लिंटन ब्लेयर (जन्म 6 मई, 1953) (अंग्रेज़ी: Anthony Charles Lynton Blair, परन्तु Tony Blair (टोनी ब्लेयर) से प्रचलित) एक ब्रितानी राजनीतिज्ञ है जो मई 1997 से जून 2007 तक संयुक्त राजशाही के प्रधानमन्त्री थे, 1994 से 2007 तक लेबर पार्टी के नेता था और सेजफ़ील्ड निर्वाचनक्षेत्र का संसद का सदस्य 1983 से 2007 तक था। अब वह अंतर्राष्ट्रीय मध्य-पूर्व चौकड़ी के दूत है। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और टोनी ब्लेयर · और देखें »

एडवर्ड हीथ

एडवर्ड हीथ (Edward Heath) इंग्लैंड के प्रधान मन्त्री (1970-1974)।.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और एडवर्ड हीथ · और देखें »

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

डेविड कैमरन

डैविड विलियम डोनाल्ड कैमरन (जन्म ९ अक्तूबर, १९६६) २०१० से जुलाई २०१६ तक संयुक्त राजशाही के प्रधान मंत्री रह चुके हैं। वे कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता थे तथा ये विटने से संसद सदस्य थे। यूरोपीय संघ की सदस्यता पर हुए जनमत संग्रह में जनता ने संघ को छोड़ने का निर्णय दिया तो उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी। कैमरन ने ब्रेज़नोज़ महाविद्यालय, ऑक्स्फ़ोर्ड से दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिशास्त्र (पीपीई) विषय में १९८८ में प्रथम श्रेणी (ऑनर्स) में स्नातक किया है। इन्हें इनके पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर वर्नॉन बोगडेनॉर "समर्थतम छात्रों में से एक" कहा करते थे। अपने ऑक्सफोर्ड प्रवास काल में ये बुलिंग्डब क्लब के सदस्य रहे थे। इन्हॊने कंज़र्वेटिव अनुसंधान विभाग ज्वाइन किया और नॉर्मन लेमाउण्ट एवं माईकल हावर्ड के विशेष सलाहकार बने। फ़िर ये कार्ल्टन कम्युनिकेशंस के कारपोरेट मामलों के निदेशक पद पर सात वर्ष तक आसीन रहे। कैमरन पहली बार संसद के लिये १९९७ में स्टैफ़्फ़ोर्ड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में आए। ये यूरोस्केप्टिक मंच पर अपनी पार्टी से उसकी एकल-यूरोपीय मुद्रा (यूरो) में ब्रिटिश सदस्यता विरोधी विचारधारा के कारण उससे अलग हो गए। हालांकि राष्ट्रीय औसत वोटों से कुछ न्यून रहने पर वे हारे भी। इसके बाद उनको संसद सदस्यता हेतु प्रथम विजय २००१ के आम चुनावों में ऑक्स्फ़ोर्डशायर की विट्टने निर्वाचन क्षेत्र से मिली। तब इन्हें आधिकारिक विपक्ष का स्थान मिला। २००५ के आम चुनावों में नीति समन्वय अध्यक्ष भी बने। अपनी युवा एवं उदारवादी प्रत्याशी की छवि के कारण ही २००५ में इन्होंने कंज़र्वेटिव पार्टी के चुनावों में विजय पाई। तब ये प्रथम बार ब्रिटेन के प्रधान मंत्रीबने। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और डेविड कैमरन · और देखें »

द राइट ऑनरेबल

द राइट ऑनरेबल (The Right Honourable) संक्षेप में (The Rt Hon. या Rt Hon.) एक ऐसी सम्माननीय शैली या सम्मानसूचक शब्द है जिसे परंपरागत रूप से यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कुछ राष्ट्रमंडल देशों, मॉरिशस इत्यादि में कुछ अति विशिष्ट लोगों या समूहों के लिये उनके नाम के आगे उपसर्ग के रूप में प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और द राइट ऑनरेबल · और देखें »

बेंजामिन डिसरायली

बेंजामिन डिसरायली (प्रथम अर्ल ऑफ़ बैकस्फील्ड), (21 दिसम्बर 1804 – 19 अप्रैल 1881) ब्रितानी कंजर्वेटिव पार्टी के राजनेता और लेखक थे जो दो बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने वर्तमान कंजर्वेटिव पार्टी के निर्माण तथा इसके नीति-निर्माण में महत्त्वपूर्ण कार्य किया था। डिसरायली ने वैश्विक स्तर पर अपनी आवाज बुलंद की। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और बेंजामिन डिसरायली · और देखें »

भारतीय संसद

संसद भवन संसद (पार्लियामेंट) भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है। यह द्विसदनीय व्यवस्था है। भारतीय संसद में राष्ट्रपति तथा दो सदन- लोकसभा (लोगों का सदन) एवं राज्यसभा (राज्यों की परिषद) होते हैं। राष्ट्रपति के पास संसद के दोनों में से किसी भी सदन को बुलाने या स्थगित करने अथवा लोकसभा को भंग करने की शक्ति है। भारतीय संसद का संचालन 'संसद भवन' में होता है। जो कि नई दिल्ली में स्थित है। लोक सभा में राष्ट्र की जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं जिनकी अधिकतम संख्या ५५२ है। राज्य सभा एक स्थायी सदन है जिसमें सदस्य संख्या २५० है। राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन / मनोनयन ६ वर्ष के लिए होता है। जिसके १/३ सदस्य प्रत्येक २ वर्ष में सेवानिवृत्त होते है। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और भारतीय संसद · और देखें »

मारग्रेट थैचर

मारग्रेट हिल्डा थैचर, बैरोनेस थैचर (13 अक्टूबर 1925 – 8 अप्रैल 2013) ब्रिटिश राजनीतिज्ञ थीं, जो बीसवी शताब्दी में सबसे लंबी अवधि (1979–1990) के लिए यूनाईटेड किंगडम की प्रधानमंत्री रही थीं और एकमात्र महिला जिन्होंने यह कार्यभार संभाला हो। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और मारग्रेट थैचर · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

राबर्ट पील

सर रॉबर्ट पील (ज्न्म:-५ फेर्बेरी १७८८) एक रूढ़िवादी राजनेता थे|जो की १८३४ से १८३५ तक ब्रिटन के प्रधानमंत्री रहे| इंग्लैंड के प्रधान मन्त्री।.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और राबर्ट पील · और देखें »

राबर्ट गास्कौय्न-सीसिल

इंग्लैंड के प्रधान मन्त्री।.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और राबर्ट गास्कौय्न-सीसिल · और देखें »

लेबर पार्टी

लेबर पार्टी ब्रिटेन की एक सेंटर - लेफ्ट यानि (उदार वामपंथी विचारधारा वाली) राजनीतिक पार्टी है। इसका जन्म उन्नीसवीं शताब्दी के मजदूर संगठनो के आंदोलन और समाजवादी राजनैतिक दलों के उदय के साथ हुआ जिसे उदार गिरिजाघर (ब्रॉड चर्च) कह के परिभाषित किया गया। इस दल की विचारधारा बहुत विस्तृत है जिसमें प्रखर समाजवाद से लेकर उदारवादी समाजवादी लोकतंत्र की विचारधारा शामिल हैं। १९०० में बनने के बाद लेबर पार्टी ने शुरुवाती १९२० के आम चुनावों में उस समय की लिब्रल पार्टी की जगह ले ली और रामसे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में १९२४ और १९२९-३१ के दौरान अल्पमत की सरकारें बनाईं। १९४०-४५ के दौरान यह दल चर्चिल युद्ध मंत्रालय (Churchill war ministry) का हिस्सा रहा जिसके बाद इसने क्लीमेंट ऐट्टली के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाई। लेबर दल १९६४-७० के दौरान हैरॉल्ड विल्सन के नेतृत्व वाले पहले विल्सन मंत्रीमंडल का भी हिस्सा रहा। इसके बाद 1974 से 1979, पहले विल्सन और फिर जेम्स कैलेघन के नेतृत्व में सरकार में रही। लेबर पार्टी 1997 और 2010 के दौरान टोनी ब्लेयर और गौर्डन ब्राउन के नेतृत्व में १७९ सीटों से घटकर २००१ के आम चुनावों में १६७ और फिर २००५ के चुनावों में ६६ सीटों के साथ अंतिम स्थान पर आती रही। २०१० के आम चुनावों में २५८ सीटें और २०१५ के आम चुनावों में २३२ सीटें जीतकर यह पार्टी अब ब्रिटेन की संसद में आधिकारिक विपक्ष की भूमिका निभा रही है। वेल्श के सदन में लेबर पार्टी की अल्पमत की सरकार है जबकि स्कॉटिश संसद में यह मुख्य विपक्ष की भूमिका में है और यूरोपीय संसद में इसके २० सांसद हैं जो प्रोग्रेसिव एलाएंस ऑफ सोसलिस्ट्स एंड डेमोक्रेट्स समूह के साथ बैठते हैं। लेबर दल यूरोपीय समाजवादी दल और प्रोग्रेसिव एलाएंस (अंतर्राष्ट्रीय) का एक पूर्णकालिक सदस्य है। और सोशलिस्ट इंटरनैशनल में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहा है। दल के वर्तमान नेता हैरिएट हर्मन हैं जो ८ मई २०१५ को एड मिलिबैंड के त्यागपत्र देने के बाद चुने गए हैं। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और लेबर पार्टी · और देखें »

संयुक्त राजशाही के प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधान मन्त्री.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और संयुक्त राजशाही के प्रधानमंत्री · और देखें »

हाउस ऑफ कॉमन्स

हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटेन की संसद का निचला सदन है। इसकी बैठकें वेस्टमिंस्टर, लंदन में होती है। श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम की सरकार.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और हाउस ऑफ कॉमन्स · और देखें »

हैरिएट हर्मन

हैरिएट रुथ हर्मन (जन्म: ३० जुलाई १९५०), महारानी एलिज़ाबेथ II की सलाहकार समिति की सदस्य, एक ब्रिटिश अधिवक्ता और राजनेत्री हैं। यह २०१५ से लेबर पार्टी की कार्यकारी नेता और यूनाइटेड किंगडम की संसद में नेता विपक्ष भी हैं। यह १९८२ से यूके की सांसद हैं जब यह पहली बार १९८२ में पेकहम से और फिर १९९७ में कैंबरवेल व पेकहम निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं थीं। स्त्री अधिकारों के लिए लड़ने वाली हर्मन एक प्रखर महिलावादी नेता के रूप में भी जानी जाती हैं। इन्होंने जोर दे कर कहा है "मैं लेबर पार्टी में इसलिए हूँ क्यूंकि मैं एक महिलावादी हूँ। मैं लेबर पार्टी में इसलिए हूँ क्यूंकि मैं समानता में यकीन रखती हूँ।" लदंन में पिता डॉक्टर जॉन बी.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और हैरिएट हर्मन · और देखें »

जेम्स राम्ज़ी माकडानल्ड

इंग्लैंड के प्रधान मन्त्री।.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और जेम्स राम्ज़ी माकडानल्ड · और देखें »

जॉन मेजर

जॉन मेजर (अंग्रेज़ी: John Major) इंग्लैंड के प्रधान मन्त्री (1990-1997)। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और जॉन मेजर · और देखें »

विन्सटन चर्चिल

विन्सटन चर्चिल विन्सटन चर्चिल(30 नवंबर, 1874-24 जनवरी, 1965) अंग्रेज राजनीतिज्ञ। द्वितीय विश्वयुद्ध, 1940-1945 के समय इंगलैंड के प्रधानमंत्री था। चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता था। वो सेना में अधिकारी रह चुका था, साथ ही वह इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी था। वह एकमात्र प्रधानमंत्री था जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपने आर्मी कैरियर के दौरान चर्चिल भारत, सूडान और द्वितीय विश्वयुद्ध में अपना जौहर दिखाया था। उसने युद्ध संवाददाता के रूप में ख्याति पाई थी। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान उसने ब्रिटिश सेना में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया। विश्वयुद्ध से पहले वे गृहमंत्रालय में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष रहे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वे लॉर्ड ऑफ एडमिरिल्टी बने रहे। युद्ध के बाद उन्हें शस्त्र भंडार का मंत्री बनाया गया। 10 मई 1940 को उन्हें युनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्होंने धूरी राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई जीती। चर्चिल प्रखर वक्ता थे। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और विन्सटन चर्चिल · और देखें »

आर्थर जेम्स बाल्फोर

इंग्लैंड के प्रधान मन्त्री।.

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और आर्थर जेम्स बाल्फोर · और देखें »

क्लिमेण्ट रिचर्ड एट्ली

क्लिमेंट रिचर्ड एटली क्लिमेण्ट रिचर्ड एट्ली (Richard Clement Attlee; १८८३ - १९६७) ब्रिटिश राजनीतिज्ञ, लेबर पार्टी के नेता (१९३५ से १९५५ तक), तथा १९४५ से १९५१ तक युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री थे। उनके ही प्रधानमंत्रित्वकाल में भारत को स्वतंत्रता मिली। उनके काल में ही यूके कल्याणकारी राज्य (वेल्फेयर स्टेट) बना जिसके अन्तर्गत अन्य बातों के अलावा वहाँ निःशुल्क सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा आरम्भ हुई। वे यूके के सर्वोत्तम प्रधानमंत्री माने जाते हैं तथा वहाँ के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में उनकी गिनती होती है। .

नई!!: नेता विपक्ष (यूनाइटेड किंगडम) और क्लिमेण्ट रिचर्ड एट्ली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »