लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेगेव रेगिस्तान

सूची नेगेव रेगिस्तान

नेगेव रेगिस्तान (अंग्रेज़ी: Negev, इब्रानी: הַנֶּגֶב), जिसे अरबी भाषा में अन-नक़ब (النقب‎) कहा जाता है, दक्षिणी इज़राइल में स्थित एक रेगिस्तान व अर्ध-रेगिस्तान है। इस क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर बियरशीबा है जो इस रेगिस्तान के उत्तरी छोर पर स्थित है, जबकि इस मरुभूमि के दक्षिण में अक़ाबा की खाड़ी और एइलात का शहर है। .

8 संबंधों: बदू लोग, मरुस्थल, योसफ़ताल चिकित्सा केन्द्र, इब्रानी भाषा, इज़राइल, अरबी भाषा, अंग्रेज़ी भाषा, अक़ाबा की खाड़ी

बदू लोग

ओमान का एक बदू परिवार सीरिया में खाना पकाती दो बदू स्त्रियाँ मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप में रोटीयाँ बनते बदू पुरुष बदू (अरबी) या बदूईन (Bedouin) एक अरब मानव जाति है जो पारम्परिक रूप से ख़ानाबदोश जीवन व्यतीत करते हैं और 'अशाइर​' नामक क़बीलों में बंटे हुए हैं। यह अधिकतर जोर्डन, इराक़, अरबी प्रायद्वीप और उत्तर अफ़्रीका के रेगिस्तानी क्षेत्रों में रहते हैं।, Elizabeth Losleben, pp.

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और बदू लोग · और देखें »

मरुस्थल

अटाकामा मरुस्थल मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों को कहा जाता है जहां जलपात (वर्षा तथा हिमपात का योग) अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा काफी कम होती है। प्रायः (गलती से) रेतीले रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल कहा जाता है जोकि गलत है। यह बात और है कि भारत में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र (थार) एक रेतीला मैदान है। मरूस्थल (कम वर्षा वाला क्षेत्र) का रेतीला होना आवश्यक नहीं। मरुस्थल का गर्म होना भी आवश्यक नहीं है। अंटार्कटिक, जोकि बर्फ से ढका प्रदेश है, विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है ! विश्व के अन्य देशों में कई ऐसे मरुस्थल हैं जो रेतीले नहीं है। .

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और मरुस्थल · और देखें »

योसफ़ताल चिकित्सा केन्द्र

योसफ़ताल चिकिस्ता केन्द्र योसफ़ताल चिकित्सा केन्द्र (हिब्रू: הַמֶּרְכָּז הָרְפוּאִי יוֹסֵפְטַל) इज़राइल के ईलात नगर में स्थित एक अस्पताल है। इस अस्पताल की स्थापना 1968 में की गई थी और यह इज़राइल का सबसे दक्षिणी अस्पताल है और दक्षिणी नेगैव रेगिस्तान में सेवाएँ उपलब्ध कराने वाला एकमात्र अस्पताल भी है। इसका नाम जियोरा योसफ़ताल के नाम पर है। 65 बिस्तरों के साथ यह इज़राइल का सबसे छोटा आम अस्पताल है। वित्तीय परेशानियों के कारण इस अस्पताल को बन्द कर देने के प्रस्ताव आने लगे थे लेकिन स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के विरोध के कारण इस अस्पताल को चालू रहने दिया गया क्योंकि उन लोगों का तर्क था कि तीन किलोमीटर तक के व्यास क्षेत्र के भीतर कोई भी अस्पताल ना होना बहुत घातक हो सकता है। इस अस्पताल का संचालन क्लैलिट स्वास्थ्य सुधार संगठन द्वारा किया जाता है। गोताखोरी से सम्बन्धित दुर्घटनाओं के उपचार के लिए यहाँ एक पूर्णतः सुसज्जित रिकम्प्रैशन चैम्बर है। छुट्टियाँ मनाने आए लोगों और स्थानीय निवासियों के लिए इस अस्पताल में गुर्दा डायलिसिस की सुविधा भी उपल्बध है। .

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और योसफ़ताल चिकित्सा केन्द्र · और देखें »

इब्रानी भाषा

हिब्रूभाषी क्षेत्र हिब्रू (עִבְרִית, Ivrit) सामी-हामी भाषा-परिवार की सामी शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये इस्राइल की मुख्य- और राष्ट्रभाषा है। इसका पुरातन रूप बिब्लिकल हिब्रू यहूदी धर्म की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम इसी में लिखा गया था। ये हिब्रू लिपि में लिखी जाती है ये दायें से बायें पढ़ी और लिखी जाती है। पश्चिम के विश्वविद्यालयों में आजकल इब्रानी का अध्ययन अपेक्षाकृत लोकप्रिय है। प्रथम महायुद्ध के बाद फिलिस्तीन (यहूदियों का इज़रायल नामक नया राज्य) की राजभाषा आधुनिक इब्रानी है। सन् १९२५ई.

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और इब्रानी भाषा · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और इज़राइल · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और अरबी भाषा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

अक़ाबा की खाड़ी

अक़ाबा की खाड़ी (अरबी:, ख़लीज अल​-अक़ाबा; अंग्रेज़ी: Gulf of Aqaba) लाल सागर के उत्तरी भाग में सीनाई प्रायद्वीप से पूर्व में और अरबी मुख्यभूमि से पश्चिम में स्थित एक बड़ी खाड़ी है। इस खाड़ी के किनारे पर चार देश तटस्थ हैं: मिस्र, इस्राइल, जोर्डन और सउदी अरब। .

नई!!: नेगेव रेगिस्तान और अक़ाबा की खाड़ी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »