लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीला गुम्बद, दिल्ली

सूची नीला गुम्बद, दिल्ली

नीला गुम्बद (उर्दु:نیلا گنبد) नई दिल्ली के दीनापनाह यानि पुराना किला के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा रोड के निकट स्थित एक ऐतिहासिक स्मारक है। एक मुगलकालीन इमारत है। गुलाम वंश के समय में यह भूमि किलोकरी किले में स्थित थी, जो कि नसीरुद्दीन (१२६८-१२८७) के पुत्र तत्कालीन सुल्तान केकूबाद की राजधानी हुआ करती थी। .

9 संबंधों: नई दिल्ली, पुराना किला, दिल्ली, बलुआ पत्थर, मथुरा मार्ग (दिल्ली), लाल, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, ग़ुलाम वंश, किलोकरी, उर्दू भाषा

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और नई दिल्ली · और देखें »

पुराना किला, दिल्ली

पुराने किले, दिल्ली का बड़ा दरवाज़ा पुराना किला नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित प्राचीन दीना-पनाह नगर का आंतरिक किला है। इस किले का निर्माण शेर शाह सूरी ने अपने शासन काल में १५३८ से १५४५ के बीच करवाया था। किले के तीन बड़े द्वार हैं तथा इसकी विशाल दीवारें हैं। इसके अंदर एक मस्जिद है जिसमें दो तलीय अष्टभुजी स्तंभ है। हिन्दू साहित्य के अनुसार यह किला इंद्रप्रस्थ के स्थल‍ पर है जो पांडवों की विशाल राजधानी होती थी। जबकि इसका निर्माण अफ़गानी शासक शेर शाह सूरी ने १५३८ से १५४५ के बीच कराया गया, जिसने मुगल बादशाह हुमायूँ से दिल्ली का सिंहासन छीन लिया था। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बादशाह हुमायूँ की इस किले के एक से नीचे गिरने के कारण दुर्घटनावश मृत्यु हो गई। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और पुराना किला, दिल्ली · और देखें »

बलुआ पत्थर

बलुआ पत्थर का शैल बालुकाश्म या बलुआ पत्थर (सैण्डस्टोन) ऐसी दृढ़ शिला है जो मुख्यतया बालू के कणों का दबाव पाकर जम जाने से बनती है और किसी योजक पदार्थ से जुड़ी होती है। बालू के समान इसकी रचना में भी अनेक पदार्थ विभिन्न मात्रा में हो सकते हैं, किंतु इसमें अधिकांश स्फटिक ही होता है। जिस शिला में बालू के बहुत बड़े बड़े दाने मिलते हैं, उसे मिश्रपिंडाश्म और जिसमें छोटे छोटे दाने होते हैं उसे बालुमय शैल या मृण्मय शैल कहते हैं। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और बलुआ पत्थर · और देखें »

मथुरा मार्ग (दिल्ली)

मथुरा मार्ग दिल्ली का एक प्रमुख सड़क मार्ग है। यह आई टी ओ क्षेत्र के निकट तिलक पुल से आरंभ होकर, दक्षिण में दिल्ली-फरीदाबाद सीमा तक जाता है। इसके बाद भि यह हरियाणा राज्य व फिर उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा शहर तक इस ही नाम से जाना जाता है। हरियाणा में यह मार्ग फरीदाबाद, बल्लबगढ़, पलवल होडल के बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है 2011 में इसे 6 लेन का करने का प्रस्ताव रखा गया और इस का ठेका रिलायंस को मिला श्रेणी:दिल्ली के सड़क मार्ग.

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और मथुरा मार्ग (दिल्ली) · और देखें »

लाल

लाल वर्ण को रक्त वर्ण भी कहा जाता है, कारण इसका रक्त के रंग का होना। लाल वर्ण प्रकाश की सर्वाधिक लम्बी तरंग दैर्घ्य वाली रोशनी या प्रकाश किरण को कहते हैं, जो कि मानवीय आँख द्वारा दृश्य हो। इसका तरंग दैर्घ्य लगभग625–740 nm तक होता है। इससे लम्बी तरंग को अधोरक्त कहते हैं, जो कि मानवीय चक्षु द्वारा दृश्य नहीं है। लाल रंग प्रकाश का संयोजी प्राथमिक रंग है, जो कि क्याना रंग का सम्पूरक है। लाल रंग सब्ट्रेक्टिव प्राथमिक रंग भी है RYB वर्ण व्योम में, परंतु CMYK वर्ण व्योम में नहीं। मानवीय रंग मनोविज्ञान में, लाल रंग जुडा़ है ऊष्मा, ऊर्जा एवं रक्त से, साथ ही वे भावनाएं जो कि रक्त से जुडी़ हैं। जैसे कि क्रोध, आवेश, प्रेम। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और लाल · और देखें »

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के तीन मुख्य रेलवे स्टेशन में से एक है। यह स्टेशन सभी मुख्य व बड़े शहरों से जुड़ा है। इसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर संकुलन व भीड़ भाड़ नियंत्रित कर बांटने के उद्देश्य से भी विकसित किया जा रहा है। य्स स्टेशन उत्तर रेलवे द्वारा संचालित एवं अनुरक्षित है। दिल्ली की दो मुख्य जीवनधाराएं रिंग मार्ग और मथुरा मार्ग इसके दोनों ओर से निकलती हैं। सराय काले खां अन्तर्राज्यीय बस अड्डा भी इस स्टेशन के निकट ही स्थित है, जो कि सभि समीपस्थ शहरों को बस सेवा द्वारा जोड़ता है। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन · और देखें »

ग़ुलाम वंश

गुलाम वंश (سلسله غلامان) मध्यकालीन भारत का एक राजवंश था। इस वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक था जिसे मोहम्मद ग़ौरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद नियुक्त किया था। इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290 ईस्वी तक राज किया। इस वंश के शासक या संस्थापक ग़ुलाम (दास) थे न कि राजा। इस लिए इसे राजवंश की बजाय सिर्फ़ वंश कहा जाता है। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और ग़ुलाम वंश · और देखें »

किलोकरी

दिल्ली के रिंग मार्ग पर पड़ने वाला एक चौराहा है। इसे निज़ामुद्दीन सेतु मार्ग काटता है। किलोकरी दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है। श्रेणी:रिंग मार्ग, दिल्ली के चौक श्रेणी:दिल्ली के बस स्टॉप श्रेणी:रिंग मार्ग के बस स्टॉप श्रेणी:दिल्ली के स्थल.

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और किलोकरी · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: नीला गुम्बद, दिल्ली और उर्दू भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »