लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीलकंठ

सूची नीलकंठ

नीलकंठ के कई अर्थ हो सकते हैं:-.

7 संबंधों: नीलकंठ (शिवाचार्य), नीलकंठ चतुर्धर, नीलकंठ पक्षी, भगवान, शिव, स्वामिनारायण, हिन्दू

नीलकंठ (शिवाचार्य)

नीलकंठ एक शिवाचार्य। नीलकंठ क्रियासार नामक वीर शैव ग्रंथ के लेखक थे। इस ग्रंथ की एक टीका १७३८ ई. में लिखी गई। कमलाकर भट्ट (१६१२ ई.) कृत निर्णयसिंधु में क्रियासार का उद्धरण है। मल्लणार्थ कृत कर्णाटक भाषा ग्रंथ वीर शैवाभूत महापुराण में (१५१३ ई.) इस ग्रंथ का उल्लेख है अत: इनका समय १५वीं शताब्दी होगा। क्रियासार के अलावा कर्णाटक भाषा में भी इन्होंने एक ग्रंथ का निर्माण किया। इनके अनुसार वीर शैवागम ही वैदिक है, अन्य आगम हैं। शक्ति विशिष्ट अद्वैत ब्रह्मरूपी शिव का प्रतिपादन इन्होंने किया है। कुछ लोग इन्हें शिवाद्वैतवादी ब्रह्मसूत्र के भाष्यकार श्रीकंठ से अभिन्न मानते हैं पर यह धारण गलत है। ज्योतिष शास्त्र के एक ग्रंथ ताजिक के भी कर्त्ता कोई नीलकंठ थे जिनका समय मुसलमानों के आक्रमण के बाद का होना कीथ ने माना है। विंटरनित्ज के अनुसार महाभारत के टीकाकार नीलकंठ भी बहुत बाद के हैं। समुद्रमंथन से उठे विष को पीकर गले में धारण करने के कारण जिनका कंठ नीला पड़ गया वे शिव भी नीलकंठ कहलाते हैं। श्रेणी:शैव सम्प्रदाय श्रेणी:संस्कृत साहित्यकार.

नई!!: नीलकंठ और नीलकंठ (शिवाचार्य) · और देखें »

नीलकंठ चतुर्धर

नीलकण्ठ चतुर्धर (सत्रहवीं सदी ईस्वी) संस्कृत साहित्य के सुप्रसिद्ध टीकाकार। सम्पूर्ण महाभारत की टीका के लिए विशेष प्रख्यात। .

नई!!: नीलकंठ और नीलकंठ चतुर्धर · और देखें »

नीलकंठ पक्षी

left left left नीलकंठ (कोरेशियस बेन्गालेन्सिस), जिसे इंडियन रोलर बर्ड या ब्लू जे कहते थे, एक भारतीय पक्षी है। यह उष्णकटिबन्धीय दक्षिणी एशिया में ईराक से थाइलैंड तक पाया जाता है। .

नई!!: नीलकंठ और नीलकंठ पक्षी · और देखें »

भगवान

भगवान गुण वाचक शब्द है जिसका अर्थ गुणवान होता है। यह "भग" धातु से बना है,भग के ६ अर्थ है:- १-ऐश्वर्य २-वीर्य ३-स्मृति ४-यश ५-ज्ञान और ६-सौम्यता जिसके पास ये ६ गुण है वह भगवान है। पाली भाषा में भगवान "भंज" धातु से बना है जिसका अर्थ हैं:- तोड़ना। जो राग,द्वेष,और मोह के बंधनों को तोड़ चुका हो अथवा भाव में पुनः आने की आशा को भंग कर चुका हो भावनाओ से परे जहाँ सारे विचार शून्य हो जाये और वहीँ से उनकी यात्रा शुरु हो उसे भगवान कहा जाता है। .

नई!!: नीलकंठ और भगवान · और देखें »

शिव

शिव या महादेव हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ,गंगाधार के नाम से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश हैं, तथा पुत्री अशोक सुंदरी हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है। इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है। भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। राम, रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है। .

नई!!: नीलकंठ और शिव · और देखें »

स्वामिनारायण

घनश्याम पाण्डे या स्वामिनारायण या सहजानन्द स्वामी (२ अप्रैल १७८१ - १ जून १८३०), हिंदू धर्म के स्वामिनारायण संप्रदाय के संस्थापक थे। स्वामिनारायण संप्रदाय को मानने वाले उन्हे भगवान मानते हैं। भागवत पुराण और स्कंद पुराण स्वामिनारायण के अवतार का संकेत है। | स्वामिनारायण की शिक्षापत्री स्वामिनारायण सम्प्रदाय का मूल ग्रन्थ है। .

नई!!: नीलकंठ और स्वामिनारायण · और देखें »

हिन्दू

शब्द हिन्दू किसी भी ऐसे व्यक्ति का उल्लेख करता है जो खुद को सांस्कृतिक रूप से, मानव-जाति के अनुसार या नृवंशतया (एक विशिष्ट संस्कृति का अनुकरण करने वाले एक ही प्रजाति के लोग), या धार्मिक रूप से हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ मानते हैं।Jeffery D. Long (2007), A Vision for Hinduism, IB Tauris,, pages 35-37 यह शब्द ऐतिहासिक रूप से दक्षिण एशिया में स्वदेशी या स्थानीय लोगों के लिए एक भौगोलिक, सांस्कृतिक, और बाद में धार्मिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त किया गया है। हिन्दू शब्द का ऐतिहासिक अर्थ समय के साथ विकसित हुआ है। प्रथम सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व में सिंधु की भूमि के लिए फारसी और ग्रीक संदर्भों के साथ, मध्ययुगीन युग के ग्रंथों के माध्यम से, हिंदू शब्द सिंधु (इंडस) नदी के चारों ओर या उसके पार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले लोगों के लिए भौगोलिक रूप में, मानव-जाति के अनुसार (नृवंशतया), या सांस्कृतिक पहचानकर्ता के रूप में प्रयुक्त होने लगा था।John Stratton Hawley and Vasudha Narayanan (2006), The Life of Hinduism, University of California Press,, pages 10-11 16 वीं शताब्दी तक, इस शब्द ने उपमहाद्वीप के उन निवासियों का उल्लेख करना शुरू कर दिया, जो कि तुर्किक या मुस्लिम नहीं थे। .

नई!!: नीलकंठ और हिन्दू · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नीलकण्ठ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »