लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निर्माण स्थल पर सुरक्षा

सूची निर्माण स्थल पर सुरक्षा

निर्माण कार्य मुख्यतः स्थल आधारित कार्य है जिसमें बहुत से खतरे सम्भव हैं। निर्माण-स्थल पर किए जाने वाले कुछ मुख्य कार्य ये हैं- गृह-निर्माण, मार्ग निर्माण, अधोसंरचना का रखरखाव और मरम्मत। इस काम में बहुत से ऐसे काम हैं जो खतरों से भरे होते हैं, जैसे ऊँचाई पर जाकर काम करना, उत्खनन (खुदाई), हल्ला, धूल, शक्ति-औजार (पॉवर टूल्स), आदि। इनमें से भी अधिकांश मौतें इन चार कारणों से होतीं हैं- गिरने से, किसी वस्तु के टकराने से लगी चोट से, बिजली का धक्का लगने से, और किन्हीं दो वस्तुओं के बीच में फंसने/दबने से। पिछले कुछ वर्षों में विकासशील तथा अविकसित देशों में निर्माण कार्य बढ़ रहे हैं। इसके कारण निर्माण से सम्बन्धित मौतों की संख्या भी बढ़ गयी है। किसी कार्यस्थल पर अपने व्यवसाय से सम्बन्धित कार्य करते हुए हुई मृत्यु को व्यावसायिक मृत्यु कहते हैं। निर्माण स्थल पर सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय करके ही काम करना बहुत आवश्यक है। .

1 संबंध: निर्माण

निर्माण

बड़े निर्माण परियोजनाओं में गगनचुंबी इमारतों, जैसे क्रेन आवश्यक हैं। वास्तुकला और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में निर्माण एक प्रक्रिया है, जिसमें निर्माण या बुनियादी सुविधाओंका एकत्रीकरण किया जाता है। एकल गतिविधि से दूर, बड़े पैमाने पर निर्माण का अर्थ कई तरह के कार्य पूरे करना है। सामान्य रूप से काम का प्रबंध परियोजना प्रबंधक करता है और निर्माण प्रबंधक, डिजाइन इंजीनियर, निर्माण इंजीनियर या परियोजना वास्तुकार की देखरेख में संपन्न होता है। परियोजना के सफल निष्पादन के लिए एक प्रभावी योजना बनाना आवश्यक है। उस खास बुनियादी सुविधाओं और डिजाइन के निष्पादन में जो लगे होते हैं, उन्हें अवश्य ही काम के पर्यावरण संबंधी प्रभाव सफल समयबद्धता, बजट बनाना, स्थल की सुरक्षा, सामग्रियों की उपलब्धता, निर्माण सामग्रियों व श्रमिकों के रख्ररखाव (लॉजिस्टिक), निर्माण में देर के कारण लोगों को होने वाली असुविधा, निविदा दस्तावेजों की तैयारी आदि का विचार करना चाहिए.

नई!!: निर्माण स्थल पर सुरक्षा और निर्माण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »