लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निधि अग्रवाल

सूची निधि अग्रवाल

निधि अग्रवाल एक भारतीय मॉडल, नर्तकी और अभिनेत्री हैं। जिन्होंने २०१७ की फ़िल्म मुन्ना माइकल से टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया है।निधि मूल्य रूप से बंगलौर से है। .

6 संबंधों: टाइगर श्रॉफ, बंगलौर, महाराष्ट्र, मुन्ना माइकल, मुम्बई, अभिनेत्री

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ़ (जन्म; जय हेमन्त श्रॉफ़; २ मार्च १९९०) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा मार्शल आर्टिस्ट है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत साजिद नाडियाडवाला की एक्सन रोमेंटिक फ़िल्म हीरोपंती से २०१४ में की थी। इस फ़िल्म के तौर पर इन्हें फ़िल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए चुना गया था। इसके बाद एक बार फिर साजिद नाडियाडवाला ने बागी (२०१६) फ़िल्म का ऑफर दिया, फ़िल्म में इनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर है। बागी फ़िल्म ने कमाए है। .

नई!!: निधि अग्रवाल और टाइगर श्रॉफ · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: निधि अग्रवाल और बंगलौर · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: निधि अग्रवाल और महाराष्ट्र · और देखें »

मुन्ना माइकल

मुन्ना माइकल एक आगामी भारतीय एक्शन डांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है और निर्माण विकी रजानी और एरोस इंटरनेशनल ने किया है। इसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में है तथा निधि अग्रवाल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी निर्णयाक भूमिकाओं में हैं। हीरोपंती और बाग़ी के बाद यह तीसरी फ़िल्म है जिसमें टाइगर श्रॉफ सब्बीर खान के निर्देशन में कार्य कर रहे हैं। यह फ़िल्म 21 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: निधि अग्रवाल और मुन्ना माइकल · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: निधि अग्रवाल और मुम्बई · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: निधि अग्रवाल और अभिनेत्री · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »