लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नित्या मेनन

सूची नित्या मेनन

नित्या मेनन बैंगलोर, कर्नाटक से एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पार्श्व गायक है। उसने कन्नड़, मलयालम, तेलुगूऔर तमिल में अभिनय किया है। उसने तेलुगू फिल्मों ''गुंडे जारी गलांथीयंड'' और मल्ली मल्ली इधी  रानी रोजू के लिए 2 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। .

13 संबंधों: तमिल भाषा, तेलुगू भाषा, दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, पुणे, फिल्मांकन, बंगलौर, भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान, मणिपाल विश्वविद्यालय, मलयालम भाषा, रुद्रमादेवी (फ़िल्म), आदर्शवाद, कन्नड़ भाषा, कर्नाटक

तमिल भाषा

तमिल (தமிழ், उच्चारण:तमिऴ्) एक भाषा है जो मुख्यतः तमिलनाडु तथा श्रीलंका में बोली जाती है। तमिलनाडु तथा पुदुचेरी में यह राजभाषा है। यह श्रीलंका तथा सिंगापुर की कई राजभाषाओं में से एक है। .

नई!!: नित्या मेनन और तमिल भाषा · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: नित्या मेनन और तेलुगू भाषा · और देखें »

दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दक्षिण भारतीय जिसमें ये भाषाएँ आती है - तमिल,तेलुगू,मलयालम तथा कन्नड़ उनके फ़िल्मों का सबसे बड़ा पुरस्कार है। इसमें अभिनेताओं,अभिनेत्रियों,गायककलाकारों निर्देशकों तथा निर्माताओं इत्यादि को दिया जाता है। इसकी प्रस्तुती द टाइम्स ग्रुप करता है। .

नई!!: नित्या मेनन और दक्षिण फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

पुणे

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे जिला का प्रशासकीय मुख्यालय है। पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है। अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, इसलिए पुणे भारत का ”डेट्राइट” जैसा लगता है। काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की 'सांस्कृतिक राजधानी' माना जाता है। मराठी भाषा इस शहर की मुख्य भाषा है। पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इन्स्टिट्युट भी काफी प्रसिद्ध है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, आइ.बी.एम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ। .

नई!!: नित्या मेनन और पुणे · और देखें »

फिल्मांकन

फ़िल्म की सचल फ़ोटोग्राफ़ी को फिल्मांकन या (अंग्रेज़ी में) सिनेमेटोग्राफ़ी कहते है। यह शब्द ग्रीक शब्द kinesis (सचल) grapho (लिपिबद्ध करना) से बना है। इसका सामान्य फ़ोटोग्राफी (जिसे स्टिल फ़ोटोग्राफ़ी भी कहते हैं) से घनिष्ठ संबंध है हाँलाँकि जब कैमरा और दृश्य सचल होते हैं तो अनेक संबंधित विषयों और समस्याओं का ध्यान भी रखना होता है। यह फिल्मों से संबंधित एक कला है जिससे फ़िल्म निर्देशक और छायाकार फ़िल्म को निखारते हैं। श्रेणी:फ़िल्म निर्माण * श्रेणी:फ़िल्म श्रेणी:फ़िल्म और प्रदर्शन प्रौद्योगिकी श्रेणी:सिनेमाई तकनीकें.

नई!!: नित्या मेनन और फिल्मांकन · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: नित्या मेनन और बंगलौर · और देखें »

भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान

भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान (Film and Television Institute of India,FTII) भारत के पुणे शहर में स्थित हैं। यह संस्थान भारत सरकार के सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वशासी संस्था हैं। सन १९६० में पुणे के प्रभात स्टूडियो परिसर में इस संस्थान को स्थापित किया गया। विगत वर्षो में भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के छात्रों ने भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा एवं टेलिविज़न के छेत्र में काफी नाम कमाया है। .

नई!!: नित्या मेनन और भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान · और देखें »

मणिपाल विश्वविद्यालय

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी भारत का एक समविश्वविद्यालय है। यह 'मणिपाल विश्वविद्यालय' के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यह कर्नाटक के मणिपाल में स्थित है। इसमें ५४ देशों के लगभग २६००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस विश्वविद्यालय की शाखाएँ बंगलुरु, मंगलोर सिक्किम, जयपुर, दुबई, मलेशिया तथा एण्टीगुआ में हैं। यह कॉमनवेल्थ विश्वविद्यालय संघ का एक सदस्य है। श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालय.

नई!!: नित्या मेनन और मणिपाल विश्वविद्यालय · और देखें »

मलयालम भाषा

मलयालं (മലയാളം, मलयालम्‌) या कैरली (കൈരളി, कैरलि) भारत के केरल प्रान्त में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार में आती है। केरल के अलावा ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी तथा उत्तर में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला, लक्षद्वीप तथा अन्य कई देशों में बसे मलयालियों द्वारा बोली जाती है। मलयालं, भाषा और लिपि के विचार से तमिल भाषा के काफी निकट है। इस पर संस्कृत का प्रभाव ईसा के पूर्व पहली सदी से हुआ है। संस्कृत शब्दों को मलयालम शैली के अनुकूल बनाने के लिए संस्कृत से अवतरित शब्दों को संशोधित किया गया है। अरबों के साथ सदियों से व्यापार संबंध अंग्रेजी तथा पुर्तगाली उपनिवेशवाद का असर भी भाषा पर पड़ा है। .

नई!!: नित्या मेनन और मलयालम भाषा · और देखें »

रुद्रमादेवी (फ़िल्म)

रुद्रमादेवी एक भारतीय ऐतिहासिक फिल्म है, जो 13वीं सदी में काकतीय वंश की रानी रुद्रमा देवी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन गुनसेखर ने किया है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका रुद्रमा देवी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 26 जून 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ। .

नई!!: नित्या मेनन और रुद्रमादेवी (फ़िल्म) · और देखें »

आदर्शवाद

विचारवाद या आदर्शवाद या प्रत्ययवाद (Idealism; Ideal.

नई!!: नित्या मेनन और आदर्शवाद · और देखें »

कन्नड़ भाषा

कन्नड़ (ಕನ್ನಡ) भारत के कर्नाटक राज्य में बोली जानेवाली भाषा तथा कर्नाटक की राजभाषा है। यह भारत की उन २२ भाषाओं में से एक है जो भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में साम्मिलित हैं। name.

नई!!: नित्या मेनन और कन्नड़ भाषा · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: नित्या मेनन और कर्नाटक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »