लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकोलाइ नोस्कोव

सूची निकोलाइ नोस्कोव

निकोलाइ इवानोविच नोस्कोव (अंग्रेजी:Nikolai Ivanovich Noskov; (Николай Иванович Носков) एक रूसी गायक हैं। वे १९८७ से १९९० तक गोर्की पार्क नामक हार्ड रॉक बैण्ड के गायक थे। वे गोल्डेन ग्रामोफोन के पाच बार विजेता रह चुके हैं। .

4 संबंधों: द बीटल्स, पिंक फ़्लॉइड, पॉप म्यूज़िक, अंग्रेज़ी भाषा

द बीटल्स

द बिटल्स का प्रतीक चिह्न द बीटल्स १९६० का एक अन्ग्रेज़ी रॉक बैन्ड था जिसका निर्माण लिवरपूल में किया गया था। जॉन लेनन, पॉल मेकारटनि, जोर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार के साथ वे व्यापक प्रभावशाली कलाकार के रूप मे माने जाते है। १९५० के दशक के रॉक एन्ड ऱोल के शैलि मे शुरु किया था और उस्के बाद बीटल्स ने कई सारे शैलियों के साथ प्रयोग किया। पॉप गाथगीत से साइकेडेलिक् रॉक को लेकर वह अक्सर शास्त्रीय ततवो को अपनाकर, अभिनव तारीके से इन ततवो को अपने संगीत मे शामिल करते। १९६० के काल मे बीटल्स को बहुत लोकप्रियता मिलि। जब वह "बीटलमेनिया" के रूप मे उभरे। लेकिन जैसे उन्के गीत लेखन कि व्रिधि हुइ वे सामाजिक और सांस्कृतिक क्रितियो के द्वारा अपने आदर्शें के अवतार के रूप से माना जाने लगे। १९६० मे सथापित हुए बीटल्स ने अप्नि ख्याति लिवरपूल और हैम्बर्ग मे कल्ब खोल्कर तीन साल कि अवधि मे लोकप्रियताअर्जित कि। प्रबन्धक बरायन एप्स्तटाईण एक पेशवर अधिनियम मे डाला और निर्माता जार्ज मार्टीन उन्के संगीत की क्शम्ता बडाई। १९६२ मे "लव मी डू: उन्का पहला हिट होने के बाद ब्रिटेन मे प्रसिधि हासिल की। वे "बीटल्मैनिया" के नाम से माने जाने लगे। वह उप्नाम "फैब फोर" के रूप से माने जाने लगे। जल्दि १९६४ मे प्रमुख अन्तरासश्ट्ऱीय सितारे बन गए जो अमेरिका पॉप बाज़ार के "ब्रिटीश आक्रमण" के संयुक्त बने। पर १प६५ से बीटल्स कई प्रभावशालि एल्बम बनाए जैसे रबर सोल (१९६५), रिवाल्वर (१९६६), सार्जिट पेपर्स लोनली हार्टस कल्ब बैन्ड (१९६७), द बीटल्स (सफेद एल्बम) (१९६८) और अभय रोड (१९६९)। १९७० मे उन्के टूट्ने के बाद वे एकल वयवसाय का आनन्द लिया। लेनन को दिसम्बर १९८० मे गोलि मार दिया गया और हैरिसन को नवम्बर २०११ मे फेफड़ों के कैनसर के कारण म्र्त्यु हो गई। मेकारटनि और स्टार, बाकी सदस्य अपने संगीत को जारि रखा। RIAA के अनुसार बीटल्स प्रमाणीत इकाइयो के साथ, सयुन्क्त रज्य अमेरिका मे सब्से ज़्यादा बिक्ने वाला बैन्ड था। वे ब्रिटिश चार्ट पर अधिक सन्ख्या मे सबसे अवल एलब्म था। २००८ मे समुह के सबसे सफल "हाट १००" कलाकारो मे बिलबोर्ड पत्रिका की सूची मे सबसे उपर रहे। २०१४ के रूप मे वे सबसे अधिक सन्ख्या मे एक २० के साथ हाट १०० चार्ट पर रेकार्ड पकडा रखा। वे दस ग्रैमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के लिए एक अकादमि पुरस्कार और १५ इवोर नोवेलो पुरस्कार प्राप्त किए है। सामुस्टोनहिक रूप से २०वी सदि के १०० सबसे प्रभाव्शालि लोगो की टाइम पत्रिका के सन्कलन मे शामिल है। वे EMI रिकार्ड्स मे अरसे से ज़्यादा इकाइयों की बिक्री के आकलन के साथ मे इतिहास मे अधिक बिकने वाला बैन्ड है। २००४ मे रोलिंग स्टोन सभी समय के महान्तम कलाकार के रूप मे बीटल्स स्थान पर रहे। .

नई!!: निकोलाइ नोस्कोव और द बीटल्स · और देखें »

पिंक फ़्लॉइड

पिंक फ़्लॉइड एक अंग्रेज़ी रॉक बैंड था, जिसने 1960 के दशक के उत्तरार्ध में, अपने साइकेडेलिक और स्पेस रॉक संगीत के लिए और 1970 के दशक में, जब उन्होंने विकास किया, अपने प्रगतिशील रॉक संगीत के लिए पहचान बनाई। पिंक फ़्लॉइड का काम, दार्शनिक गीत, ध्वनि के प्रयोगों, नवीन एल्बम कवर कला और विशाल लाइव शो द्वारा अंकित हैं। रॉक संगीत में आलोचनात्मक रूप से सर्वाधिक प्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल प्रदर्शनों सहित, इस समूह ने दुनिया भर में 200 मिलियन एल्बम बेचे हैं, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका में 74.5 मिलियन प्रमाणित इकाइयां शामिल हैं। पिंक फ़्लॉइड ने नाइन इंच नेल्स और ड्रीम थियेटर जैसे समकालीन कलाकारों को प्रभावित किया। पिंक फ़्लॉइड के 1965 में गठन के तुरंत बाद सिड बैरेट, द टी सेट में शामिल हो गए, एक समूह जो वास्तुकला के छात्र, निक मेसन, रोजर वाटर्स, रिचर्ड राइट और बॉब क्लोज़ से निर्मित था। क्लोज़ ने शीघ्र ही इसे छोड़ दिया, लेकिन समूह को मुख्यधारा में औसत दर्जे की सफलता मिली और लंदन के भूमिगत संगीत परिदृश्य पर जम कर ये चहेते बने रहे। बैरेट के अनियमित व्यवहार ने उनके सहयोगियों को गिटार वादक और गायक डेविड गिल्मर को जोड़ने के लिये विवश किया। बैरेट के प्रस्थान के बाद, गायक और बैस वादक रोजर वाटर्स, बैंड के गीतकार और एक प्रभावकारी व्यक्ति बन गए, जिसे आगे चलकर, अवधारणा एल्बम द डार्क साइड ऑफ़ द मून, विष यू वर हिअर, एनिमल्स और रॉक ओपेरा द वॉल से विश्व भर में महत्वपूर्ण और व्यावसायिक सफलता हासिल हुई। राइट ने 1979 में बैंड छोड़ दिया और वाटर्स ने 1985 में, लेकिन गिल्मर और मेसन (राइट के साथ) ने पिंक फ़्लॉइड नाम के तहत रिकॉर्डिंग और दौरा जारी रखा। वाटर्स ने उन्हें नाम का उपयोग करने से रोकने के लिए, कानूनी सहारा लिया। उन्होंने पिंक फ़्लॉइड को एक भुक्तशेष शक्ति घोषित किया, लेकिन इन पक्षों ने न्यायालय से बाहर समझौता किया, जिसके तहत गिल्मर, मेसन और राइट को पिंक फ़्लॉइड के रूप में आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई। बैंड को एक बार फिर अ मोमेंट्री लैप्स ऑफ़ रीज़न (1987) और द डिविज़न बेल (1994) से विश्वभर में सफलता मिली और वाटर्स ने एक एकल संगीतकार के रूप में अपना सफ़र जारी रखा और तीन स्टूडियो एल्बम जारी किए। यद्यपि कुछ वर्षों तक वाटर्स और शेष तीन सदस्यों के बीच संबंधों में खटास रही, इस बैंड ने Live-8 पर वन-ऑफ़ प्रदर्शन के लिए पुनर्गठन किया। .

नई!!: निकोलाइ नोस्कोव और पिंक फ़्लॉइड · और देखें »

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: निकोलाइ नोस्कोव और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: निकोलाइ नोस्कोव और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »