लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकोलस सर्कोजी

सूची निकोलस सर्कोजी

निकोला सार्कोज़ी निकोला सार्कोज़ी (फ़्रांसिसी: Nicolas Sarkozy, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि:, जन्म 28 जनवरी, 1955) 17 मई 2007 से फ़्राँस के राष्ट्रपति और यूएमपी का नेता है। यह ज़्याक शिराक के बाद है। वह 6 मई में उम्मीद होगा। श्रेणी:फ्रांस के राष्ट्रपति.

11 संबंधों: फ़्रान्स, फ़्रांसीसी शब्द, राष्ट्रपति, ज़्याक शिराक, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला, उनियों पूर अँ मुवमॉ पॉपुलेर, १७ मई, १९५५, २००७, २८ जनवरी, ६ मई

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और फ़्रान्स · और देखें »

फ़्रांसीसी शब्द

फ्रांस देश से संबंधित किसी भी वस्तु के लिए फ्रांसीसी शब्द का प्रयोग किया जाता है। सामान्य रूप से इस शब्द का प्रयोग फ्रांसीसी भाषा या लोगों का लिए होता है।.

नई!!: निकोलस सर्कोजी और फ़्रांसीसी शब्द · और देखें »

राष्ट्रपति

राष्ट्रपति किसी देश की सरकार का सांवैधानिक प्रमुख होता है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और राष्ट्रपति · और देखें »

ज़्याक शिराक

राष्ट्रपति शिराक ज़्याक शिराक (फ़्रांसिसी:, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि) फ्राँस के राष्ट्रपति हैं। अपने राजनीतिक जीवन में वे दो बार देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होने 1976 में अपनी पार्टी आरपीआर की स्थापना की थी और 18 वर्षों तक पेरिस के मेयर पद पर आसीन रहे। शिराक मतदाताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। जनरल डि गॉल से प्रेरित होकर सार्वजनिक जीवन में आए शिराक 1960 के अंत तक वित्त मंत्री बन गए थे। और वे देश की और यूरोपीय संसदों दोनों में रह चुके हैं। खाने का विशेष शौक, दिल को छूने वाली मुस्कुराहट औरतों के साथ उनके संबंध, उनसे प्रेम करने वाली पत्नी और बेटियाँ, सूमो कुश्ती में उनका विशेष रुझान - सबने उनकी लंबे समय से लोकप्रिय छवि बनाने में मदद की है। उम्र और विभिन्न कांडों के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुना जाना उनके अनुभव भरे जीवन की सफलता का गवाह है। शिराक की नैतिकता पर प्रश्न उठते रहे हैं उनका एक उपनाम है 'कमेलियन बोनापार्ट' यानि 'गिरगिट'। 1997 में बगैर किसी प्रत्यक्ष कारण के शिराक ने नेशनल असेंब्ली ख़त्म कर दी जिसकी दक्षिण पंथी बहुमत के तीन साल बाकी थे। तुरंत बाद उनके समर्थक चुनाव हार गए। और राष्ट्रपति पद के आखिरी पाँच सालों में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। ज़्याक शिराक पर पेरिस के मेयर होने के दौरान पार्टी के लिए ग़लत तरीकों से पैसे उगाहने का आरोप है। लेकिन लगातार सबूत देने की माँग को वे यह कह कर टालते रहे हैं कि वे निर्दोष हैं और चाहते हुए भी राष्ट्रपति का पद उन्हे गवाही देने से रोकता है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और ज़्याक शिराक · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला

अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (अ॰ध्व॰व॰, अंग्रेज़ी: International Phonetic Alphabet, इंटरनैशनल फ़ोनॅटिक ऐल्फ़ाबॅट) एक ऐसी लिपि है जिसमें विश्व की सारी भाषाओं की ध्वनियाँ लिखी जा सकती हैं। इसके हर अक्षर और उसकी ध्वनि का एक-से-एक का सम्बन्ध होता है। आरम्भ में इसके अधिकतर अक्षर रोमन लिपि से लिए गए थे, लेकिन जैसे-जैसे इसमें विश्व की बहुत सी भाषाओँ की ध्वनियाँ जोड़ी जाने लगी तो बहुत से यूनानी लिपि से प्रेरित अक्षर लिए गए और कई बिलकुल ही नए अक्षरों का इजाद किया गया। इसमें सन् २०१० तक १६० से अधिक ध्वनियों के लिए चिह्न दर्ज किए जा चुके थे, लेकिन किसी भी एक भाषा को दर्शाने के लिए इस वर्णमाला का एक भाग की ही ज़रुरत होती है। इस प्रणाली के ध्वन्यात्मक प्रतिलेखन (ट्रान्सक्रिप्शन) में सूक्ष्म प्रतिलेखन के चिन्हों के बीच में और स्थूल प्रतिलेखन / / के चिन्हों के अन्दर लिखे जाते हैं। इसकी नियामक अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक संघ है। उदाहरण के लिए.

नई!!: निकोलस सर्कोजी और अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला · और देखें »

उनियों पूर अँ मुवमॉ पॉपुलेर

उनियों पूर अँ मुवमॉ पॉउलेर (फ़्रांसिसी: Union pour un Mouvement Populaire) एक फ़्रासिसी राजनैतिक दल है। नेता है निकोला सार्कोज़ी। श्रेणी:फ़्रांसिसी राजनैतिक दल.

नई!!: निकोलस सर्कोजी और उनियों पूर अँ मुवमॉ पॉपुलेर · और देखें »

१७ मई

17 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 137वॉ (लीप वर्ष मे 138 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 228 दिन बाकी है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और १७ मई · और देखें »

१९५५

1955 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और १९५५ · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और २००७ · और देखें »

२८ जनवरी

28 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 28वाँ दिन है। साल में अभी और 337 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 338)। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और २८ जनवरी · और देखें »

६ मई

6 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 126वॉ (लीप वर्ष मे 127 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 239 दिन बाकी है। .

नई!!: निकोलस सर्कोजी और ६ मई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

निकोला सारकोजी, निकोला सार्कोज़ी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »