लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकोलस स्पार्क्स

सूची निकोलस स्पार्क्स

निकोलस चार्ल्स स्पार्क्स (Nicholas Charles Sparks; जन्म ३१ दिसम्बर १९६५) एक अंतर्राष्ट्रीय बढ़िया बिक्री वाले अमेरिकी लेखन व कथानककार है। उन्होंने १६ उपन्यास प्रकाशित किया है जिनमे कैंसर, मृत्य, लुटेरों और प्यार पर आधारित तथ्यों का सहारा लिया गया है। उनके सात उपन्यासों को फ़िल्मों में रूपांतरित किया जा चूका है जिनमे मेसेज इन अ बोटल, अ वाक टू रिमेम्बर, द नोटबुक, द लास्ट साँग और हालही में द लकी वन शामिल है। .

5 संबंधों: द नोटबुक (फ़िल्म), द लकी वन (उपन्यास), संयुक्त राज्य, कर्कट रोग, कैथोलिक धर्म

द नोटबुक (फ़िल्म)

द नोटबुक 2004 में प्रदर्शित व निक कास्सवेतेस द्वारा निर्देशित अमेरिकी प्रेमकहानी नाटक फ़िल्म है। .

नई!!: निकोलस स्पार्क्स और द नोटबुक (फ़िल्म) · और देखें »

द लकी वन (उपन्यास)

द लकी वन (The Lucky One) अमेरिकी लेखक निकोलस स्पार्क्स द्वारा लिखित उपन्यास है जिसे ३० सितंबर २००८ में रिलीज़ किया गया था। इसकी कहानी एक अमेरिकी मरीन लोगन थिबौल्ट पर केंद्रित है जिसे इराक में एक मुस्कुराती हुई युवा महिला का चित्र मिलता है। अपने इराक के तिन दौरों के दौरान वह उस चित्र को अपने अच्छे नसीब की कुंजी के तौर पर ले जाता है। अपने दौरों में वह कई नसीब-पूर्ण घटनाओं से गुज़रता है और अंततः वापस लौटने पर उस महिला को धन्यवाद करने के लिए खोजता है। इस उपन्यास को २०१२ में स्कॉट हिक्स द्वारा इसी नाम की फ़िल्म में परिवर्तित किया गया है।.

नई!!: निकोलस स्पार्क्स और द लकी वन (उपन्यास) · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: निकोलस स्पार्क्स और संयुक्त राज्य · और देखें »

कर्कट रोग

कर्कट (चिकित्सकीय पद: दुर्दम नववृद्धि) रोगों का एक वर्ग है जिसमें कोशिकाओं का एक समूह अनियंत्रित वृद्धि (सामान्य सीमा से अधिक विभाजन), रोग आक्रमण (आस-पास के उतकों का विनाश और उन पर आक्रमण) और कभी कभी अपररूपांतरण अथवा मेटास्टैसिस (लसिका या रक्त के माध्यम से शरीर के अन्य भागों में फ़ैल जाता है) प्रदर्शित करता है। कर्कट के ये तीन दुर्दम लक्षण इसे सौम्य गाँठ (ट्यूमर या अबुर्द) से विभेदित करते हैं, जो स्वयं सीमित हैं, आक्रामक नहीं हैं या अपररूपांतरण प्रर्दशित नहीं करते हैं। अधिकांश कर्कट एक गाँठ या अबुर्द (ट्यूमर) बनाते हैं, लेकिन कुछ, जैसे रक्त कर्कट (श्वेतरक्तता) गाँठ नहीं बनाता है। चिकित्सा की वह शाखा जो कर्कट के अध्ययन, निदान, उपचार और रोकथाम से सम्बंधित है, ऑन्कोलॉजी या अर्बुदविज्ञान कहलाती है। कर्कट सभी उम्र के लोगों को, यहाँ तक कि भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है, लेकिन अधिकांश किस्मों का जोखिम उम्र के साथ बढ़ता है। कर्कट में से १३% का कारण है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, २००७ के दौरान पूरे विश्व में ७६ लाख लोगों की मृत्यु कर्कट के कारण हुई। कर्कट सभी जानवरों को प्रभावित कर सकता है। लगभग सभी कर्कट रूपांतरित कोशिकाओं के आनुवंशिक पदार्थ में असामान्यताओं के कारण होते हैं। ये असामान्यताएं कार्सिनोजन या का कर्कटजन (कर्कट पैदा करने वाले कारक) के कारण हो सकती हैं जैसे तम्बाकू धूम्रपान, विकिरण, रसायन, या संक्रामक कारक.

नई!!: निकोलस स्पार्क्स और कर्कट रोग · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: निकोलस स्पार्क्स और कैथोलिक धर्म · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »