लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

निकटतम सांझा पूर्वज

सूची निकटतम सांझा पूर्वज

आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में किसी भी जीवों के समूह का निकटतम सांझा पूर्वज उस जीव को कहा जाता है जो उस सारे जीवों के समूह का सब से कम पीढ़ियों की दूरी वाला पूर्वज हो। मनुष्य जाती के पुरुषों में सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष ऐसे एक निकटतम सांझे पूर्वज का एक उदहारण है।See the chapter All Africa and her progenies in .

3 संबंधों: सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष, आनुवंशिकी, अंग्रेज़ी भाषा

सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष

विश्व के सभी पितृवंश समूहों के सदस्य पुरुष इसी एक सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष के वंशज हैं मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष या वाए-क्रोमोज़ोमल ऐडम उस अज्ञात पुरुष को कहते हैं जो आज के विश्व में मौजूद सारे पुरुषों का निकटतम सांझा पूर्वज था। दुनिया में जितने भी मनुष्य पितृवंश समूह हैं वे सभी इसी सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष की संतति की उपशाखाएँ हैं। वैज्ञानिक अनुमान लगाते हैं के यह पुरुष अफ़्रीका के महाद्वीप पर आज से ६०,००० से ९०,००० साल पहले रहा करता था। यह ध्यान योग्य बात है के अनुसंधान से पता लगा है के आधुनिक मनुष्यों की सर्वप्रथम मातृवंशी नारी (जो विश्व के सारे स्त्रियों ओर पुरुषों की निकटतम सांझी पूर्वज थी) ने इस पुरुष से लगभग ५०,००० से ८०,००० साल पहले अपना जीवनकाल व्यतीत किया। .

नई!!: निकटतम सांझा पूर्वज और सर्वप्रथम पितृवंशी पुरुष · और देखें »

आनुवंशिकी

पैतृक गुणसूत्रों के पुनर्संयोजन के फलस्वरूप एक ही पीढी की संतानें भी भिन्न हो सकती हैं। आनुवंशिकी (जेनेटिक्स) जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत आनुवंशिकता (हेरेडिटी) तथा जीवों की विभिन्नताओं (वैरिएशन) का अध्ययन किया जाता है। आनुवंशिकता के अध्ययन में ग्रेगर जॉन मेंडेल की मूलभूत उपलब्धियों को आजकल आनुवंशिकी के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। प्रत्येक सजीव प्राणी का निर्माण मूल रूप से कोशिकाओं द्वारा ही हुआ होता है। इन कोशिकाओं में कुछ गुणसूत्र (क्रोमोसोम) पाए जाते हैं। इनकी संख्या प्रत्येक जाति (स्पीशीज) में निश्चित होती है। इन गुणसूत्रों के अंदर माला की मोतियों की भाँति कुछ डी एन ए की रासायनिक इकाइयाँ पाई जाती हैं जिन्हें जीन कहते हैं। ये जीन गुणसूत्र के लक्षणों अथवा गुणों के प्रकट होने, कार्य करने और अर्जित करने के लिए जिम्मेवार होते हैं। इस विज्ञान का मूल उद्देश्य आनुवंशिकता के ढंगों (पैटर्न) का अध्ययन करना है अर्थात्‌ संतति अपने जनकों से किस प्रकार मिलती जुलती अथवा भिन्न होती है। .

नई!!: निकटतम सांझा पूर्वज और आनुवंशिकी · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: निकटतम सांझा पूर्वज और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

निकटतम सान्झा पूर्वज, निकटतम सान्झे पूर्वज, निकटतम सान्झी पूर्वज, निकटतम सान्झी पूर्वजा, निकटतम सांझे पूर्वज, निकटतम सांझी पूर्वज, निकटतम सांझी पूर्वजा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »