लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नालंदा (गैर-सरकारी संगठन)

सूची नालंदा (गैर-सरकारी संगठन)

नालंदा एक गैर सरकारी संगठन है, जोकि वर्ष 1996 से सतत सेवारत है। यह प्रारंभिक शिक्षा के संदर्भ केन्द्र के रूप में उत्तर प्रदेश व झारखंड में कार्यरत है। इसका मुख्य कार्य प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को तकनीकी रूप से मदद करना है। नालंदा अपनी शुरूआत से ही उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों से सक्रिय रूप से जुड़ी रही है। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत काम करते हुए नालंदा ने विभिन्न तरह की शिक्षण—अधिगम सामग्री का विकास किया है। शिक्षक—प्रशिक्षण, पाठ्य—सामग्री निर्माण, मदरसों में शैक्षिक सुधार, अनुश्रवण एवं शोध—अध्ययन नालंदा के नियमित क्रियाकलाप हैं। .

4 संबंधों: झारखण्ड, प्रारंभिक शिक्षा, स्वयं सेवक संगठन, उत्तर प्रदेश

झारखण्ड

झारखण्ड यानी 'झार' या 'झाड़' जो स्थानीय रूप में वन का पर्याय है और 'खण्ड' यानी टुकड़े से मिलकर बना है। अपने नाम के अनुरुप यह मूलतः एक वन प्रदेश है जो झारखंड आंदोलन के फलस्वरूप सृजित हुआ। प्रचुर मात्रा में खनिज की उपलबध्ता के कारण इसे भारत का 'रूर' भी कहा जाता है जो जर्मनी में खनिज-प्रदेश के नाम से विख्यात है। 1930 के आसपास गठित आदिवासी महासभा ने जयपाल सिंह मुंडा की अगुआई में अलग ‘झारखंड’ का सपना देखा.

नई!!: नालंदा (गैर-सरकारी संगठन) और झारखण्ड · और देखें »

प्रारंभिक शिक्षा

छह वर्ष के पश्चात् ग्यारह या बारह वर्ष की शिक्षा को 'प्रारंभिक शिक्षा (प्राइमरी एजूकेशन या एलीमेंटरी एजुकेशन) या बालशिक्षा (चाइल्ड एजुकेशन) कहते हैं। संसार के सभी प्रगतिशील देशों में प्रारंभिक शिक्षा अनिवार्य है। अत: कहीं छह वर्ष के पश्चात् और कहीं सात वर्ष से प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षा आरंभ की जाती है जो प्राय: पाँच वर्षों तक चलती है। तत्पश्चात् बच्चे माध्यमिक शिक्षा में प्रविष्ट होते हैं। इसके पहले के शिक्षा के स्तर को शिशुशिक्षा कहते हैं। .

नई!!: नालंदा (गैर-सरकारी संगठन) और प्रारंभिक शिक्षा · और देखें »

स्वयं सेवक संगठन

स्वयं सेवक संगठन वह संस्थाए अथवा संगठन जो स्वतंत्र रूप से स्वार्थहीन समाज सेवा तथा जन सेवा करते हैं। यह स्थानीय, राष्ट्रीय अथवा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते हैं। .

नई!!: नालंदा (गैर-सरकारी संगठन) और स्वयं सेवक संगठन · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: नालंदा (गैर-सरकारी संगठन) और उत्तर प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नालंदा: शैक्षिक संदर्भ केन्द्र, नालंदाः शैक्षणिक नवाचार संसाधन केन्द्र, प्रारम्भ (शैक्षणिक त्रैमासिक पत्र), प्रारंभ त्रैमासिक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »