लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नारायण तीर्थ

सूची नारायण तीर्थ

नारायण तीर्थ (तेलुगु: నారాయణ తీర్థులు; 1650 – 1745 ई) संगीतकार थे जिन्होने कर्नाटक संगीत में रचनाएँ की। श्रीकृष्णलीलातरंगिणी उनकी प्रसिद्ध कृति है। .

4 संबंधों: तेलुगू भाषा, श्रीकृष्णलीला तरंगिणी, संगीत, कर्नाटक संगीत

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: नारायण तीर्थ और तेलुगू भाषा · और देखें »

श्रीकृष्णलीला तरंगिणी

श्रीकृष्णलीला तरंगिणी नारायण तीर्थ द्वारा रचित एक तरंगिणी (Sanskrit opera) है। तरंगिणी, नृत्य नाटिका के लिये अत्यन्त उपयुक्त होती है और इसीलिये पिछली दो शताब्दियों से भारतीय शास्त्रीय नृतक कृष्णलीला तरंगिणी का उपयोग बहुत अच्छी प्रकार से करते आ रहे हैं। इस तरंगिणी में १२ तरंगम, १५३ गीत, ३०२ श्लोक तथा ३१ चूर्णिका हैं। नारायण तीर्थ ने वेद व्यास के भागवतम् का अनुसरण किया है तथा दशम स्कन्द पर विशेष रूप से केन्द्रित किया है। .

नई!!: नारायण तीर्थ और श्रीकृष्णलीला तरंगिणी · और देखें »

संगीत

नेपाल की नुक्कड़ संगीत-मण्डली द्वारा पारम्परिक संगीत सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि करे, संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें संदेह नहीं। गान मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गान ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूजिक या मौसीकी कहते हैं। .

नई!!: नारायण तीर्थ और संगीत · और देखें »

कर्नाटक संगीत

300px कर्नाटक संगीत या संस्कृत में कर्णाटक संगीतं भारत के शास्त्रीय संगीत की दक्षिण भारतीय शैली का नाम है, जो उत्तरी भारत की शैली हिन्दुस्तानी संगीत से काफी अलग है। कर्नाटक संगीत ज्यादातर भक्ति संगीत के रूप में होता है और ज्यादातर रचनाएँ हिन्दू देवी देवताओं को संबोधित होता है। इसके अलावा कुछ हिस्सा प्रेम और अन्य सामाजिक मुद्दों को भी समर्पित होता है। जैसा कि आमतौर पर भारतीय संगीत मे होता है, कर्नाटक संगीत के भी दो मुख्य तत्व राग और ताल होता है। कर्नाटक शास्त्रीय शैली में रागों का गायन अधिक तेज और हिंदुस्तानी शैली की तुलना में कम समय का होता है। त्यागराज, मुथुस्वामी दीक्षितार और श्यामा शास्त्री को कर्नाटक संगीत शैली की 'त्रिमूर्ति' कहा जाता है, जबकि पुरंदर दास को अक्सर कर्नाटक शैली का पिता कहा जाता है। कर्नाटक शैली के विषयों में पूजा-अर्चना, मंदिरों का वर्णन, दार्शनिक चिंतन, नायक-नायिका वर्णन और देशभक्ति शामिल हैं। .

नई!!: नारायण तीर्थ और कर्नाटक संगीत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »