लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नायडू

सूची नायडू

नायडू या नायुडू दक्षिण भारत में प्र्यतेक रूप से आन्ध्र प्रदेश में एक उपनाम जो भारत के कई राज्यों एवं दुनिया के कई देशों में बसे आन्ध्र प्रदेश का एक समुदाय। .

6 संबंधों: डी रामानायडू, दक्षिण भारत, नारा चंद्रबाबू नायडू, वेंकैया नायडू, आन्ध्र प्रदेश, उपनाम

डी रामानायडू

डॉ डी रामानायुडू (6 जून 1936 - 18 फ़रवरी 2015) तेलुगू फिल्म अभिनेता, भारतीय संसद के एक अग्रणी निर्माता और पूर्व सदस्य। 6 जून, १९३६ में आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले में पैदा हुआ था। एक विश्व रिकार्ड निर्माता बनाई गई हैं, जो एक ही व्यक्ति के एक सौ से अधिक चित्रों निर्मित नायडू ने विश्व रिकार्ड गिनीज बुक में एक स्थान अर्जित किया है। उनकी लोकप्रिय हिदी फिल्मों में प्रेमनगर, दिलदार, बंदिश, अनाड़ी, हम आपके दिल में रहते हैं और प्रेम कैदी है। नायडू के अभिनेता पुत्र विक्टरी वेंकटेश ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और दोपहर करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नायडू कुछ समय के लिए राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 1999 में तेलुगु देशम टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था।नायडू की फिल्म निर्माण कंपनी सुरेश प्रोडक्शन ने तेलुगु, तमिल और हिदी समेत 15 भाषाओं में करीब 150 फिल्मों का निर्माण किया। उनका जन्म 1936 में आंध्र के प्रकाशम जिले में हुआ था। 1963 में उनकी पहली फिल्म अनुरागम आई थी। उन्होंने 1964 में सुपरहिट रामुडू-भीमुडू बनाई। इसमें एनटी रामाराव ने अभिनय किया था। .

नई!!: नायडू और डी रामानायडू · और देखें »

दक्षिण भारत

भारत के दक्षिणी भाग को दक्षिण भारत भी कहते हैं। अपनी संस्कृति, इतिहास तथा प्रजातीय मूल की भिन्नता के कारण यह शेष भारत से अलग पहचान बना चुका है। हलांकि इतना भिन्न होकर भी यह भारत की विविधता का एक अंगमात्र है। दक्षिण भारतीय लोग मुख्यतः द्रविड़ भाषा जैसे तेलुगू,तमिल, कन्नड़ और मलयालम बोलते हैं और मुख्यतः द्रविड़ मूल के हैं। .

नई!!: नायडू और दक्षिण भारत · और देखें »

नारा चंद्रबाबू नायडू

नारा चंद्रबाबू नायडू(तेलुगू:నారా చంద్రబాబు నాయుడు) (जन्म: 20 अप्रैल, 1950) वर्तमान आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उनके नाम आन्ध्र प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान भी है। वर्तमान में वे आन्ध्र प्रदेश विधान सभा में सदन के नेता हैं। चंद्रबाबू का जन्म चित्तूर जिले के नारावारिपल्ली नामक गाँव में 20 अप्रैल 1950 को हुआ था। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय तिरुपति से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की उपाधि हासिल की और आजकल इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिए अपना शोध कार्य कर रहे हैं। .

नई!!: नायडू और नारा चंद्रबाबू नायडू · और देखें »

वेंकैया नायडू

मुप्पवरपु वेंकैया नायडू (Muppavarapu Venkaiah Naidu, వెంకయ్య నాయుడు, जन्म: 1 जुलाई 1949) वर्तमान भारत के उपराष्ट्रपति हैं। वे 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री पदों को भी सुशोभित कर चुके है। भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (एनडीए) ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया। 5 अगस्त 2017 को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गाँधी को पराजित करके वे भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति बने। .

नई!!: नायडू और वेंकैया नायडू · और देखें »

आन्ध्र प्रदेश

आन्ध्र प्रदेश ఆంధ్ర ప్రదేశ్(अनुवाद: आन्ध्र का प्रांत), संक्षिप्त आं.प्र., भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है। भारत के सभी राज्यों में सबसे लंबा समुद्र तट गुजरात में (1600 कि॰मी॰) होते हुए, दूसरे स्थान पर इस राज्य का समुद्र तट (972 कि॰मी॰) है। हैदराबाद केवल दस साल के लिये राजधानी रहेगी, तब तक अमरावती शहर को राजधानी का रूप दे दिया जायेगा। आन्ध्र प्रदेश 12°41' तथा 22°उ॰ अक्षांश और 77° तथा 84°40'पू॰ देशांतर रेखांश के बीच है और उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिल नाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से आन्ध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। यहाँ की फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियाँ, गोदावरी और कृष्णा बहती हैं। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰)) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है। ऐतिहासिक दृष्टि से राज्य में शामिल क्षेत्र आन्ध्रपथ, आन्ध्रदेस, आन्ध्रवाणी और आन्ध्र विषय के रूप में जाना जाता था। आन्ध्र राज्य से आन्ध्र प्रदेश का गठन 1 नवम्बर 1956 को किया गया। फरवरी 2014 को भारतीय संसद ने अलग तेलंगाना राज्य को मंजूरी दे दी। तेलंगाना राज्य में दस जिले तथा शेष आन्ध्र प्रदेश (सीमांन्ध्र) में 13 जिले होंगे। दस साल तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी होगी। नया राज्य सीमांन्ध्र दो-तीन महीने में अस्तित्व में आजाएगा अब लोकसभा/राज्यसभा का 25/12सिट आन्ध्र में और लोकसभा/राज्यसभा17/8 सिट तेलंगाना में होगा। इसी माह आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लागू हो गया जो कि राज्य के बटवारे तक लागू रहेगा। .

नई!!: नायडू और आन्ध्र प्रदेश · और देखें »

उपनाम

नाम के साथ प्रयोग हुआ दूसरा शब्द जो नाम कि जाति या किसी विशेषता को व्यक्त करता है उपनाम (Surname / सरनेम) कहलाता है। जैसे महात्मा गाँधी, सचिन तेंदुलकर, भगत सिंह आदि में दूसरा शब्द गाँधी, तेंदुलकर, सिंह उपनाम हैं। .

नई!!: नायडू और उपनाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »