लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नागा पीपल्स फ्रंट

सूची नागा पीपल्स फ्रंट

नागा पीपुल्स फ्रंट (Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं। दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है। .

11 संबंधों: टी॰ आर॰ जेलियांग, नागालैण्ड, नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, नेफियू रियो, भारतीय जनता पार्टी, मणिपुर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, लोक सभा, शुरहोजेलि लियोजित्सु, क्षेत्रवाद, कोहिमा

टी॰ आर॰ जेलियांग

टी॰ आर॰ जेलियांग (जन्म 21 फ़रवरी 1952) भारतीय राज्य नागालैण्ड के दसवें मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मई 2014 से फरवरी 2017 के मध्य पहले कार्यकाल में तथा जुलाई 2017 से मार्च 2018 तक दूसरे कार्यकाल में मुख्यमन्त्री पद संभाला। जेलियांग मई 2014 में मुख्यमंत्री नेफियू रियो के सोलहवीं लोक सभा में नागालैंड से सांसद चुने जाने के बाद इस पद पर आसीन हुए हैं। जेलियांग इससे पूर्व राज्य सभा में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करते थे। जेलियांग डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैंड III सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और टी॰ आर॰ जेलियांग · और देखें »

नागालैण्ड

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है। Govt of India नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है। United Nations Development Programme (2005) हालांकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं। Census of India, 2001, Govt of India.

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नागालैण्ड · और देखें »

नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

नागालैंड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के नागालैंड राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। 2014 चुनाव में सोलहवीं लोकसभा में नागा पीपुल्स फ्रंट के नेफियू रियो यहाँ के सांसद बने। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नागालैण्ड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

नेफियू रियो

नेफियू रियो (Neiphiu Rio; जन्म: ११ नवम्बर १९५०, कोहिमा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है जो भारत के नागालैण्ड राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इसके पहले वह २००३-०८, २००८-१३, २०१३-१४ तक लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। उनका वर्तमान कार्यकाल ८ मार्च २०१८ को प्रारंभ हुआ। वह २०१४-१८ के मध्य नागालैण्ड लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और नेफियू रियो · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

मणिपुर

मणिपुर भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम; और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा १९९२ में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और मणिपुर · और देखें »

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए या राजग (अंग्रेजी: National Democratic Alliance NDA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे। शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी पार्टी ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके मानद अध्यक्ष पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी हैं, जबकि लाल कृष्ण आडवाणी अध्यक्ष के रूप में वाजपेयी का कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि रक्षामंत्री अरुण जेटली राज्यसभा में नेता हैं और सुमित्रा महाजन लोकसभा अध्यक्ष है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और लोक सभा · और देखें »

शुरहोजेलि लियोजित्सु

डॉ॰ शुरहोजेलि लियोजित्सु भारत के उत्तर-पूर्व में अवस्थित राज्य नागालैण्ड से एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष हैं। वे नागालैण्ड के ग्यारहवें मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 19 फरवरी, 2017 को स्थानीय निकाय चुनावों में महिला आरक्षण की मांग पर जारी आंदोलन के बीच टी॰ आर॰ जेलियांग ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके पश्चात 22 फरवरी, 2017 को नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष शुरहोजेलि ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। एक बार फिर उन्होंने 19 जुलाई 2017 को अपना मुख्यमन्त्री पद से त्यागपत्र दे दिया तथा टी॰ आर॰ जेलियांग पुनः मुख्यमन्त्री बने। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और शुरहोजेलि लियोजित्सु · और देखें »

क्षेत्रवाद

क्षेत्रवाद से अभिप्राय किसी देश के उस छोटे से क्षेत्र से है जो आर्थिक,सामाजिक आदि कारणों से अपने पृथक् अस्तित्व के लिए जागृत है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और क्षेत्रवाद · और देखें »

कोहिमा

right कोहिमा भारत के नागालैंड प्रान्त की राजधानी है। यह नागालैंड की राजधानी है और बहुत सुन्दर शहर है। कोहिमा में अधिकतर आदिवासी रहते हैं। इन आदिवासियों की संस्कृति बहुत रंग-बिरंगी है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। उन्हें इनकी संस्कृति की झलक देखना बड़ा पसंद आता है। इनकी संस्कृति के अलावा पर्यटक यहां पर कई बेहतरीन और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। इनमें राज्य संग्राहलय, एम्पोरियम, नागा हेरिटेज कॉम्पलैक्स, कोहिमा गांव, दजुकोउ घाटी, जप्फु चोटी, त्सेमिन्यु, खोनोमा गांव, दज्युलेकी और त्योफेमा टूरिस्ट गांव प्रमुख हैं। यह सभी पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं क्योंकि इनकी खूबसूरत उन्हें मंत्रमुग्ध कर देती है। .

नई!!: नागा पीपल्स फ्रंट और कोहिमा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नागा पीपुल्स फ्रंट, नागालैण्ड पीपल्स फ्रंट, नागालैंड पीपुल्स फ्रंट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »