लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नागार्जुन (बहुविकल्पी)

सूची नागार्जुन (बहुविकल्पी)

नागार्जुन शीर्षक से कई लेख है:-.

5 संबंधों: नागार्जुन, नागार्जुन (प्राचीन दार्शनिक), नागार्जुन (रसायनशास्त्री), नागार्जुन - एक योद्धा, अक्किनेनी नागार्जुन

नागार्जुन

नागार्जुन (३० जून १९११-५ नवंबर १९९८) हिन्दी और मैथिली के अप्रतिम लेखक और कवि थे। अनेक भाषाओं के ज्ञाता तथा प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार नागार्जुन ने हिन्दी के अतिरिक्त मैथिली संस्कृत एवं बाङ्ला में मौलिक रचनाएँ भी कीं तथा संस्कृत, मैथिली एवं बाङ्ला से अनुवाद कार्य भी किया। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नागार्जुन ने मैथिली में यात्री उपनाम से लिखा तथा यह उपनाम उनके मूल नाम वैद्यनाथ मिश्र के साथ मिलकर एकमेक हो गया। .

नई!!: नागार्जुन (बहुविकल्पी) और नागार्जुन · और देखें »

नागार्जुन (प्राचीन दार्शनिक)

नागार्जुन (बौद्धदर्शन) शून्यवाद के प्रतिष्ठापक तथा माध्यमिक मत के पुरस्कारक प्रख्यात बौद्ध आचार्य थे। युवान् च्वाङू के यात्राविवरण से पता चलता है कि ये महाकौशल के अंतर्गत विदर्भ देश (आधुनिक बरार) में उत्पन्न हुए थे। आंध्रभृत्य कुल के किसी शालिवाहन नरेश के राज्यकाल में इनके आविर्भाव का संकेत चीनी ग्रंथों में उपलब्ध होता है। इस नरेश के व्यक्तित्व के विषय में विद्वानों में ऐकमत्य नहीं हैं। 401 ईसवी में कुमारजीव ने नागार्जुन की संस्कृत भाषा में रचित जीवनी का चीनी भाषा में अनुवाद किया। फलत: इनका आविर्भावकाल इससे पूर्ववर्ती होना सिद्ध होता है। उक्त शालिवाहन नरेश को विद्वानों का बहुमत राजा गौतमीपुत्र यज्ञश्री (166 ई. 196 ई.) से भिन्न नहीं मानता। नागार्जुन ने इस शासक के पास जो उपदेशमय पत्र लिखा था, वह तिब्बती तथा चीनी अनुवाद में आज भी उपलब्ध है। इस पत्र में नामत: निर्दिष्ट न होने पर भी राजा यज्ञश्री नागार्जुन को समसामयिक शासक माना जाता है। बौद्ध धर्म की शिक्षा से संवलित यह पत्र साहित्यिक दृष्टि से बड़ा ही रोचक, आकर्षक तथा मनोरम है। इस पत्र का नाम था - "आर्य नागार्जुन बोधिसत्व सुहृल्लेख"। नागार्जुन के नाम के आगे पीछे आर्य और बोधिसत्व की उपाधि बौद्ध जगत् में इनके आदर सत्कार तथा श्रद्धा विश्वास की पर्याप्त सूचिका है। इन्होंने दक्षिण के प्रख्यात तांत्रिक केंद्र श्रीपर्वत की गुहा में निवास कर कठिन तपस्या में अपना जीवन व्यतीत किया था। .

नई!!: नागार्जुन (बहुविकल्पी) और नागार्जुन (प्राचीन दार्शनिक) · और देखें »

नागार्जुन (रसायनशास्त्री)

नागार्जुन भारत के धातुकर्मी एवं रसायनज्ञ (alchemist) थे। उन्होने रसरत्नाकर नामक रसग्रंथ की रचना की। शायद अपने समय मे किसी व्यक्ति को लेकर इतनी कहानियां नहीं गढ़ी गई थी जितनी नागार्जुन के बारे में। कहा जाता है कि देवी-देवताओँ के साथ उनका सम्पर्क था जिससे उनके पास अप धातुओं को सोने में बदलने की शक्ति आ गई थी। और वह अमृत बना सकते थे। वह प्रसिद्ध थे और लोग उन्हें सराहना और भय मिश्रित दृष्टि से देखते थे। .

नई!!: नागार्जुन (बहुविकल्पी) और नागार्जुन (रसायनशास्त्री) · और देखें »

नागार्जुन - एक योद्धा

नागार्जुन-एक योद्धा महाभारत पर आधारित है। नागार्जुन - एक योद्धा भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण लाइफ ओके पर 30 मई 2016 से शुरू हुआ। इस धारावाहिक के निर्माता यश पटनायक हैं। इसमें अंशुमन मल्होत्रा और पूजा बेनर्जी मुख्य किरदार में हैं। .

नई!!: नागार्जुन (बहुविकल्पी) और नागार्जुन - एक योद्धा · और देखें »

अक्किनेनी नागार्जुन

अक्किनेनी नागार्जुन (तेलुगू: అక్కినేని నాగార్జున; जन्म २९ अगस्त १९५९) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, नर्तक, उद्यमी और टेलीविजन प्रस्तोता है जो मुख्यतः तेलुगू सिनेमा और टेलीविजन में काम करते है। .

नई!!: नागार्जुन (बहुविकल्पी) और अक्किनेनी नागार्जुन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »