लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नगरीय नियोजन

सूची नगरीय नियोजन

नगर नियोजन का लक्ष्य छोटे-से-छोटे गाँव से लेकर बड़े-बडे नगरों के मानव बसाहट की डिजाइन करना है। (शिकागो नगर) नगर नियोजन (अंग्रेज़ी:Urban planning) नगरीय क्षेत्रों में भूमि उपयोग नियंत्रण एवं नगरीय परिवेश के डिज़ाइन से संबंधित एक तकनीकी और राजनैतिक प्रक्रिया है। किसी भी नगर के विकास और निर्माण के लिए उसे योजनाबद्ध ढ़ंग से बसाना या उसका विकास करना ही नगर नियोजन है। .

2 संबंधों: प्रबुद्ध नगर, भूमि उपयोग

प्रबुद्ध नगर

ऐम्सटर्डम नगर के मार्गों पर प्रकाश-व्यवस्था में यह सुविधा प्रदान की गयी है कि पैदल यात्रियों के लिए निर्धारित रास्ते पर प्रकाश को मन्द किया जा सकता है। प्रबुद्ध नगर या स्मार्ट सिटी, नगरीय विकास का एक नया मॉडल है जिसमें विविध सूचना एवं संचार तकनीकों का एकीकृत रूप में समन्वय रहेगा। रुडॉल्फ गिफिंगर के अनुसार, प्रबुद्ध नगर के ६ प्रमुख मानदण्ड (कसौटी) हैं-.

नई!!: नगरीय नियोजन और प्रबुद्ध नगर · और देखें »

भूमि उपयोग

भूमि उपयोग पृथ्वी के किसी क्षेत्र का मनुष्य द्वारा उपयोग को सूचित करता है। सामान्यतः जमीन के हिस्से पर होने वाले आर्थिक क्रिया-कलाप को सूचित करते हुए उसे वन भूमि, कृषि भूमि, परती, चरागाह इत्यादि वर्गों में बाँटा जाता है। और अधिक तकनीकी भाषा में भूमि उपयोग को "किसी विशिष्ट भू-आवरण-प्रकार की रचना, परिवर्तन अथवा संरक्षण हेतु मानव द्वारा उस पर किये जाने वाले क्रिया-कलापों" के रूप में परिभाषित किया गया है। वृहत् स्तर पर ग्रेट ब्रिटेन में प्रथम भूमि उपयोग सर्वेक्षण सन् 1930 ई॰ में डडले स्टाम्प महोदय द्वारा किया गया था। इण्डिया वाटर पोर्टल पर। भारत में भूमि उपयोग से संबंधित मामले 'भारत सरकार' के 'ग्रामीण विकास मंत्रालय' के 'भूमि संसाधन विभाग' के अंतर्गत आते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भूमि उपयोग से संबंधित सर्वेक्षणों का कार्य नागपुर स्थित 'राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो' नामक संस्था करती है। इस संस्था द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों के भूमि उपयोग मानचित्र प्रकाशित किये जाते हैं। भूमि उपयोग और इसमें परिवर्तन का किसी क्षेत्र के पर्यावरण और पारिस्थितिकी पर अत्यंत महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। प्राकृतिक संसाधन संरक्षण से जुड़े मुद्दों में भूमि उपयोग संरक्षण से जुड़े बिंदु हैं: मृदा अपरदन एवं संरक्षण, मृदा गुणवत्ता संवर्धन, जल गुणवत्ता और उपलब्धता, वनस्पति संरक्षण, वन्य-जीव आवास इत्यादि। .

नई!!: नगरीय नियोजन और भूमि उपयोग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नगर नियोजन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »