लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्विध्रुवी बंध

सूची द्विध्रुवी बंध

द्विध्रुवी बंध एक शक्तिमान स्वभाव का संयोजी रासायनिक बंध होता है। श्रेणी:रासायनिक बंध श्रेणी:संयोजी बंध.

3 संबंधों: रासायनिक आबंध, सहसंयोजी आबंध, अंतराअणुक बल

रासायनिक आबंध

यह '''लेविस डॉट चित्र''' है जो कि रासायनिक आबंध दर्शाने में मददगार है किसी अणु में दो या दो से अधिक परमाणु जिस बल के द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं उसे रासायनिक आबन्ध (केमिकल बॉण्ड) कहते हैं। ये आबन्ध रासायनिक संयोग के बाद बनते हैं तथा परमाणु अपने से सबसे पास वाली निष्क्रिय गैस का इलेक्ट्रान विन्यास प्राप्त कर लेते हैं। दूसरे शब्दों में, रासायनिक आबन्ध वह परिघटना है जिसमें दो या दो से अधिक अणु या परमाणु एक दूसरे से आकर्षित होकर और जुड़कर एक नया अणु या आयन बनाते हैं (एक विशेष प्रकार के बन्धन 'धात्विक बन्धन' में यह प्रक्रिया भिन्न होती है)। यह प्रक्रिया सूक्ष्म स्तर पर होती है, लेकिन इसके परिणाम का स्थूल रूप में अवलोकन किया जा सकता है, क्योंकि यही प्रक्रिया अनेकानेक अणुओं और परमाणुओं के साथ होती है। गैस में ये नये अणु स्वतन्त्र रूप से मौजू़द रहते हैं, द्रव में अणु या आयन ढीले तौर पर जुडे रहते हैं और ठोस में ये एक आवर्ती (दुहराव वाले) ढाँचे में एक दूसरे से स्थिरता से जुड़े रहते हैं। .

नई!!: द्विध्रुवी बंध और रासायनिक आबंध · और देखें »

सहसंयोजी आबंध

संयोजी बंधन का आरंभिक सिद्धान्त H2 का अणु सहसंयोजी बंधन द्वारा बनता है। इसमें दो हाइड्रोजन परमाणु दो एलेक्ट्रानों का साझा करते हैं। सहसंयोजी आबंध (covalent bond) वह रासायनिक आबंध है जिसमें परमाणुओं के बीच एलेक्ट्रान-युग्मों का सहभाजन (शेयरिंग) होता है। सहसंयोजी आबंधन में अनेक प्रकार की पारस्परिक क्रियाएँ (interaction) होते हैं जिनमें से σ-आबन्धन, π-आबन्धन, धातु-धातु आबन्धन आदि प्रमुख हैं। श्रेणी:रासायनिक बंध.

नई!!: द्विध्रुवी बंध और सहसंयोजी आबंध · और देखें »

अंतराअणुक बल

पड़ोसी कणों (परमाणु, अणु या ऑयन) के बीच लगने वाले बलों (आकर्षण या प्रतिकर्षण) को अंतराअणुक बल (Intermolecular forces) कहते हैं जबकि एक ही अणु के परमाणुओं के बीच लगने वाले बल को अन्तःअणुक बल (Intra-molecular force) कहते हैं। अन्तःअणुक बल की तुलना में अंतराअणुक बल काफी कमजोर होते हैं। उदाहरण के लिये, दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रान शेयर करने वाला सहसंयोजी आबंध (covalent bond) दो पड़ोसी अणुओं के मध्य लगने वाले बल से बहुत अधिक होता है। कुछ अंतराअणुक बल नीचे दिये गये हैं (बल के बढ़्ते हुए क्रम में).

नई!!: द्विध्रुवी बंध और अंतराअणुक बल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »