लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्वयाधारी कूटित दशमलव

सूची द्वयाधारी कूटित दशमलव

द्वयाधारी कूटित दशमलव (अंग्रेज़ी:बाइनरी कोडेड डेसिमल) इलेक्ट्रॉनिक एवं कंप्यूटिंग सिस्टम्स में, दशमलव संख्या प्रणाली की संख्याओं प्रत्येक अंक के लिये एक द्वयाधारी कूट देकर मिश्रित रूप में पूरी दशमलव संख्या केल इये लिखा गया द्वयाधारी रूप का कूट होता है। इस प्रणाली की मुख्य सुविधा है, इसके द्वारा कूटित संख्याओं को वापस अंतरन अत्यंत सरल होना है। इस कारण त्वरित गणनाओं का रास्ता बनता है। बीसीडी में प्रायः चार बिट से प्रत्येक अंक दर्शाये जाते हैं, जो ०-९ तक के अंकों के परिचायक होते हैं। .

3 संबंधों: दशमलव पद्धति, द्वयाधारी कूट, अंग्रेज़ी भाषा

दशमलव पद्धति

दशमलव पद्धति या दाशमिक संख्या पद्धति या दशाधारी संख्या पद्धति (decimal system, "base ten" or "denary") वह संख्या पद्धति है जिसमें गिनती/गणना के लिये कुल दस संख्याओं (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9) का सहारा लिया जाता है। यह मानव द्वारा सर्वाधिक प्रयुक्त संख्यापद्धति है। उदाहरण के लिये 645.7 दशमलव पद्धति में लिखी एक संख्या है। (गलतफहमी से बचने के लिये यहाँ दशमलव बिन्दु के स्थान पर 'कॉमा' का प्रयोग किया गया है।) इस पद्धति की सफलता के बहुत से कारण हैं-.

नई!!: द्वयाधारी कूटित दशमलव और दशमलव पद्धति · और देखें »

द्वयाधारी कूट

'''Wikipedia''' शब्द का आस्की ASCII द्वयाधारी कूट द्वारा निरूपन द्विआधारी कूट या बाइनरी कोड (binary code) वह कूट है जिसमें दो संप्रतीक (प्राय: ० तथा १) वाले वर्णों का उपयोग किया जाता है। द्वयाधारी संख्या पद्धति अनेक द्वायाधारी कूटों में से एक है। कूटों की सहायता से किसी शब्द या संगणक आदेश (कम्प्यूटर इन्स्ट्रक्सन) को केवल दो ही संकेतों के माध्यम से निरूपित करने की सुविधा मिलती है। उदाहरणार्थ ८ बाइनरी अंकों के मेल से २५६ प्रतीकों को निरुपित किया जा सकता है। संगणन और संचार के क्षेत्र में द्विआधारी कूट का उपयोग अनेक तरह से आकड़ों (जैसे वर्णसमूह (कैरेक्टर स्ट्रिंग)), को लिखने के लिये किया जाता है। .

नई!!: द्वयाधारी कूटित दशमलव और द्वयाधारी कूट · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: द्वयाधारी कूटित दशमलव और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बाइनरी कोडेड डेसिमल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »