लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द्रव्य क्रिस्टल प्रादर्शी टीवी

सूची द्रव्य क्रिस्टल प्रादर्शी टीवी

एक एल.सी.डी टीवी, जिसके दोनों ओर स्पीकर लगे हुए हैं। द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी टेलिवीज़न (अंग्रेज़ी:LCD TV) टेलिवीज़न सेट होते हैं, जो द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी तकनीक के प्रयोग से चित्र प्रदर्शित करते हैं। ये टीवी सीआरटी टीवी से अपेक्षाकृत पतले और हलके होते हैं। ये अत्यधिक बड़े आकार में उपलब्ध भी होते हैं। इनके इन्हीं और कई अन्य गुणों के कारण ये सीआरटी टीवी से कहीं बेहतर कहलाते हैं। आरंभ में इनकी कीमत अधिक हुआ करती थी, किंतु नयी तकनीक और स्पर्धा के चलते आज इनका मूल्य भि काफ़ी कम हुआ है। LCD television at home together with Playstation 3 and some other equipment .

3 संबंधों: द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी, कैथोड किरण नलिका, अंग्रेज़ी भाषा

द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी

एलसीडी घड़ी द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी के विभिन्न स्तर द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी ('लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले', लघुरूप: LCD) एक प्रकार का डिस्प्ले (प्रादर्शी) है जो टेक्स्ट, छबि, विडियो आदि को एलेक्ट्रानिक विधि से प्रदर्शित करने के काम आता है। यह स्वयं कोई प्रकाश उत्पन्न नहीं करता बल्कि किसी दूसरे स्रोत से असके उपर पड़ने वाले प्रकाश को मॉडुलेट करता है। द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी, द्रव क्रिस्टलों के विभिन्न आकृति वाले मूल अवयवों (एलिमेन्ट्स) से बना होता है। वाह्य विद्युत क्षेत्र के प्रभाव में ये द्रव क्रिस्टल अपना झुकाव (ओरिएण्टेशन) बदल देते हैं। इन क्रिस्टलों का ओरिएण्टेशन बदलने से इन पर पड़ने वाले प्रकाश के ध्रुवण भी बदलता है। जो उस क्रिस्टल-एलिमेन्ट की दृश्यता/अदृष्यता का निर्धारण करता है। इसी से ही कम्प्यूटर के मॉनिटर, टीवी, उपकरणों के पैनेल, तथा सामान्य जनजीवन में प्रयुक्त उपभोक्ता बस्तुओं (जैसे कैलकुलेटर, कलाई की घड़ियाँ आदि) के डिस्प्ले बनते हैं। हल्का होना, पोर्टेबल होना, कम बिजली से चलना, बड़ी आकृति में भी निर्माण में आसानी आदि इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। वस्तुत: यह एक "एलेक्ट्रानिक रीति से परिवर्तनीय प्रकाशीय युक्ति" (electronically-modulated optical device) है जो अनेकानेक एलिमेन्ट्स/पिक्सलों (pixels) से बनी होती है जिनमें द्रव क्रिस्टल से भरे होते हैं। .

नई!!: द्रव्य क्रिस्टल प्रादर्शी टीवी और द्रव क्रिस्टल प्रादर्शी · और देखें »

कैथोड किरण नलिका

रंगीन सीआरटी का काटा हुआ आरेख: '''१.''' तीन इलेक्ट्रॉन बंदूक (इलेक्ट्रान गन) (लाल, हरा और नीले फॉस्फर बिंदु हेतु)'''२.''' इलेक्ट्रॉन किरण'''३.''' केन्द्रन कुंडली'''४.''' कोण देने की कुंडलियां'''५.''' धनाग्र (एनोड) संबंध'''६.''' चित्र के अनावश्यक लाल, हरे और नीले भाग को छिपाने और किरणों को पृथक करने के लिए आवरण'''७.''' फॉस्फर पर्त में लाल, नीली और हरित क्षेत्र'''६.''' फॉस्फर-मंडित पटल का आंतरिक दृश्य ऋणाग्र किरण नलिका (अंग्रेज़ी:कैथोड रे ट्यूब, लघुरूप:सी.आर.टी.) एक निर्वात नलिका होती है, जिसमें एक इलेक्ट्रॉन बंदूक (ऋणवेशिक स्रोत) और एक प्रदीप्त पटल होता है। इसमें इलेक्ट्रॉन को त्वरित करने और कोण देने के लिए आंतरिक या बाह्य प्रविधि (तकनीक) का प्रयोग होता है। ये नलिका पटल पर इलेक्ट्रॉन की किरण को डाल कर प्रकाश उत्सर्जित कर छवि निर्माण करने के प्रयोग में आता है। ये छवि किसी विद्युत संकेत तरंगरूप (दोलनदर्शी), छवि (दूरदर्शन, या संगणक पटल) या तेजोन्वेष (राडार) के लक्ष्य दिखाने के लिए होती है। ये एक अल्फा विकिरण एमिटर है। Image:CRT screen.

नई!!: द्रव्य क्रिस्टल प्रादर्शी टीवी और कैथोड किरण नलिका · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: द्रव्य क्रिस्टल प्रादर्शी टीवी और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एल.सी.डी. टीवी, एलसीडी मॉनीटर, एलसीडी टीवी, द्रव्य क्रिस्टल प्रादर्शी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »