लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दोहूक प्रान्त

सूची दोहूक प्रान्त

दोहूक प्रान्त (अरबी) या दिहोक प्रान्त (कुर्दी) या दुहोक प्रान्त इराक़ का एक प्रान्त है। अरबील प्रान्त और सुलयमानियाह प्रान्त के साथ यह प्रान्त भी इराक़ के स्वशासित कुर्दिस्तान क्षेत्र में आता है जहाँ कुर्दी लोगों की अपनी कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार चलती है। सन् १९७६ से पहले दोहूक प्रान्त और नीनवा प्रान्त दोनों एक साथ भूतपूर्व 'मोसुल प्रान्त' का हिस्सा थे। दोहूक प्रान्त की तुर्की के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है और इराक़-तुर्की सरहद पर स्थित ज़ाख़ो शहर इसी प्रान्त में आता है। .

10 संबंधों: तुर्की, नीनवा प्रान्त, सुलयमानियाह प्रान्त, आशूरी भाषा, इराक़, इराक़ के प्रान्त, कुर्द लोग, कुर्दी भाषा, अरबी भाषा, अरबील प्रान्त

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: दोहूक प्रान्त और तुर्की · और देखें »

नीनवा प्रान्त

नीनवा प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात​ नीनवा कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी मोसुल शहर है। प्राचीन अश्शूर (असीरिया) संस्कृति का नीनवा शहर (Nineveh) इसी प्रान्त में स्थित है और मोसूल से दजला नदी (टिगरिस) के पार इसके खँडहर आज भी मिलते हैं। सन् १९७६ से पहले इस प्रान्त को 'मोसूल प्रान्त' कहा जाता था और आधुनिक दोहूक प्रान्त भी इसमें सम्मिलित था। .

नई!!: दोहूक प्रान्त और नीनवा प्रान्त · और देखें »

सुलयमानियाह प्रान्त

सुलयमानियाह प्रान्त के ज़िले और उपज़िले (पुराना नक़्शा - ज़िलों का पुनर्संगठन हुआ है) सुलयमानियाह प्रान्त, जिसे अस-सुलयमानियाह (अरबी) और सुलेमानी (कुर्दी) भी कहा जाता है, इराक़ का एक प्रान्त है। दोहूक प्रान्त और अरबील प्रान्त के साथ यह प्रान्त भी इराक़ के स्वशासित कुर्दिस्तान क्षेत्र में आता है जहाँ कुर्दी लोगों की अपनी कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार चलती है। सुलयमानियाह प्रान्त की पूर्व में ईरान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। .

नई!!: दोहूक प्रान्त और सुलयमानियाह प्रान्त · और देखें »

आशूरी भाषा

आशूरी (आशूरी: ܣܘܪܝܬ ܣܘܪܝܝܐ, सूरत-आशूरी) या असीरियाई नव-आरामाई (Assyrian Neo-Aramaic) पश्चिमोत्तरी ईरान, उत्तरी इराक़, पूर्वोत्तरी सीरिया और दक्षिणपूर्वी तुर्की में बसने वाले आशूरी (Assyrian) समुदाय के सदस्यों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है। यह प्राचीन आरामाई भाषा की एक आधुनिक वंशज है। आशूरी लोग अब दुनिया भर में फैल चुके हैं इसलिए आशूरी भाषा बोलने वाले अब विश्वभर में मिलते हैं। इसे लिखने के लिए सीरियाई लिपि का एक रूप प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: दोहूक प्रान्त और आशूरी भाषा · और देखें »

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

नई!!: दोहूक प्रान्त और इराक़ · और देखें »

इराक़ के प्रान्त

इराक़ में १८ प्रांत हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। इन प्रान्तों का ब्यौरा नीचे के विभाग दिया गया है और इनमें से तीन (अरबील, दोहूक, सुलयमानियाह) इराक़ी कुर्दिस्तान का हिस्सा माने जाते हैं और यहाँ पर क्षेत्रीय कुर्दी सरकार का स्वशासन है।, Kenneth Katzman, pp.

नई!!: दोहूक प्रान्त और इराक़ के प्रान्त · और देखें »

कुर्द लोग

कुर्द लोग मुख्य रूप से उत्तरी इराक़, दक्षिणपूर्वी तुर्की तथा उत्तरी सीरिया में पाए जाते हैं। कुर्द लोगों से सम्बन्धित चीज़ों को भी कुर्द कहा जाता है। इनकी भाषा को कुर्द भाषा कहा जाता है। से लोग शिया बाहुल्य हैं किंतु अंकुर आनंद मिश्रा के अनुसार यें अब आधुनिक हो रहे हैं और सूफी शाखा का भी प्रवेश हो रहा है !!! .

नई!!: दोहूक प्रान्त और कुर्द लोग · और देखें »

कुर्दी भाषा

कुर्दी भाषा का फैलाव (लाल रंग में, बाएं तरफ़) कुर्दी (Kurdî,, Kurdish) ईरान, तुर्की, ईराक़, सीरिया और दक्षिणी कॉकस क्षेत्र में रहने वाले कुर्दी लोगों की भाषा है। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की हिन्द-ईरानी शाखा की ईरानी उपशाखा की एक सदस्य है। यह आधुनिक फ़ारसी भाषा से काफ़ी मिलती-जुलती है। दुनिया भर में कुर्दी बोलने वालों की संख्या १.६ करोड़ अनुमानित की गई है। तुर्की में इसे मातृभाषा या दूसरी भाषा बोलने वाले उस देश की कुल आबादी के लगभग १२% अनुमानित किये गए हैं। वास्तव में कुर्दी एक भाषा नहीं बल्कि बहुत सी कुर्दी उपभाषाओं का गुट है।, Stavroula Chrisdoulaki, GRIN Verlag, 2010, ISBN 978-3-640-76700-7,...

नई!!: दोहूक प्रान्त और कुर्दी भाषा · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: दोहूक प्रान्त और अरबी भाषा · और देखें »

अरबील प्रान्त

अरबील प्रान्त के ज़िले और उपज़िले अरबील प्रान्त (अरबी), जिसे अरबेल प्रान्त (आशूरी: ܐܪܒܝܠ) और हावलेर प्रान्त (कुर्दी) भी कहा जाता है, इराक़ का एक प्रान्त है। दोहूक प्रान्त और सुलयमानियाह प्रान्त के साथ यह प्रान्त भी इराक़ के स्वशासित कुर्दिस्तान क्षेत्र में आता है जहाँ कुर्दी लोगों की अपनी कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार चलती है। अरबील प्रान्त की उत्तर में तुर्की के साथ और पूर्वोत्तर में ईरान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। .

नई!!: दोहूक प्रान्त और अरबील प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »