लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची

सूची जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची

जनसंख्या के अनुसार देशों का मानचित्र 2007 में यह जनसंख्या के हिसाब से देशों की सूची है, इस सूची में प्रभुता संपन्न राष्ट्र और बसे हुए अधीन क्षेत्र शामिल हैं। यह सूची आईएसओ मानक पर आधारित आईएसओ 3166-1 है। .

21 संबंधों: ताइवान, नाउरु, पिटकेर्न द्वीपसमूह, पूर्व तिमोर, पोर्टो रीको, फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र, फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह, मैसिडोनिया, मॉरीतानिया, मोनाको, हॉन्ग कॉन्ग, वानूआतू, वैटिकन सिटी, गबोन, गयाना, ग्रेनाडा, आयरलैण्ड गणराज्य, इरित्रिया, क़तर, अधीन क्षेत्र, उत्तरी मारियाना द्वीप

ताइवान

ताइवान द्वीप की स्थिति ताइवान का मानचित्र ताइवान या ताईवान (चीनी: 台灣) पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यूं तो ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से यह मुख्य भूमि (चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है। ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है। ५० वर्षीय जापानी शासन के प्रभाव में लोगों ने जापानी भी सीखी है। आदिवासी, मलय पोलीनेशियाई समूह की बोलियाँ बोलते हैं। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और ताइवान · और देखें »

नाउरु

नाउरु, आधिकारिक तौर पर नाउरु गणराज्य, मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इसका निकटतम पड़ोसी बनावा द्वीप जो किरिबाती गणराज्य का भाग है, इसके पूर्व मे 300 किमी पर स्थित है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र है, इसका क्षेत्रफल केवल 21 किमी² (8.1 वर्ग मील) है, यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। URL accessed 2006-05-02.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और नाउरु · और देखें »

पिटकेर्न द्वीपसमूह

पिटकेर्न द्वीपसमूह (पिटकेर्न: Pitkern Ailen), आधिकारिक नाम पिटकेर्न, हेण्डरसन, डूस तथा ओएनो द्वीपसमूह, दक्षिण प्रशान्त महासागर में चार ज्वालामुखीय द्वीप हैं जो कि ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश के अन्तर्गत आते हैं। ये चार द्वीप पिटकेर्न, हेण्डरसन, डूस तथा ओएनो नाम से जाने जाते हैं। इन सभी द्वीपों का संयुक्त क्षेत्रफल है। हेण्डरसन द्वीप कुल क्षेत्रफल का ८६% है। पिटकेर्न विश्व का सबसे छोटा राष्ट्रीय न्याय क्षेत्र है। अज इस द्वीप पर सिर्फ ५० स्थायी निवासी रहते हैं जो कि चार मुख्य परिवारों से हैं।Rob Solomon and Kirsty Burnett (January 2014).

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और पिटकेर्न द्वीपसमूह · और देखें »

पूर्व तिमोर

पूर्वी तिमोर, आधिकारिक रूप से लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिमी में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल १५,४१० वर्ग किमी (५४०० वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है। पूर्वी तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्वी तिमोर ने १९७५ में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्जा कर लिया और इसे अपना २७ वां प्रांत घोषित कर दिया। १९९९ में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और २० मई २००२ को पूर्वी तिमोर २१ वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्वी तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपीन्स है। पूर्वी तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर १५८ स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और पूर्व तिमोर · और देखें »

पोर्टो रीको

पोर्टो रिको या प्युर्तो रिको उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक राष्ट्रमंडल है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और पोर्टो रीको · और देखें »

फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र

फ़िलिस्तीन का ध्वज फ़िलिस्तीन (अरबी: فلسطين‎) दुनिया का एक राज्यक्षेत्र है। यह इस क्षेत्र का नाम है जो लेबनान और मिस्र के बीच था के अधिकांश हिस्से पर इसराइल के राज्य की स्थापना की गई है। १९४८ से पहले सभी क्षेत्र फ़िलिस्तीन कहलाता था। जो खिलाफ़त उस्मानिया में स्थापित रहा लेकिन बाद में अंग्रेजों और फ़्रांसीसियों ने इस पर कब्जा कर लिया। १९४८ में यहाँ के अधिकांश क्षेत्र पर इस्राइली राज्य की स्थापना की गई। इसका राजधानी बैतुल मुक़द्दस था पर १९६७ में इसराइल ने कब्जा कर लिया। बैतुल मुक़द्दस को इस्राइली येरुशलम कहते हैं और यह शहर यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों तीनों के पास पवित्र है। मुसलमानों का क़िबला प्रथम यही है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र · और देखें »

फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह

फ़ॉकलैंड द्वीप-समूह दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्जेन्टीना की तट से लगा एक द्वीपसमूह हैं। इसके पूर्व में शैग रॉक्स (दक्षिण जॉर्जिया) और दक्षिण में ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र है। इस द्वीपसमूह में दो मुख्य द्वीप हैं, पूर्व फ़ॉकलैंड और पश्चिम फ़ॉकलैंड, इनके साथ ही ७७६ छोटे द्वीप हैं। पूर्व फ़ॉकलैंड में स्थित स्टेनली देश की राजधानी है। यह द्वीपसमूह यूनाईटेड किंगडम का स्वशासी प्रवासी क्षेत्र है। १८३३ में ब्रिटिश शासन की पुनर्स्थापना के बाद अर्जेन्टीना ने इस पर अपनी प्रभुता का दावा किया है। अर्जेन्टीना द्वारा जताए गए अधिकार को द्वीपवासियों द्वारा खारिज किए जाने के बाद अर्जेन्टीना ने १९८२ में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया। तदोपरांत अर्जेटीना और यूनाइटेड किंगडम के बीच चले दो महीने के लंबे अघोषित युद्ध में हार के बाद अर्जेण्टीनी बलों ने वापसी कर ली। युद्ध के बाद से इस स्वसाशी क्षेत्र ने मत्स्य पालन और पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत आर्थिक वृद्धि की है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह · और देखें »

मैसिडोनिया

मैसिडोनिया (मैसिडोनियाई: Република Македонија), आधिकारिक रूप से मैसिडोनिया गणराज्य दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। यह कभी यूगोस्लाविया का भाग हुआ करता था, जिससे 1991 में इसने स्वतंत्रता की घोषणा की। यह 1993 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना, लेकिन यूनान के साथ नाम के विवाद की वजह से इसे पूर्व यूगोस्लाव गणराज्य मैसिडोनिया (FYROM) के अस्थाई नाम से प्रवेश दिया गया। यह एक लैंडलॉक देश है, जिसकी सीमा उत्तरपश्चिम में कोसोवो, उत्तर में सर्बिया, पूर्व में बुल्गारिया, दक्षिण में ग्रीस और पश्चिम में अल्बानिया से मिलती है। इसकी राजधानी स्कोप्जे है, अन्य शहरों में बितोला, कुमानोवा, प्रिलिप, ओहरिड, वेलेस, स्टिप, कोकानी, गोस्तिवार और स्त्रूमिका शामिल हैं। यहां 50 से ज्यादा झीलें और 2000 मीटर (6,562 फीट) से ऊंचे 16 पर्वत हैं। मैसिडोनिया संयुक्त राष्ट्र और यूरोप के परिषद का सदस्य है। दिसंबर 2005 से यह यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार है, इसके अलावा नाटो सदस्यता के लिए भी आवेदन दिया हुआ है। यहां की मैसिडोनियाई भाषा और अल्बानियाई भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और मैसिडोनिया · और देखें »

मॉरीतानिया

मॉरीतानिया (Mauritania) उत्तर अफ़्रीका के पश्चिमी भाग में स्थित एक देश है, जो मग़रेब क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। यह एक भूतपूर्व फ़्रांसीसी उपनिवेश हुआ करता था। मॉरीतानिया का लगभग ९०% क्षेत्रफल सहारा रेगिस्तान का भाग है और इस कारणवश इस देश की अधिकतर आबादी देश के दक्षिणी भाग में बसी हुई है जहाँ थोड़ी-बहुत वर्षा होती है। सन् २०१३ में देश की ३५ लाख की कुल जनसंख्या में से १० लाख लोग मॉरीतानिया की राजधानी और सबसे बड़े शहर नुआकशोत (Nouakchott) में रहते थे। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और मॉरीतानिया · और देखें »

मोनाको

मोनैको की राजकुमारशाही (en:Monaco,.फ़्रांसिसी: Principauté de Monaco, मोनेगास्क: Principatu de Munegu, अंग्रेज़ी: Principality of Monaco) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। फ़्रांस और इटली के बीच स्थित मोनैको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। इसका मुख्य कस्बा है मॉन्टे कार्लो (en:Monte Carlo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है फ़्रांसिसी भाषा। यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं। left श्रेणी:यूरोप के देश श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और मोनाको · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

वानूआतू

वानूआतू (बिस्लामा में; अंग्रेजी में या), आधिकारिक तौर पर वानूआतू गणराज्य (République de Vanuatu, बिस्लामा रिपब्लिक ब्लोंग वानूआतू), दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। ज्वालामुखी मूल का यह द्वीपसमूह उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के लगभग पूर्व, न्यू कैलेडोनिया के पूर्वोत्तर, फिजी के पश्चिम और न्यू गिनी के निकट सोलोमन द्वीपों के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। वानूआतू में मेलानेशियाई लोग सबसे पहले आकर बसे थे। यूरोप के लोगों ने 1605 में क्यूरॉस के नेतृत्व में स्पेनिश अभियान के एस्पिरिटू सैंटो में आने पर इन द्वीपों का पता लगाया था। 1880 के दशक में फ्रांस और युनाइटेड किंगडम ने देश के कुछ हिस्सों पर अपना दावा किया और 1906 में वे एक ब्रिटिश-फ्रांसीसी सहस्वामित्व के जरिये न्यू हेब्रिड्स के रूप में इस द्वीपसमूह के संयुक्त प्रबंधन के एक ढाँचे पर सहमत हुए.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और वानूआतू · और देखें »

वैटिकन सिटी

वैटिकन शहर (Città del Vaticano; Civitas Vaticana) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल ४४ हेक्टेयर (१०८.७ एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् १९२९ में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, ४५ करोड़ ६० लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलंबियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सब देशों से हैं। सन् १९३० में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् १९३२ में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है। आकर्षक गिरजाघरों, मकबरों तथा कलात्मक प्रासादों के अतिरिक्त वैटिकन के संग्रहालय तथा पुस्तकालय अमूल्य हैं। पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है तथा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रासादों का निर्माण तथा इनकी सजावट विश्वश्रुत कलाकारों द्वारा की गई है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और वैटिकन सिटी · और देखें »

गबोन

गबोन या गबॉन पश्चिम मध्य अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसके पश्चिम में गिनी की खाड़ी, उत्तर पश्चिम में ईक्वीटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व व दक्षिण में कांगो गणराज्य से सीमा मिलती है। लगभग २,७०,००० वर्ग किमी में फैले देश की जनसंख्या करीबन १,५००,००० है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर लिब्रेविल है। १७ अगस्त १९६० में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने के बाद देश पर तीन राष्ट्रपति द्वारा शासन किया गया है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विदेशी निजी निवेश की वजह से कम आबादी वाला यह उप सहारा अफ्रीका क्षेत्र का सबसे समृद्ध और उच्च मानव विकास सूचकांक वाला देश है। श्रेणी:देश श्रेणी:अफ़्रीका के देश श्रेणी:गबोन.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और गबोन · और देखें »

गयाना

गयाना या गुयाना दक्षिणी अमरीका मे एक देश है। इस का आधिकारिक नाम- 'कौपरेटिव रिपबलिक ओफ गुयाना' है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर-मध्य भाग मे हैं। 'गुयाना' शब्द का ऐतिहासिक प्रयोग हॉलैन्ड के तीन उपनिवेशो के लिये किया गया था। यह उपनिवेश थे- एस्सेक्यूबो, डेमेरारा और बेरबिस। वो एतिहासिक गयाना अमेज़न नदी के उत्तर मे था और ओरिनोको नदी के पुरव मे था। यहाँ पर भरतीय सबसे बाड़ी प्रजाती है। यह भरतीय प्रजाती के लोग यहाँ अंग्रेजो़ के शाशन काल मे आएँ। इस देश पर सबसे पहले हॉलैन्ड ने शाशन किया और फिर २०० साल तक अंग्रेजो़ ने इस पर शाशन किया। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और गयाना · और देखें »

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ग्रेनेडा त्रिनिदाद और टोबैगो के उत्तरपश्चिम, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व और सेंट विंसेंट और द ग्रेनाडाइन्स के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 344 वर्ग किमी में फैले इस देश की अनुमानित जनसंख्या 110,000 है। इसकी राजधानी सेंट जॉर्ज है। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और ग्रेनाडा · और देखें »

आयरलैण्ड गणराज्य

आयरलैण्ड (Éire, Ireland), जिसे आयरलैण्ड गणराज्य भी कहा जाता हैं (Poblacht na hÉireann, Republic of Ireland), उत्तरी-पश्चिमी यूरोप का एक सम्प्रभु राज्य है, जिसका आयरलैण्ड द्वीप की ३२ काउंटियों में से २६ पर आधिपत्य हैं। इस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर डबलिन है, जो द्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है, और जिसका महानगरीय क्षेत्र देश के 4.75 मिलियन निवासियों में से एक तिहाई का घर है। यूनाइटेड किंगडम के एक हिस्से उत्तरी आयरलैण्ड के साथ यह राज्य अपनी एकमात्र भूमि सीमा साझा करता है। यह अन्यथा अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है, और इसके दक्षिण में सेल्टिक सागर, दक्षिण-पूर्व में सेंट जॉर्ज का चैनल, और पूर्व में आयरिश सागर हैं। यह एक एकात्मक राज्य, संसदीय गणराज्य है। विधायिका (Oireachtas) में एक निचला सदन, Dáil Éireann, एक ऊपरी सदन, Seanad Éireann और एक निर्वाचित राष्ट्रपति (Uachtarán) शामिल हैं जो बड़े पैमाने पर औपचारिक राज्य प्रमुख के रूप में सेवारत होते है, लेकिन कुछ महत्त्वपूर्ण शक्तियों और कर्तव्यों के साथ। सरकार प्रमुख Taoiseach है (प्रधान मंत्री, शाब्दिक रूप से 'चीफ', हिन्दी में उपयोग नहीं किया जाने वाला एक शीर्षक है), जिसे Dáil द्वारा निर्वाचित किया जाता है और राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है; Taoiseach बदले में अन्य सरकारी मंत्रियों की नियुक्ति करता है। आंग्ल-आयरिश सन्धि के परिणामस्वरूप राज्य का निर्माण 1922 में आयरिश मुक्त राज्य के रूप में हुआ था। 1937 तक इसकी डोमिनियन की स्थिति थी जब एक नया संविधान अपनाया गया था, जिसमें राज्य को "आयरलैण्ड" नाम दिया गया था और प्रभावी रूप से वह गणराज्य बन गया था, राज्य के प्रमुख के रूप में निर्वाचित गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के साथ। आयरलैण्ड गणराज्य अधिनियम १९४८ के बाद, आधिकारिक तौर पर 1949 में वह एक गणतंत्र घोषित किया गया था। दिसंबर 1955 में आयरलैण्ड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बन गया। यह 1973 में यूरोपीय संघ के पूर्ववर्ती यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) में शामिल हो गया। बीसवीं शताब्दी के अधिकांश समय के लिए इस राज्य का उत्तरी आयरलैण्ड के साथ कोई औपचारिक संबंध नहीं था, लेकिन 1980 और 1990 के दशकों के दौरान ब्रिटिश और आयरिश सरकारों ने "द ट्रबल्स" (मुसीबतों) के समाधान की ओर उत्तरी आयरलैण्ड दलों के साथ काम किया। 1998 में गुड फ़्राइडे समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, आयरिश सरकार और उत्तरी आयरलैण्ड कार्यकारी ने समझौते द्वारा बनाए गए उत्तर-दक्षिण मंत्रिस्तरीय परिषद के तहत कई नीति क्षेत्रों पर सह-संचालन किया है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और आयरलैण्ड गणराज्य · और देखें »

इरित्रिया

पठार पर एक ट्रेन सुरंग। इरित्रिया (अरबी: إرتريا Iritriya) पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से जाना जाता है। इसके पश्चिम में सूडान, दक्षिण में इथियोपिया और दक्षिणपूर्व में जिबूती स्थित है। देश के पूर्व और उत्तर पूर्व भाग में सऊदी अरब और यमन के सीध में लाल सागर की विशाल तटरेखा है। धालक द्वीपसमूह और हनीश द्वीप समूह के अनेक भाग इरित्रिया का हिस्सा हैं। 1,18,000 वर्ग किमी से छोटे इस देश की आबादी करीबन 5 लाख है। देश की राजधानी असमारा है। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और इरित्रिया · और देखें »

क़तर

कतर (अरबी: قطر) अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा प्रायद्वीप है। इसके दक्षिण में जहां सउदी अरब है, वहीं शेष तीनों ओर फारस की खाड़ी है। एक तेल समृद्ध राष्ट्र के रूप में कतर दुनिया का दूसरा (प्रति व्यक्ति सकल फरेलू उत्पाद) समृद्ध देश है। सन् १७८३ में कुवैत के अल खलीफ वंश ने यहां शासन करना प्रारम्भ किया। तत्पश्चात यह तुर्की के अधीन रहा। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद यह ब्रिटेन के संरक्षण में रहा। १९७१ में स्वतंत्रता मिलने के बाद १९७२ में खलीफा बिन हमद का शासन प्रारम्भ हुआ।देशराज भारतीय .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और क़तर · और देखें »

अधीन क्षेत्र

ट्रस्ट और गैर - स्व - शासी शासित प्रदेशों की संयुक्त राष्ट्र की सूची (सरकारी दस्तावेज़) एक अधीन क्षेत्र या निर्भर क्षेत्र या अधीनस्ततायें, वह क्षेत्र होता है जिसके पास एक राष्ट्र के रूप में पूर्ण राजनीतिक स्वतंत्रता या संप्रभुता नहीं होती.

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और अधीन क्षेत्र · और देखें »

उत्तरी मारियाना द्वीप

उत्तरी मारियाना द्वीप (Northern Mariana Islands), जिसे औपचारिक रूप से "उत्तरी मारियाना द्वीप कॉमनवेल्थ" (Commonwealth of the Northern Mariana Islands) कहा जाता है, प्रशान्त महासागर में स्थित १५ द्वीपों की एक प्रशासनिक इकाई है जो राजनैतिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका की एक कॉमनवेल्थ है। इसमें गुआम को छोड़कर मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। सन् २०१० की जनगणना में उत्तरी मारियाना द्वीपों में 53,883 लोग गिने गए, जिसमें से अधिकांश लोग साइपैन, तीनिअन और रोता के तीन द्वीपों में बसे हुए हैं। .

नई!!: जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची और उत्तरी मारियाना द्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

देशों की सूची जनसंख्या अनुसार, देशों की सूची जनसंख्यानुसार, विश्व के देशों की सूची जनसंख्या अनुसार, जनसंख्या पर आधारित देशों की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »