लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दूधसागर डेरी

सूची दूधसागर डेरी

दूधसागर डेरी एशिया की सबसे बड़ी डेरी है। इसका वास्तविक नाम 'द मेहसाणा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन' है। यह राज्यस्तरीय ' गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेदरेशन, आणन्द' का एक सदस्य है। दूधसागर डेरी प्रतिदिन औसतन 1.41 मिलियन किलोग्राम दूध प्रसंस्कारित करता है। इसने ४५ लाख दुग्ध उत्पादकों से दूध एकत्र करने का एक विशाल नेटवर्क तैयार किया हुआ है। ये दुग्ध उत्पादक ११५० ग्राम दुग्ध सहकारिताओं से जुड़े हुए हैं। वर्तमान समय के 520,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक इसके सदस्य हैं। 2012-13 में इसका कुल टर्नओवर 34 बिलियन डालर से अधिक था। इस संस्था को ISO 9001:2000, ISO 14000:2004, तथा ISO 22000:2005 प्रमाणपत्र प्राप्त हैं। यह एक पर्यावरन-हितैषी संस्था है। .

2 संबंधों: एशिया, दुधसागर

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: दूधसागर डेरी और एशिया · और देखें »

दुधसागर

दुधसागर जलप्रपात आगस्त मे दुधसागर भारत के गोवा प्रदेश में स्थित एक जलप्रपात है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 1031 फुट है। .

नई!!: दूधसागर डेरी और दुधसागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »