लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (مطار دبي الدولي) दुबई को सेवा देने वाला एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह मध्य पूर्व का एक प्रधान विमानन केन्द्र (एविएशन हब) है एवं दुबई का प्रमुख विमानक्षेत्र है। यह दुबई केन्द्र से दक्षिण-पूर्व दिशा में अल गर्हौद जिले में स्थित है। विमानक्षेत्र का संचालन नागर विमानन विभाग करता है और यही विमानक्षेत्र दुबई की अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवाओं जैसे एमिरेट्स, फ़्लाइदुबई, एमिरेट्स स्काईकार्गो का गृह-आधार भि है। एमिरेट्स का आधार (बेस) मध्यपूर्व का सबसे बड़ा वायुसेवा हब है। यह हब यहाम का ६०% यात्री भार वहन करता है एवं सभी विमान यातायात का ३८% भाग संचालित करता है। इसके साथ ही यहां दुबई के निम्न-लागत वाहक सेवा फ़्लाईदुबई का भी हब है। अप्रैल २०१३ से एमिरेट्स एवं क्वान्टाज़ के एक बड़े समझौते के बाद यहां क्वान्टाज़ का भी द्वितीयक हब आरंभ हुआ है। क्वान्टाज़ अब दुबई को अपनी यूरोप को जाती उड़ानों के लिये एक मुख्य विराम केन्द्र के रूप में प्रयोग कर सकेगा। सितंबर २०१२ के आंकड़ों के अनुसार यहां से १३० वायुसेवाओं द्वारा ६००० उड़ानें प्रति सप्ताह विश्व के २२० गंतव्यों को गयीं। .

5 संबंधों: एमिरेट्स (एयरलाइंस), ऐस्फाल्ट, दुबई, मध्य पूर्व, संयुक्त अरब अमीरात

एमिरेट्स (एयरलाइंस)

एमिरेट्स (طَيَران الإمارات DMG: तयारान अल-इमारात) दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, दुबई आधारित एक वायुसेवा है। यह मध्य पूर्व की प्रति सप्ताह 2,500 उड़ान संचालित कर रही, सबसे बड़ी वायु सेवा है। यह अपने टर्मिनल ३ से विश्व के ६ महाद्वीपों में ७४ देशों के १२२ शहरों में सेवा देती है। यह कंपनी विश्व के दस सबसे बड़े अविराम व्यापारिक उड़ान मार्गों यानि दुबई से लॉस एंजिसिस, सैनफ्रांसिस्को, डैल्लास एवं हाउस्टन को भी वायु सेवा देती है। एमिरेट्स द एमिरेट्स समूह की सह्भागी कंपनी है, जिसमें लगभग 50,000 कर्मचारी सेवारत हैं और ये दुबई सरकार के पूर्ण स्वामित्त्व में सीधे इन्वेस्ट्मेन्ट कार्पोरेशन ऑफ़ दुबई के अधीन कार्य करती है। इसकी माल यातायात (कार्गो) संबंधी गतिविधियाँ एमिरेट्स समूह के एमिरेट्स स्काई कारगो प्रभाग द्वारा संचालित की जाती हैं एमिरेट्स नियमित यात्री आमद और किलोमीटर उड़ान के मामले में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन्स है,साथ ही अंतरास्ट्रीय यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाली चौथी बड़ी एयरलाइन्स भी है। एमिरेट्स ने १ मार्च २०१६ से दुबई से ऑकलैंड के लिए सबसे लंबी दुरी वाली व्यावसायिक उड़ान सेवा आरम्भ की। १९८० के दशक में मध्य में गल्फ एयर ने दुबई के लिए अपनी सेवायों में कटौती करनी शुरू कर दी थी। इसी कारण दुबई के शाही परिवार की सहायता से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स से भाड़े पर लिए गए दो विमानों के साथ एमिरेट्स ने मार्च १९८५ में अपनी पहली सेवा आरम्भ की। १० मिलियन डॉलर की आरंभिक पूंजी के साथ इस एयरलाइन्स को बिना किसी सरकारी सहायता के अपना संचालन करना था। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने अपनी एकेडमी में एमिरेट्स के केबिन क्रू को प्रशिक्षण दिया। यह एयरलाइन्स अहमद बिन सईद अल मक्तोउम, इसके वर्तमान प्रेसिडेंट, के नेतृत्व में शुरू की गयी। अपनी शुरुआत के कुछ ही वर्षों के अंदर एमिरेट्स ने अपने विमान दस्ते और गंतव्यों की संख्या में कई गुनी वृद्धि कर ली थी। अक्टूबर २००८ में एमिरेट्स ने अपने सभी ऑपरेशन्स को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल ३ में स्थानांतरित कर दिया। एमिरेट्स एयरबस और बोइंग के वाइड बॉडी वाले विमानों के मिले-जुले दस्ते के साथ कार्यरत है और दुनिया की कुछ सिमित एयरलाइन्स में से एक है जो सिर्फ वाइड बॉडी वाले विमान संचालित करते हैं। सितंबर २०१६ में एमिरेट्स एयरबस ए ३८० विमानों के सबसे बड़े दस्ते - ८३ विमान सेवा में और ५९ विमान जल्द शामिल किये जाने वाले - वाली एयरलाइन्स थी। पहली बाद शामिल किये जाने के साथ ही एयरबस आ ३८० भीड़-भाड़ वाले लंबी दुरी के गंतव्यों के लिए एमिरेट्स की पहली पसंद रही है। एमरेट्स के पास १२८ बोइंग ७७७ -३०० इ आर विमान भी हैं और यह बोइंग विमानों का परिचालन करने वाली सबसी बड़ी एयरलाइन्स भी है। .

नई!!: दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एमिरेट्स (एयरलाइंस) · और देखें »

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

दुबई

दुबई '''دبيّ'''. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सात अमीरातों में से एक है। यह फारस की खाड़ी के दक्षिण में अरब प्रायद्वीप पर स्थित है। दुबई नगर पालिका को अमीरात से अलग बताने के लिए कभी कभी दुबई राज्य बुलाया जाता है। दुबई, मध्य पूर्व के एक वैश्विक नगर तथा व्यापार केन्द्र के रूप में उभर कर सामने आया है। लिखित दस्तावेजों में इस शहर का अस्तित्व संयुक्त अरब अमीरात के गठन से 150 साल पहले होने का जिक्र है। दुबई अन्य अमीरातों के साथ कानून, राजनीति, सैनिक और आर्थिक कार्य एक संघीय ढांचे के भीतर साझा करता है। हालांकि प्रत्येक अमीरात में नागरिक कानून लागू करने और व्यवस्था और स्थानीय सुविधाओं के रखरखाव जैसे कुछ कार्यों पर क्षेत्राधिकार है। दुबई की आबादी सबसे ज्यादा है और यह क्षेत्रफल में अबू धाबी के बाद दूसरी सबसे बड़ी अमीरात है। दुबई और अबू धाबी ही सिर्फ दो अमीरात है जिनके पास देश की विधायिका अनुसार राष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मामलों पर प्रत्यादेश शक्ति का अधिकार है। ^ मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका की सरकर और राजनीति डी लांग, बी रेक.

नई!!: दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और दुबई · और देखें »

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

नई!!: दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और मध्य पूर्व · और देखें »

संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। सन् १८७३ से १९४७ तक यह ब्रिटिश भारत के अधीन रहा। उसके बाद इसका शासन लंदन के विदेश विभाग से संचालित होने लगा। १९७१ में फारस की खाड़ी के सात शेख राज्यों आबू धाबी, शारजाह, दुबई, उम्म अल कुवैन, अजमान, फुजइराह तथा रस अल खैमा को मिलाकर स्वतंत्र संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना हुई। इसमें रास अल खैमा १९७२ में शामिल हुआ। 19वीं सदी में यूनाइटेड किंगडम और अनेक अरब शेखों के बीच हुई संधि की वजह से 1971 से पहले संयुक्त अरब अमीरात को युद्धविराम संधि राज्य के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा क्षेत्र के अमीरात की वजह से 18वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी के शुरुआत तक इसे पायरेट कोस्ट के नाम से भी जाना जाता था। 1971 के संविधान के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात की राजनैतिक व्यवस्था आपस में जुड़े कई प्रबंधकीय निकायों से मिलकर बनी है। इस्लाम देश का राष्ट्रीय धर्म और अरबी राष्ट्रीय भाषा है। तेल भंडार के मामले में दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश संयुक्त अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है। .

नई!!: दुबई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और संयुक्त अरब अमीरात · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

DXB, दुबई विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »