लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दीपिका

सूची दीपिका

दीपिका एक प्रचलित प्रदत्त नाम है। इस नाम वाले लोग.

10 संबंधों: दीपिका ठाकुर, दीपिका पल्लीकल, दीपिका पादुकोण, दीपिका सिंह, दीपिका कक्कर, दीपिका कुमारी, दीपिका अमिन, दीपिका छिखलिया, धनुर्विद्या, प्रदत्त नाम

दीपिका ठाकुर

दीपिका ठाकुर (जन्म: 7 फरवरी 1989) भारतीय मैदानी हॉकी खिलाड़ी हैं। यह हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली हैं और भारतीय रेलवे में काम करती हैं। इन्होंने चंडीगढ़ के एक खेल छात्रावास में रह कर वहाँ से खेलने हेतु प्रशिक्षण लिया था। दीपिका के इच्छा के विरुद्ध इनके माता पिता इनकी जल्द ही शादी कराना चाहते थे। वे लोग इनकी शादी अक्टूबर 2016 में करने हेतु तय कर चुके थे, लेकिन दीपिका ने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलने हेतु इसे टाल दिया। .

नई!!: दीपिका और दीपिका ठाकुर · और देखें »

दीपिका पल्लीकल

दीपिका पल्लीकल(जन्म: 21.9.1991) एक भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं। अंडर 19 की कैटेगरी में उन्हें नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। अभी वे विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैं‍किंग है। वे डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ रैंकिंग के अंतर्गत शीर्ष 10 में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला है।वे 2012 (स्क्वैश) चैंपियंस के टूर्नामेंट में उप विजेता रही थी। साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन स्क्वैश-2012 के सेमी फाइनल तक पहुँचने में सफल रही। उन्होने फरवरी 2013 में मिडोवूड फार्मेसी ओपन जीतकर छठा डब्ल्यू॰ एस॰ ए॰ खिताब जीता। अक्टूबर 2013 में उन्होने विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की राचेल ग्रिनहैम को हराकर मकाउ में मकाउ ओपन का खिताब जीता है। दीपिका के करियर का यह सातवां महिला स्क्वाश संघ (डब्ल्यूएसए) खिताब है। .

नई!!: दीपिका और दीपिका पल्लीकल · और देखें »

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (कोंकणी: दीपिका पडुकोण, कन्नड: ದೀಪಿಕಾ ಪಡುಕೋಣ್) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। .

नई!!: दीपिका और दीपिका पादुकोण · और देखें »

दीपिका सिंह

दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत स्टार प्लस की श्रृंखला दीया और बाती हम  में संध्या की भुमिका निभाकर की, जोकि मौज मस्ती करने वाली, उत्साही युवा लड़की की कहानी है। वह आईपीएस अधिकारी बनने की आकांक्षा रखती है, लेकिन कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियों में, उसका विवाह मिठाई की दुकान के मालिक से हो जाता है। उसका पति उसके आईपीएस बनने के सपने को पूरा करने में उसकी मदद करता है। टेलीविजन में काम करने से पूर्व उन्होंने एक पंजाबी गीत एलबम में भी काम किया है। सिंह ने पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से विपणन पर व्यवसाय प्रशासन में मास्टर्स की डिग्री ली है।   सिंह ने अपने टेलीविजन शो के निर्देशक रोहित राज गोयल से २ मई २०१४ में विवाह किया था।  .

नई!!: दीपिका और दीपिका सिंह · और देखें »

दीपिका कक्कर

दीपिका कक्कर (अंग्रेजी:Dipika Kakar) (जन्म: 6 अगस्त 1986) एक भारतीय अभिनेत्री तथा मॉडल है। इन्होंने 2017 तक कलर्स चैनल के धारावाहिक ससुराल सिमर का में सिमर (मुख्य नारी कलाकार) का किरदार निभाया है। .

नई!!: दीपिका और दीपिका कक्कर · और देखें »

दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी (13 जून 1994) एक रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज हैं। बिल्कुल निचले पायदान से निशानेबाजी के खेल में शुरुआत करने वाली वे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। .

नई!!: दीपिका और दीपिका कुमारी · और देखें »

दीपिका अमिन

दीपिका देशपांडे अमिन एक भारतीय टेलीविज़न, रंगमंच और फिल्म अभिन्तेरी हैं। उन्हें जाना जाता हैं कुछ टीवी करेकर्म "फरमान", "टशन-ऐ-इश्क" में काम करे के लिए। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म "फैन" में भी काम किया हैं। .

नई!!: दीपिका और दीपिका अमिन · और देखें »

दीपिका छिखलिया

दीपिका छिखलिया (जन्म २९ अप्रैल १९६५) भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न अन्य पौराणिक कथा आधारित धारावाहिकों में अभिनय किया है। उन्होंने राज किरन के साथ फ़िल्म सन मेरी लैला (१९८३) में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया। उन्होंने रुपये दस करोड़ (१९९१), घर का चिराग (१९८९) और खुदाई (१९९४) में राजेश खन्ना के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (१९८६) में मामूट्टी के साथ अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया। .

नई!!: दीपिका और दीपिका छिखलिया · और देखें »

धनुर्विद्या

किसी निश्चित लक्ष्य पर धनुष की सहायता से बाण चलाने की कला को धनुर्विद्या (Archery) कहते हैं। विधिवत् युद्ध का यह सबसे प्राचीन तरीका माना जाता है। धनुर्विद्या का जन्मस्थान अनुमान का विषय है, लेकिन ऐतिहासिक सूत्रों से सिद्ध होता है कि इसका प्रयोग पूर्व देशों में बहुत प्राचीन काल में होता था। संभवत: भारत से ही यह विद्या ईरान होते हुए यूनान और अरब देशों में पहुँची थी। .

नई!!: दीपिका और धनुर्विद्या · और देखें »

प्रदत्त नाम

प्रदत्त नाम या दिया हुआ नाम एक ऐसा व्यक्तिगत नाम है जो कि लोगों के समूह में सदस्यों की पहचान कराता है, विशेषकर परिवार में, जहां सभी सदस्य आम तौर पर एकसमान पारिवारिक नाम (कुलनाम) साझा करते हैं, उनके बीच अंतर स्पष्ट करता है। एक प्रदत्त नाम किसी व्यक्ति को दिया गया नाम है, जो पारिवारिक नाम की तरह विरासत में नहीं मिलता। अधिकांश यूरोपीय देशों में और ऐसे देशों में जहां की संस्कृति मुख्य रूप से यूरोप से प्रभावित है (जैसे कि उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, आदि में बसे यूरोपीय आनुवंशिकता वाले व्यक्ति), आम तौर पर प्रदत्त नाम पारिवारिक नाम से पहले आता है (हालांकि सामान्यतः सूचियों और कैटलॉग में नहीं) और इसलिए पूर्व नाम या प्रथम नाम के रूप में जाना जाता है। लेकिन विश्व की कई संस्कृतियों में - जैसे कि हंगरी, अफ्रीका की विभिन्न संस्कृतियों और पूर्व एशिया की अधिकांश संस्कृतियों (उदा. चीन, जापान, कोरिया और वियतनाम) में - प्रदत्त नाम परंपरागत रूप से परिवार के नाम के बाद आते हैं। पूर्वी एशिया में, प्रदत्त नाम का अंश भी परिवार की किसी विशिष्ट पीढ़ी के सभी सदस्यों के बीच साझा किया जा सकता है, ताकि एक पीढ़ी की दूसरी पीढ़ी से अलग पहचान की जा सके। सामान्य पश्चिमी नामकरण परंपरा के तहत, आम तौर पर लोगों के एक या अधिक पूर्व नाम (या तो दिए गए या प्राप्त) होते हैं। यदि एक से अधिक है, तो आम तौर पर (हर रोज़ के इस्तेमाल के लिए) एक मुख्य पूर्व नाम और एक या अधिक पूरक पूर्व नाम मौजूद होते हैं। लेकिन कभी-कभी दो या अधिक एकसमान महत्व वाले होते हैं। इस तथ्य के परे कि पूर्व नाम उपनाम से पहले होते हैं, इनके लिए कोई विशिष्ट क्रमांकन नियम मौजूद नहीं है। अक्सर मुख्य पूर्व नाम शुरूआत में होता है, जिसके परिणामस्वरूप एक प्रथम नाम और एक या अधिक मध्यम नाम बनते हैं, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं भी काफ़ी प्रचलित है। प्रदत्त नाम का उपयोग अक्सर अनौपचारिक स्थितियों में एक परिचित और मैत्रीपूर्ण ढंग से किया जाता है। अधिक औपचारिक स्थितियों में इसके बजाय उपनाम का प्रयोग किया जाता है, जब तक कि एक ही उपनाम वाले लोगों के बीच अंतर करना ज़रूरी न हो। मुहावरा "प्रथम-नाम के आधार पर" (या "प्रथम-नाम संबोधन") इस तथ्य का संकेत देता है कि व्यक्ति के प्रदत्त नाम का उपयोग, सुपरिचय जताता है। .

नई!!: दीपिका और प्रदत्त नाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »