लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो)

सूची बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो)

बैंगनी लाइन दिल्ली मेट्रो रेल की एक लाइन है। यह लाइन अक्टूबर ३ को मध्य दिल्ली में स्थित केंद्रीय सचिवालय और दक्षिण दिल्ली में स्थित सरिता विहार के बीच आरम्भ हुई थी। अक्टूबर तक इस लाइन को बदरपुर तक बढाया जायेगा। यह लाइन १५ किमी लम्बी है और इसपर कुल १३ मेट्रो स्टेशन है जो इस प्रकार हैं: .

14 संबंधों: दिल्ली मेट्रो रेल, दक्षिण दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर, बल्लभगढ़, मध्य दिल्ली, मंडी हाउस, दिल्ली, येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो), सरिता विहार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली, आई टी ओ, केन्द्रीय सचिवालय, २०१०, ३ अक्तूबर, 2010 राष्ट्रमण्डल खेल

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

दक्षिण दिल्ली

दक्षिण दिल्ली जिला दिल्ली का जिला है। इसमें आने वाले उपमंडल हैं.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और दक्षिण दिल्ली · और देखें »

बदरपुर बॉर्डर

बदरपुर या बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली के दक्षिणी जिले में स्थित एक उपमण्डल है। यह उपमण्डल हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित फरीदाबाद से लगता हुआ है, जो दिल्ली का एक उपनगर है। बदरपुर में ही एनटीपीसी की एक तापविद्युत उत्पादन इकाई भी स्थित है। बदरपुर, दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़को में से दो बदरपुर-फरीदाबाद और बदरपुर-महरौली सड़क पर स्थित है, जिस कारण यहाँ पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए दिल्ली मैट्रो की बैंगनी लाइन और बदरपुर-फरीदाबाद सड़क सेतु यहाँ पर निर्माणाधीन हैं। इन दोनो ही परियोजनाओं को सितंबर २०१० तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और बदरपुर बॉर्डर · और देखें »

बल्लभगढ़

बल्लभगढ़ हरियाणा राज्य के फ़रीदाबाद ज़िले (लाल रंग) में है बल्लभगढ़ (Ballabhgarh) भारत के हरियाणा राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग के फ़रीदाबाद ज़िले में एक शहर और तहसील का नाम है। दिल्ली से लगभग ३० किमी दूर स्थित यह शहर भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (ऍन सी आर) का हिस्सा है। बल्लभगढ़ में एक जाट रियासत थी जिसकी स्थापना सन् १७३९ में बलराम सिंह ने की थी। यहाँ पर प्रसद्ध नाहर सिंह महल भी खड़ा है और इसका निर्माण भी बलराम सिंह ने ही करवाया था। बल्लभगढ़ का राष्ट्रीय संग्रामों में एक विशेष स्थान रहा है। बलराम सिंह मुग़ल साम्राज्य को अक्सर छेड़ते रहते थे जिस से १७५३ में मुग़लों ने उन्हें मरवा दिया। उनके मित्र सूरज मल (भरतपुर राज्य के नरेश) ने उनके पुत्रों को फिर बल्लभगढ़ की गद्दी दिलवाई। बाद में जब अफ़ग़ानिस्तान से अहमद शाह अब्दाली ने हमला किया तो बल्लभगढ़ ने उसका सख़्त विरोध किया, लेकिन ३ मार्च १७५७ को हराया गया। और भी आगे चलकर बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह (१८२३-१८५८) ने १८५७ की आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और उसके लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें विद्रोह कुचलने के बाद सन् १८५८ में फांसी दी।, Oswald Wood and R. Maconachie, Settlement Officer, Delhi Division, Government of India, Victoria Press, 1882,...

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और बल्लभगढ़ · और देखें »

मध्य दिल्ली

मध्य दिल्ली जिला दिल्ली का जिला है। इसमें आने वाले उपमंडल हैं.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और मध्य दिल्ली · और देखें »

मंडी हाउस, दिल्ली

मंडी हाउस, दिल्ली दिल्ली शहर का एक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की ब्लू लाइन शाखा का एक स्टेशन भी है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और मंडी हाउस, दिल्ली · और देखें »

येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो)

right right दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 15 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि जहांगीरपुरी से केंद्रीय सचिवालय तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 17.36 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है।.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

सरिता विहार

सरिता विहार दिल्ली शहर का एक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की दक्षिण विस्तार वाली येलो लाइन शाखा का एक प्रस्तावित स्टेशन भी है। श्रेणी:दिल्ली मेट्रो येलोलाइन श्रेणी:मेट्रो स्टेशन श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और सरिता विहार · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित एक बहुउद्देशीय स्टेडियम है, जहां बड़े स्तर पर खेल स्पर्धायें और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण सन १९८२ में नवम एशियाई खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था, साथ ही यह स्टेडियम ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर २०१०, तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी करेगा। इस स्टेडियम में भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इस स्टेडियम में किसी खेल स्पर्धा के समय ६०,००० दर्शक बैठ सकते हैं, जबकि किसी संगीत कार्यक्रम के आयोजन के समय यह क्षमता बढकर १००,००० हो जाती है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली · और देखें »

आई टी ओ

आई टी ओ दिल्ली के रिंग मार्ग पर आने वाला एक बस स्टॉप भी है। ओ, आई टी ओ, आई टी ओ, आई टी.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और आई टी ओ · और देखें »

केन्द्रीय सचिवालय

केन्द्रीय सचिवालय का दक्षिणी खण्ड केन्द्रीय सचिवालय की इमारत का गुम्बद यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में, रायसीना की पहाङी पर स्थित है। यहाँ भारत सरकार का केन्द्रीय सचिवालय है। इसमें दो इमारतें, बिलकुल एक जैसी, पर प्रतिबिम्ब रूप में राजपथ के उत्तर व दक्षिण में स्थित हैं। इनमें प्रमुख मन्त्रालय के कार्यालय भी स्थित हैं। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और केन्द्रीय सचिवालय · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और २०१० · और देखें »

३ अक्तूबर

3 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 276वॉ (लीप वर्ष मे 277 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 89 दिन बाकी है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और ३ अक्तूबर · और देखें »

2010 राष्ट्रमण्डल खेल

2010 राष्ट्रमण्डल खेल उन्नीसवें राष्ट्रमंडल खेल थे जिनका आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर 2010 में किया गया। दिल्ली में इससे पहले 1951 और 1982 में एशियाई खेल भी आयोजित किए जा चुके हैं। उद्घाटन समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इन खेलों का आयोजन भारत में पहली बार तथा 1998 में कुआलालम्पुर, मलेशिया के बाद एशिया में दूसरी बार हुआ। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और 2010 राष्ट्रमण्डल खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दिल्ली मेट्रो वायलेट लाइन, बदरपुर-केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो लाइन, बैंगनी लाइन (दिल्ली मैट्रो), वायलेट लाइन (दिल्ली मेट्रो), वायलेट लाइन दिल्ली मेट्रो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »