लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दिलजीत दोसांझ

सूची दिलजीत दोसांझ

दिलजीत सिंह दोसांझ (जन्म 6 जनवरी 1984), पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एवं गायक है। उन्हें उनके मंच नाम 'दिलजीत' से ही जाना जाता है। उन्होंने बहुचर्चित हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' एवं ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलिएट' (भाग १ और २), 'पंजाब 1984', 'सरदार जी' (भाग १ और २), 'सुपर सिंह', 'अंबरसरीया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भूमिका निभायी। दिलजीत ने कई संगीत एल्बम एवं फिल्मों में गीत गाएं, विशेषत: उनके 'बैक टू बेसिक' एल्बम को बहुत लोकप्रियता हासिल हुयी। उनके द्वारा हिंदी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में गाये गए 'इक कुड़ी' गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही उन्होंने अन्य कई हिंदी एवं पंजाबी फिल्मों में गीत गाये, जैसे की 'तेरे नाल लव हो गया', 'मेरे डैड की मारूती', 'यमला पगला दिवाना २', 'राबता', 'जब हैरी मेट सेजल' इत्यादि। राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली दिग्दर्शक अनुराग सिंह की पंजाबी फ़िल्म 'पंजाब 1984' में किये उमदा अभिनय की वजह से दिलजीत के लिए हिन्दी फ़िल्मों के रास्ते खुल गए। निर्देशक अभिषेक चौबे की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' में प्रमुख भुमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलिवूड में कदम रखा, इस फिल्म में दिलजीत द्वारा किये गए अभिनय को काफी नवाज़ा गया, उन्हें इस किरदार के लिए फिल्मफेअर एवं आईफा एवार्ड के 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त हुवा। साथ ही उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ हिन्दी फ़िल्म 'फिल्लौरी' में अभिनय किया। .

46 संबंधों: तापसी पन्नू, नवनीत कौर ढिल्लों, नीरू बाजवा, पवन मल्होत्रा, पंजाब 1984, पंजाब क्षेत्र, पंजाबी, प्रकाश झा, फिल्लौरी (फ़िल्म), बादशाह, बोमन ईरानी, भारत, भारती सिंह, मेहरीन पीरज़ादा, मीका सिंह, यो यो हनी सिंह, योगराज सिंह, राना दग्गुबाटि, रितेश देशमुख, लारा दत्ता, लॉरेन गॉटलिब, शाहिद कपूर, सज्जन सिंह रंगरूट, संदीप सिंह, सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म), सुरवीन चावला, सोनम बाजवा, सोनाक्षी सिन्हा, हिन्दी, जट्ट एंड जूलिएट, जालंधर, वामिका गब्बी, वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म), गिप्पी ग्रेवाल, गुरदास मान, गुरप्रीत घुग्गी, आलिया भट्ट, करण जौहर, करीना कपूर, किरण खेर, कृति सैनॉन, अनुष्का शर्मा, अमरिंदर गिल, अंगद बेदी, उड़ता पंजाब, उपासना सिंह

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू (जन्म 1 अगस्त 1987) भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली। अगली फिल्म जुड़वां 2 है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू · और देखें »

नवनीत कौर ढिल्लों

नवनीत कौर ढिल्लों एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री,मॉडल तथा मिस वर्ल्ड 2013 की भागीदार है। ये पोंड्स के ५०वे संस्मरण फेमिना मिस वर्ल्ड भारत 2013 में विजेता भी रह चुकी है, जो कि २४ मार्च २०१३ को मुम्बई में आयोजित हुआ था। ये वर्तमान में पंजाब के पटियाला में रहती है। ये फ़रवरी २०१६ में रिलीज होने वाली लवशुदा फ़िल्म में गिरीश कुमार के साथ दिखेंगी इनके अलावा ये अम्बरसरिया फ़िल्म में भी दिखेंगी। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और नवनीत कौर ढिल्लों · और देखें »

नीरू बाजवा

नीरू बाजवा (जन्म-२६ अगस्त,१९८०) कनाडा की जन्मी एक पंजाबी अभिनेत्री है। उन्होंने १९९८ में देव आनंद की बॉलीवुड फिल्म 'मैं सोलह बारस की' के साथ अपना करियर शुरू किया और फिर भारतीय डेली सोप और पंजाबी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा · और देखें »

पवन मल्होत्रा

पवन मल्होत्रा हिन्दी फ़िल्मों व टीवी के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। दूरदर्शन के धारावाहिक नुक्कड़ से वे प्रसिद्ध हुए। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और पवन मल्होत्रा · और देखें »

पंजाब 1984

पंजाब 1984 (ਪੰਜਾਬ ੧੯੮੪) 2014 में रिलीज हुयी राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त एवं ऐतिहासिक तथ्य दर्शानेवाली एक पंजाबी फ़िल्म है जिसके निर्देशक अनुराग सिंह है। अभिनेता एवं गायक दिलजीत दोसांझ इस फ़िल्म के अहम किरदार में नज़र आये। यह फ़िल्म पंजाब में 1984-86 की बग़ावत के आम जीवन पर असर और ख़ास कर इन हालतों में गुम हो गए नौजवान और उनकी माँओं की कहानी है। यह फ़िल्म 27 जून 2014 को रिलीज़ हुई। इसमें मुख्य किरदार दिलजीत दोसांझ, किरण खेर, पवन मल्होत्रा और सोनम बाजवा ने अदा किए हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और पंजाब 1984 · और देखें »

पंजाब क्षेत्र

पंजाब दक्षिण एशिया का क्षेत्र है जिसका फ़ारसी में मतलब पांच नदियों का क्षेत्र है। पंजाब ने भारतीय इतिहास को कई मोड़ दिये हैं। अतीत में शकों, हूणों, पठानों व मुगलों ने इसी पंजाब के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। आर्यो का आगमन भी हिन्दुकुश पार कर इसी पंजाब के रास्ते ही हुआ था। पंजाब की सिन्धु नदी की घाटी में आर्यो की सभ्यता का विकास हुआ। उस समय इस भूख़ड का नाम सप्त सिन्धु अर्थात सात सागरों का देश था। समय के साथ सरस्वती जलस्रोत सूख् गया। अब रह गयीं पाँच नदियाँ-झेलम, चेनाब, राबी, व्यास और सतलज इन्हीं पाँच नदियों का प्रांत पंजाब हुआ। पंजाब का नामाकरण फारसी के दो शब्दों से हुआ है। पंज का अर्थ है पाँच और आब का अर्थ होता है जल। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और पंजाब क्षेत्र · और देखें »

पंजाबी

पंजाबी का इनमें से मतलब हो सकता: संस्कृति में.

नई!!: दिलजीत दोसांझ और पंजाबी · और देखें »

प्रकाश झा

प्रकाश झा (जन्म: २७ फ़रवरी १९५२, चंपारण बिहार, भारत) एक हिन्दी फ़िल्मकार है। फ़िल्में: बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, टर्निंग 30 आदि (सभी हिन्दी) एक भारतीय हिंदी फिल्म के निर्माता निर्देशक, चलचित्र के कथा लिखनेवाला, प्रकाश झा ऐसे फिल्मकार हैं, जो फिल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें लेकर हर बार बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होते हैं। उनके साहस और प्रयासों की इस मायने में प्रशंसा की जाना चाहिए कि सिनेमा की ताकत का वे सही इस्तेमाल करते हैं अपनी ‍पहली फिल्म ‘दामुल’ के जरिये गाँव की पंचायत, जमींदारी, स्वर्ण तथा दलित संघर्ष की नब्ज को उन्होंने छुआ है। इसके बाद सामाजिक सरोकार की फिल्में बनाईं। बाद में मृत्युदण्ड, गंगाजल, अपहरण और अब राजनीति (२०१० चलचित्र) लेकर मैदान में उतरे हैं। अपने बलबूते पर उन्होंने आम चुनाव में उम्मीदवार बनकर हिस्सा लिया है। ये बात और है कि वे हर बार हार गए। भ्रष्ट व्यवस्था तथा राजनीति की सड़ांध का वे अपने स्तर पर विरोध करते हैं। यही विरोध उनकी फिल्मों में जीता-जागता सामने आता है। मृत्युदंड से लेकर अपहरण तक उनकी फिल्मों को दर्शकों ने दिलचस्पी के साथ देखा और सराहा है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और प्रकाश झा · और देखें »

फिल्लौरी (फ़िल्म)

फिल्लौरी एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अन्शाई लाल ने किया है और निर्माण अनुष्का शर्मा और कर्नेश शर्मा ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और क्लीन स्लेट फ़िल्म्स के बैनर तले किया है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनुष्का शर्मा एक भूत का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म २४ मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और फिल्लौरी (फ़िल्म) · और देखें »

बादशाह

बादशाह से इनका उल्लेख होता है.

नई!!: दिलजीत दोसांझ और बादशाह · और देखें »

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और बोमन ईरानी · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और भारत · और देखें »

भारती सिंह

भारती सिंह (जन्म 3 जुलाई 1980) एक स्टैंड अप हास्य कलाकार व अभिनेत्रीहैं और ये पंजाब,भारत से हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और भारती सिंह · और देखें »

मेहरीन पीरज़ादा

मेहरीन कौर पीरज़ादा (English: Mehreen Pirzada) एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है, जिन्होंने टॉलीवुड फिल्म कृष्णा गाडी वीरा प्रेमा गाधा के साथ अपनी पहली फिल्म बनाई जिसमें वह नानी के सामने बनाई गई थी मेहरिन ने 2017 में फिल्लौरी के साथ बॉलीवुड की शुरुआत की। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और मेहरीन पीरज़ादा · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह · और देखें »

यो यो हनी सिंह

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है. YoYohoneysingh.com. Retrieved on 2012-01-03.) एक भारतीय पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए हैं। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और यो यो हनी सिंह · और देखें »

योगराज सिंह

योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाडी हैं। वे भारत के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता हैं। श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:चंडीगढ़ के खिलाड़ी श्रेणी:पंजाबी फ़िल्म अभिनेता श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी.

नई!!: दिलजीत दोसांझ और योगराज सिंह · और देखें »

राना दग्गुबाटि

राणा दग्गुबती (जन्म 14 दिसंबर, 1984), पेशेवर रूप से राणा के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, निर्माता, दृश्य प्रभाव सह-समन्वयक और फोटोग्राफर है। वह तेलुगू सिनेमा, तमिल सिनेमा और हिंदी सिनेमा में उनके कामों के लिए जाना जाता है। दृश्य प्रभाव निर्माता के रूप में, 2006 में तेलुगू फिल्म सैनीकुडू के लिए महेश बाबू की भूमिका निभाते हुए राणा ने सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभावों के लिए राज्य नंदी पुरस्कार जीता। 2006 में, उन्होंने सह-उत्पादक बोम्माटाट - ए बेलीफुल ऑफ़ ड्रीम्स के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया। 2010 में, उन्होंने तेलुगू ब्लॉकबस्टर लीडर के साथ अपनी अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण - दक्षिण के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। उन्होंने बिपाशा बसु के साथ दम मारो दम के माध्यम से अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत की, जहां उनके प्रदर्शन के लिए सकारात्मक समीक्षा मिली। उन्हें 2012 के अपराध थ्रिलर फिल्म कृष्णम वंदे जगदगुरुम में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचकों की प्रशंसा मिली। 2015 में, उन्होंने बाहुबली: द बिगनिंग में मुख्य विरोधी के रूप में अभिनय किया, जिसने भारतीय फिल्म के लिए दूसरा सबसे बड़ा सकल खिताब दर्ज किया। 4 अप्रैल 2017 को उन्होंने खुलासा किया कि वह केवल अपनी बाईं आंख के माध्यम से देख सकता है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और राना दग्गुबाटि · और देखें »

रितेश देशमुख

ऋतेश देशमुख (कई स्थानों पर 'रितेश') हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और रितेश देशमुख · और देखें »

लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष २००० की मिस यूनीवर्स थीं। लारा की पहली फ़िल्म अंदाज़ थी। उसके बाद वो कई सफल फ़िल्मों में दिख चुकी है जैसे-मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और लारा दत्ता · और देखें »

लॉरेन गॉटलिब

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं। यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी के साथ भी नजर आईं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और लॉरेन गॉटलिब · और देखें »

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर (जन्म २५ फरवरी, १९८१ को मुंबई, भारत में हुआ।) वे एक बॉलीवुड मॉडल और अभिनेता हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत, संगीत विडियो और विज्ञापन में काम कर के की। कपूर ने पहली बार बॉलीवुड में सुभाष घई (Subhash Ghai) कीताल (Taal) (१९९९) में पृष्ठभूमी डांसर के रूप में काम किया। ४ साल के बाद, उन्होंने इश्क विश्क (Ishq Vishk) (२००३) में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया और अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार (Filmfare Best Male Debut Award) जीता। अपनी फिल्मों जैसे फिदा (२००४) और शिखर (Shikhar) (२००५) में किए गए प्रदर्शन के लिए उनकी बहुत अधिक समीक्षा की गई, उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता सूरज आर के साथ मिली। बड़जात्या (Sooraj R. Barjatya) की विवाह (Vivah) (२००६), उनकी सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता थी और बाद में उन्होंने इसे जब वी मेट (Jab We Met) (२००७) के साथ जारी रखा। तब से, उन्होंने अपने आप को फ़िल्म उद्योग का एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित कर लिया है। शाहिद कपूर का जन्म २५ फ़रवरी १९८१ को हुआ। शाहिद कपूर भारती कलाकार हैं। शाहिद कपूर पंकज कपूर के बेटे हैं। वह रझन्स विद्यालय में पड़ते थे। यह विद्यालया मुंबई मेे है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और शाहिद कपूर · और देखें »

सज्जन सिंह रंगरूट

सज्जन सिंह रंगरूट  एक आगामी भारतीय पंजाबी फ़िल्म है। फ़िल्म को हिन्दी और अंग्रेज़ी में डब होने की उम्मीद है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और सज्जन सिंह रंगरूट · और देखें »

संदीप सिंह

संदीप सिंह 2004 में कराची में आयोजित जूनियर एशिया कप में पेनल्टी कॉर्नर लेते हुए। संदीप सिंह (जन्म 27 फरबरी 1986) एक मैदानी हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। भारतीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर संदीप को पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप मे जाना जाता है। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने संदीप को २०१० में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान मे हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक पर कार्यरत हैँ।। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और संदीप सिंह · और देखें »

सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म)

सुपर सिंह २०१७ में रिलीज हुयी भारतीय पंजाबी सुपर हीरो फिल्म है जिसे अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित व लिखा गया है। इस फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में है। सुपर सिंह १६ जून २०१७ को दुनिया भर में जारी की गई। फिल्म ने रिलीज पर महत्वपूर्ण ख्याति प्राप्त की। यह दिलजीत दोसांझ और निर्देशक अनुराग सिंह की साथ मे पाचवीं सुपर हिट सहयोग से चिह्नित एक सुपरहिट के रूप में बॉक्स कार्यालय द्वारा घोषित हुई। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और सुपर सिंह (२०१७ फ़िल्म) · और देखें »

सुरवीन चावला

सुरवीन चावला (ਸੁਰ੍ਵੀਨ ਚਾਵਲਾ) भारतीय अभिनेत्री है जिन्होनें कई टीवी धारावाहिकों और फ़िल्मों में काम किया है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और सुरवीन चावला · और देखें »

सोनम बाजवा

सोनम बजवा एक पंजाबी एवं तमिल अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से पंजाबी सिनेमा में सक्रिय है। उन्होंने 2014 की प्रसिद्ध फ़िल्म पंजाब 1984 में मुख्य किरदार निभाया। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा · और देखें »

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा (जन्म २ जून १९८७) भारतीय अभिनेत्री और रैपर हैं। वो अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की पुत्री हैं। उन्होंने फ़िल्म दबंग (२०१०) से फ़िल्मों में पदार्पण किया जिसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ पदार्पण अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार मिला। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और हिन्दी · और देखें »

जट्ट एंड जूलिएट

जट्ट एंड जूलिएट (Punjabi: ਜੱਟ ਐੰਡ ਜੂਲੀਅਟ) एक पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिलजीत दोसांझ व नीरू बाजवा ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह तथा निमाता दर्शन सिंह ग्रेवाल व गुनबीर सिंह सिधु हैं। यह फिल्म 29 जून 2012 को थियेटर्स में रिलीज़ हुई तथा बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता ने पंजाबी फिल्म उद्योग में नयी जान फूँक दी। पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स, 2013 में इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते जिनमें सर्वोत्तम फिल्म, सर्वोत्तम निर्देशक, सर्वोत्तम अभिनेता व सर्वोत्तम अभिनेत्री के अवॉर्ड्स शामिल हैं।  लगभग इसी टीम के साथ इस फिल्म का सीक्वेल जट्ट एंड जूलिएट 2 भी अगले साल रिलीज़ हुआ। इसने भी बॉक्स ऑफिस के कीर्तिमान तोड़ डाले और आज तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बनी।  .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और जट्ट एंड जूलिएट · और देखें »

जालंधर

जालंधर भारत के पंजाब (भारत) प्रांत का एक शहर है। जालंधर एक बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां चमड़े और खेल की वस्तुओं का अधिक उत्पादन होता है। जिस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। जालंधर पंजाब का सबसे पुराना शहर है। जालंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जालंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और जालंधर · और देखें »

वामिका गब्बी

वामीका गब्बी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है, जो हिंदी, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती है। उन्हें 2012 में हिंदी फिल्म बिट्टू बॉस में अपने करियर की शुरुआत की थी। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और वामिका गब्बी · और देखें »

वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म)

वेल्कम टू न्यू यॉर्क एक आगामी हिन्दी हास्य ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन चकरी तोलती ने किया है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख तथा जैकी भगनानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और लारा दत्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और वेलकम टू न्यू यॉर्क (२०१८ फ़िल्म) · और देखें »

गिप्पी ग्रेवाल

गिप्पी ग्रेवाल (अंग्रेजी-Gippy Grewal) एक भारतीय फ़िल्म गायक तथा अभिनेता है। इनका जन्म पंजाब के लुधियाना के कूम कलाँ गाँव में हुआ था। ये मुख्य रूप से पंजाबी फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। ये यो यो हनी सिंह जैसे गायकों के साथ काम कर चुके है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और गिप्पी ग्रेवाल · और देखें »

गुरदास मान

गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक अभिनेता हैं। उन्हें पंजाबी गायकी का सम्राट कहा जाता है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और गुरदास मान · और देखें »

गुरप्रीत घुग्गी

2017 से तस्वीर गुरप्रीत सिंह वड़ैच (जन्म 19 जुलाई 1971), आम तौर पर गुरप्रीत घुग्गी (पंजाबी: ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਘੁੱਗੀ) के नाम से जाने जाते एक भारतीय अदाकार, कामेडियन और सियासतदान हैं। घुग्गी ने अपने पेशे की शुरूआत 1990 के दशक में रंगमंच से थी, जिसके बाद उसने "रौनक मेला" और "पारचवेन" जैसे टीवी धारावाहिकों में लगातार भूमिकाएँ निभाईं। उसने अपने वीडियो "घुग्गी जंकशन" (2003) और "घुग्गी शू मंतर" (2004) द्वारा हास्य की प्रमुख भूमिकाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय जनतक मान्यता प्राप्त की। उसने 'पटवारी झिलमिल सिंह' के किरदार में "असाँ नूँ माण वतनाँ दा" (2004) में अभिनय किया। वह फ़िल्म "कैरी ऑन जट्टाँ" (2012) में अभिनय किया और "अरदास" (2015) में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उसकी प्रशंसा की जाती है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और गुरप्रीत घुग्गी · और देखें »

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने करण जौहर की रूमानी-हास्य फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से हिन्दी फ़िल्मों में पदार्पण किया। इसके बाद उन्होंने इम्तियाज़ अली की फ़िल्म हाईवे और टू स्टेट्स और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अभिनय किया। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट · और देखें »

करण जौहर

करण जौहर करण जौहर (जन्म: 25 मई, 1975) हिन्दी एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक, उत्पादक, चलचित्र लेखक, कॉस्ट़्यूम दिज़ाइनर, अभिनेता और टिवि होस्ट है। वह हिरू जौहर और यश जौहर के पुत्र है। वह धर्मा प्रोडक्शन्स कम्पनी के मुखिया भी है। वह भारत और विश्व के सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले फिल्मो का उत्पादन करने के लिये प्रसिद्ध है। इनमे से चार फिल्मे, जिनमे शाहरुख खान अभिनेता के पात्र मे मौजूद है, विदेशी फिल्म उद्योग मे भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले उत्पादन मे से है। इन फिल्मो कि कामयाबी के कारण, करण जोहर को भारतीय सिनेमा का पश्चिम अनुभूति मे बदलाव लाने के लिए श्रेय दिया गया है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' नामक फिल्म मे अभिनेता के पात्र मे करण जोहर ने फिल्मो मे शुरुआत किया था। उन्होंने बाद मे बेहद सफल रोमानी कॉमेडी, कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन जीविका की शुरुआत की। इस फिल्म से उसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिये और सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। उनकी दूसरी फिल्मे परिवारिक नाटक, कभी खुशी कभी ग़म (२००१) और रोमांटिक नाटक, कभी अलविदा ना कहना (२००६) थे। कभी अलविदा ना कहना (2006) व्यभिचार के विषय के साथ जुडा हुआ एक फिल्म था। दोनों ही फिल्मों ने भारत और विदेशों में प्रमुख वित्तीय सफलताए प्राप्त की। इस प्रकार जौहर ने बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं के तालिका में खुद को स्थापित कर लिया। उनकी चौथी फिल्म माइ नेम इज़ ख़ान (२०१०) को सकारात्मक समीक्षा मिली और उस फिल्म ने दुनिया भर मे २०० करोड़ रुपये कमाए। इन सब के कारण्, वह खुद को भारतीय सिनेमा में सबसे सफल निर्देशक और निर्माता के रूप में स्थापित किया है। यही सूचना के कारण उन्होने अपनी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई। करण जौहर एक कुशल निर्देशक के रूप मे जाने जाते है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और करण जौहर · और देखें »

करीना कपूर

करीना कपूर (जन्म: २१ सितम्बर १९८०) बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। कपूर फ़िल्म परिवार में जन्मी करीना ने अभिनय की शुरुआत साल २००० में रिलीज़ हुई फ़िल्म रिफ्युज़ी के साथ की। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू यानि उस साल अपने अभिनय जीवन की शुरुआत करने वाली अभिनेत्रियों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनत्री का पुरस्कार भी मिला। साल २००१ में, अपनी दूसरी फ़िल्म मुझे कुछ कहना है रिलीज़ होने के साथ ही, कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता मिली। इसके बाद इसी साल आई करन जौहर की नाटक से भरपूर फ़िल्म कभी खुशी कभी ग़म में भी करीना नज़र आयीं। ये फ़िल्म उस साल विदेशों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बन गई और साथ ही करीना के लिए ये तब तक की सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। २००२ और २००३ में लगातार कई फिल्मों की असफलता और एक जैसी भूमिकाएं करने की वजह से करीना को समीक्षालों से काफ़ी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं, उसके बाद करीना ने एक जैसी भूमिकाओं या टाईपकास्ट (typecast) से बचने के लिए ज्यादा मेहनत वाली और कठिन भूमिकाएं लेना शुरू कर दिया। फ़िल्म चमेली (Chameli) में देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका ने उनके करियर की दिशा बदल दी। इस फ़िल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर स्पेशल परफोर्मेंस अवार्ड या फ़िल्मफेयर विशिष्ट प्रदर्शन पुरस्कार (Filmfare Special Performance Award) भी मिला। इसके बाद, फ़िल्म समीक्षकों द्वारा बहुप्रशंसित फिल्मों देव और ओंकारा में अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर समारोह में आलोचकों की दृष्टि से दो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार (Critics Awards for Best Actress) भी मिले। २००४ और २००६ के बीच अभिनय के क्षेत्र में इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करने के बाद उन्हें बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री के रूप में जाना जाने लगा। वर्ष २००७ में, कपूर ने व्यावसायिक दृष्टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फ़िल्म जब वी मेट में अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता.बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही उनकी फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग अलग रहा हो लेकिन करीना ख़ुद को हिन्दी फ़िल्म उद्योग में आज कल की अग्रणी फ़िल्म अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर · और देखें »

किरण खेर

किरण खेर एक भारतीय अभिनेत्री व राजनेत्री हैं। वर्तमान में यह चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद है। वह अनुपम खेर की पत्नी हैं। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और किरण खेर · और देखें »

कृति सैनॉन

कृति सैनन (जन्म: २७ जुलाई १९९०) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। एक सफल मॉडलिंग करियर के बाद उन्होंने सुकुमार द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म १:नेनोक्कडीने से बड़े परदे पर कदम रखा और बॉलीवुड में इनका पदार्पण २३ मई २०१४ को आयी फिल्म हीरोपंती के ज़रिये हुआ। इस फिल्म में उनके विपरीत टाइगर श्रॉफ भी है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और कृति सैनॉन · और देखें »

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (जन्म 1 मई 1988) एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। इन्होंने अपना अभिनय का सफर २००८ मे प्रदर्शित हिन्दी फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ शुरु किया था जो आदित्य चोपड़ा द्वारा बनाई गई थी। इसके बात उन्हें अपनी श्रुति कक्कड द्वारा बनाई गई फ़िल्म बैंड बाजा बारात (२०१०) के लिए काफ़ी सराहा गया। दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया।अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ विवाह किया था। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मे और पले-बढ़े, शर्मा 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, वह प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों का करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के सामने उसे स्क्रीन शुरुआत की। फिल्म में उसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उसके अगले दो भूमिकाओं यशराज फिल्म्स के बैनर तले भी थे - बदमाश कंपनी (2010) और बैंड बाजा बारात (2010)। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और अनुष्का शर्मा · और देखें »

अमरिंदर गिल

अमरिंदर सिंह गिल एक पंजाबी गायक, संगीतकार व संगीत निर्माता है। उन्होंने अपना गायक के रूप में प्रदर्शन २००० में आये एक एल्बम अपनी जान के से किया था। वे हर समय एक सफल पंजाबी अभिनेता रहे है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और अमरिंदर गिल · और देखें »

अंगद बेदी

अंगद सिंह बेदी (जन्म ६ फरवरी १९८३) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और मॉडल है जो बॉलीवुड और टेलीविजन में अपने कामों के लिए जाने जाते हैं। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और अंगद बेदी · और देखें »

उड़ता पंजाब

उड़ता पंजाब एक भारतीय हिन्दी थ्रिलर ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म 17 जून 2016 को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म पंजाब में युवा आबादी द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और उससे जुड़े विभिन्न षड्यंत्रों के आसपास घूमती है। अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के सहयोग से, शोभा कपूर और एकता कपूर के द्वारा उनके बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। 4 जून 2016 को, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म के रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की, जिसमें कहा गया कि फिल्म में पेश किए गए विषय सामान्य दर्शकों के लिए बहुत अश्लील थे। परिणामस्वरूप, निर्माता को फिल्म में कुल 89 कटौती करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, 13 जून 2016 को, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस रोक को ठुकरा दिया और फिल्म की राष्ट्रीय रिलीज के लिए अनुमति दी, यद्यपि पटकथा में एक कटौती के साथ। इस फिल्म को 17 जून 2016 को दुनिया भर में रिलीज़ किया गया था। ₹ 400 मिलियन (यूएस $ 6.2 मिलियन) के बजट पर बनायीं गयी फ़िल्म, उड़ता पंजाब ने लगभग 997 मिलियन (यूएस $ 15 मिलियन) दुनिया भर में कमाई की। 62 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलिया भट्ट), सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता (दिलजीत दोसांझ) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (शाहिद कपूर) के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड सहित चार पुरस्कार जीते। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और उड़ता पंजाब · और देखें »

उपासना सिंह

उपासना सिंह (Upasana Singh) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र में हुआ था। उपासना सिंह मुख्य रूप से हास्य कला के लिए जानी जाती है। इन्होने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत १९९७ में जुदाई फिल्म से की थी।इन्होंने सोनी टीवी के और कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल में भी अभिनय किया था, उसमें इन्होंने एक भुआ की भूमिका निभाई थी और नादानियाँ में भी एक अहम रोल किया था।यह एक बॉलीवुड अभिनेत्री है जो क्षेत्रीय फिल्मों पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी और गुजराती में भी कार्य करती है। .

नई!!: दिलजीत दोसांझ और उपासना सिंह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »