लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

किंग फ़ह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (KFIA) (مطار الملك فهد الدولي) दम्मम, सऊदी अरब से उ.पूर्व में स्थित DMM विश्व के प्रमुख विमानक्षेत्र श्रेणी:किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र श्रेणी:सऊदी अरब के विमानक्षेत्र श्रेणी:दम्मम.

4 संबंधों: ऐस्फाल्ट, दम्माम, साउदिया, सउदी अरब

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

दम्माम

दम्मम (अद दम्माम भी) (الدمام) सऊदी अरब के पूर्वी प्रान्त की राजधानी है जो दुनिया में तेल का सर्वाधिक समृद्ध क्षेत्र है। इस प्रान्त के न्यायिक और प्रशासनिक निकाय और कई सरकारी विभाग इस शहर में स्थित हैं। दम्माम, इस्टर्न प्रोविंस का सबसे बड़ा शहर है और सऊदी अरब में रियाद और जेद्दा के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा शहर है। दम्मम और इस्टर्न प्रोविंस के बाकी इलाके के लिए किंग फाहद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (KFIA) की सेवा उपलब्ध है जो भूमि के क्षेत्रफल (लगभग 780 km2) के आधार पर विश्व में सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और जो शहर के उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दम्मम का किंग अब्दुल अजीज सी पोर्ट, फ़ारस की खाड़ी में सबसे बड़ा है। देश में आयात-निर्यात की मात्रा के मामले में इस बंदरगाह का स्थान जेद्दा के बाद दूसरा है। .

नई!!: किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और दम्माम · और देखें »

साउदिया

साउदी अरबियन एयरलाइंस (الخطوط الجوية العربية السعودية) जो साउदिया (السعودية नाम से संचालित है) जेद्दाह में आधारित है और सऊदी अरब की ध्वजवाहिका वायुसेवा है। इस कंपनी से अपने नाम साउदी अरबियन एयरलाइंस (जो पहले १९७१ तक प्रयोग होता रहा था और १९९७ से पुनर्प्रयोग में आया) से अपने पुराने नाम साउदिया (जो १९७२ से १९९६ तक प्रयोग होता रहा था) को २९ मई २०१२ में बदल लिया था। यह नाम बदलाव कंपनी के उस दिन स्काई टीम एयर एलाइंस संधि में जाने के स्मारक रूप में किया गया था। यह कंपनी के वृहत्तर पुनरओद्धारीकरण का एक चरण था। यह सेवा मध्य-पूर्व, अफ़्रीका, एशिया, यूरोप एवं उत्तरी अमरीका के लगभग ९० से अधिक गंतव्यों को वायु-सेवा उपलब्ध कराती है। इनके अलावा रमज़ान एवं हज काल में ये अन्तर्देशीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय चार्टर उड़ानें भी संचालित किया करती है। .

नई!!: किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और साउदिया · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: किंग फ़ाह्द अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और सउदी अरब · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दम्मम विमानक्षेत्र, किंग फ़हद अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »