लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिणी थाईलैण्ड

सूची दक्षिणी थाईलैण्ड

दक्षिणी थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो उत्तर में मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र से सीमवर्ती है। क्रा थलसंधि इसका प्रमुख भाग है और दक्षिण में यह मलेशिया से सीमावर्ती है। पूर्वोत्तर में इसकी एक छोटी सीमा बर्मा के साथ लगती है। .

11 संबंधों: ताक प्रान्त, थाईलैण्ड, थाईलैण्ड के प्रान्त, प्रचुअप खीरी खन प्रान्त, फेत्चबुरी प्रान्त, मध्य थाईलैण्ड, मलेशिया, म्यान्मार, रात्चाबुरी प्रान्त, कांचनाबुरी प्रान्त, क्रा थलसंधि

ताक प्रान्त

ताक थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा बर्मा के कयिन राज्य के साथ सटी हुई है। दोनों देश की यहाँ की सीमा पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ और दावना पहाड़ियाँ एक प्राकृतिक सरहद के रूप में विस्तृत हैं। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और ताक प्रान्त · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और थाईलैण्ड · और देखें »

थाईलैण्ड के प्रान्त

थाईलैण्ड एक एकात्मक राज्य है जो प्रशासनिक रूप से ७६ प्रान्तों में बांटा गया है। थाई भाषा में यह "चंगवत" (थाई: จังหวัด, changwat) कहलाते हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक को एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और थाईलैण्ड के प्रान्त · और देखें »

प्रचुअप खीरी खन प्रान्त

प्रचुअप खीरी खन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में क्रा थलसंधि पर स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ सटी हुई है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और प्रचुअप खीरी खन प्रान्त · और देखें »

फेत्चबुरी प्रान्त

फेत्चबुरी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के उत्तरतम भाग में स्थित है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और फेत्चबुरी प्रान्त · और देखें »

मध्य थाईलैण्ड

मध्य थाईलैण्ड थाईलैण्ड का एक क्षेत्र है जो चाओ फ्रया नदी के मैदानी क्षेत्र पर विस्तृत है। यह ईसान क्षेत्र (पूर्वोत्तरी क्षेत्र) से फेत्चबुन पर्वतमाला द्वारा विभाजित है। पश्चिम में यह बर्मा से तेनासेरिम पहाड़ियों द्वारा अलग किया जाता है। यह पुराने समय में अयुथया राज्य का केन्द्र था और आज भी थाईलैण्ड का सर्वाधिक आबादी वाला इलाक़ा है। राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक इसी क्षेत्र में है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और मध्य थाईलैण्ड · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और मलेशिया · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और म्यान्मार · और देखें »

रात्चाबुरी प्रान्त

रात्चाबुरी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में मलय प्रायद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल के साथ सटी हुई है। दोनों देश की यहाँ की सीमा पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ एक प्राकृतिक सरहद के रूप में विस्तृत हैं। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और रात्चाबुरी प्रान्त · और देखें »

कांचनाबुरी प्रान्त

कांचनाबुरी थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह पश्चिमी थाईलैण्ड क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और कांचनाबुरी प्रान्त · और देखें »

क्रा थलसंधि

क्रा थलसंधि (थाई:คอคอดกระ, अंग्रेज़ी: Kra Isthmus) दक्षिणपूर्व एशिया में मलय प्रायद्वीप का सबसे कम चौड़ाई वाला भाग है। इसके पूर्व ओर थाईलैण्ड की खाड़ी है जबकि पश्चिमी तरफ़ अंडमान सागर है। इस थलसंधि का पूर्वी भाग थाईलैण्ड में आता है और पश्चिमी भाग बर्मा के तनीन्थार्यी मण्डल का हिस्सा है। अपने सबसे तंग बिन्दु पर क्रा थलसन्धि की चौड़ाई केवल ४४ किमी है। यदि यहाँ खोदने से एक जलमार्ग थाईलैण्ड की खाड़ी को अंडमान सागर से जोड़ दे तो पूर्वी एशिया से पश्चिमी एशिया के जल यातायात को नीचे से मलक्का जलसन्धि से जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। लेकिन यह करना कठिन है क्योंकि क्रा थलसंधि पर तेनासेरिम पहाड़ियाँ नामक एक पहाड़ी शृंखला खड़ी हुई है। .

नई!!: दक्षिणी थाईलैण्ड और क्रा थलसंधि · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिणी थाईलैंड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »