लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दक्षिण सिक्किम जिला

सूची दक्षिण सिक्किम जिला

तिस्ता नदीदक्षिण सिक्किम भारतीय राज्य सिक्किम का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नामची है। सिक्किम राज्य का यह छोटा-सा जिला बौद्ध संस्कृति, कला और धर्म के लिए जाना जाता है। जिले के अनेक मठ इसे भव्य और खूबसूरत बनाते हैं। राज्य की सबसे प्राचीनतम मठ इसी जिले में स्थित हैं। नामची जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। पश्चिम बंगाल से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस खूबसूरत जिले में ट्रैकिंग के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। यहां की तेंदांग पहाड़ी में बौद्ध लामाओं ने काफी समय ध्यान में व्यतीत किया है। टेमी टी गार्डन सिक्किम का पहला और एकमात्र टी गार्डन है जिसकी चाय की आपूर्ति अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में की जाती है। धार्मिक दृष्टि से भी इस जिले का विशेष महत्व है। राज्य की चार पवित्र गुफाओं में एक यहीं स्थित है। .

3 संबंधों: नाम्ची, सिक्किम, ज़िला

नाम्ची

सेन्ट्रल पार्क, नाम्ची नाम्ची भारत के सिक्किम प्रान्त का दक्षिणी जिला का मुख्यालय है। श्रेणी:शहर.

नई!!: दक्षिण सिक्किम जिला और नाम्ची · और देखें »

सिक्किम

(या, सिखिम) भारत पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है। अंगूठे के आकार का यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। भारत का पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है। अंग्रेजी, नेपाली, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिन्दी आधिकारिक भाषाएँ हैं परन्तु लिखित व्यवहार में अंग्रेजी का ही उपयोग होता है। हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं। गंगटोक राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्यायों के चलते तथा भारत से विलय के जनमत के कारण १९७५ में एक जनमत-संग्रह के अनुसार भारत में विलीन हो गया। उसी जनमत संग्रह के पश्चात राजतन्त्र का अन्त तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र का उदय हुआ। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। अपने छोटे आकार के बावजूद सिक्किम भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। साफ सुथरा होना, प्राकृतिक सुंदरता पुची एवं राजनीतिक स्थिरता आदि विशेषताओं के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है। .

नई!!: दक्षिण सिक्किम जिला और सिक्किम · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: दक्षिण सिक्किम जिला और ज़िला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दक्षिण सिक्किम, दक्षिणी सिक्किम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »