लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द शेप ऑफ़ वाटर

सूची द शेप ऑफ़ वाटर

द शेप ऑफ़ वाटर (The Shape of Water), 2017 की एक अमेरिकी कल्पनिक, ड्रामा फिल्म है। इस फ़िल्म का निर्देशन गुइलेर्मो डेल तोरो एवं कहानी गुइलेर्मो डेल तोरो और वैनेसा टेलर द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म को बाल्टीमोर में 1962 के परिदृश्य में फ़िल्माया गया है। यह फ़िल्म उच्च सुरक्षा वाले सरकारी प्रयोगशाला के एक मूक अभिरक्षक के बारे में है, जिसे एक पकड़े गये, मनुष्य कि तरह दिखने वाले एम्फीबियन प्राणी से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में सैली हॉकिन्स, माइकल शैनन, रिचर्ड जेनकिंस, डग जोन्स, माइकल स्टुब्लबर्ग और ऑक्टेविया स्पेन्सर ने अभिनय किया है। इस फिल्म का प्रदर्शन 74वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, मे 31 अगस्त 2017 को किया था, जहाँ इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिये गोल्डन लाइन पुरस्कार जीता था। इसे 2017 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में भी प्रदर्शित किया गया था। फिल्म के अभिनय, पटकथा, दिशा, उत्पादन डिजाइन, और संगीत स्कोर को लेकर कई विषयों में इसकी सराहना की गई है। 8 दिसम्बर को वैश्विक प्रदर्शन से पहले इस फिल्म का आशिंक प्रदर्शन संयुक्त राज्य में 1 दिसम्बर को किया गया था। इस फिल्म का वैश्विक कारोबार 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है। 90वें अकादमी पुरस्कार पर, फ़िल्म को सबसे अधिक 13 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन में चार पुरस्कार प्राप्त हुए। ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित तीन पुरस्कार प्राप्त हुए। .

9 संबंधों: टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह, बाल्टीमोर, ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार, माइकल शैनन, संयुक्त राज्य, वेनिस, गुइलेर्मो डेल तोरो, अमेरिकी डॉलर, 90वें अकादमी पुरस्कार

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह (टीआईएफ़एफ़) (Toronto International Film Festival (TIFF)) एक सार्वजनिक फ़िल्म समारोह है जो हर सितंबर टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा में रखा जाता है। २०१० में यहाँ ३२ पर्दों पर ५९ देशों की ३३९ फिल्मों दिखाई गई थी। पिछले कुछ वर्षों में टीएफ़एफ़ में लोगो की संख्या २,६०,००० से अधिक हो गई है जिसमे २००९ में २,८७,००० सार्वजनिक और उद्योग जगत के दाखिले और लगभग २,३९,००० मुक्त प्रोग्रामिंग से थे जो योंज-डुंडास स्क्वायर में आयोजित की गई थी। .

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह · और देखें »

बाल्टीमोर

बाल्टीमोर संयुक्त राज्य का एक शहर है। यह मैरीलैंड राज्य का सबसे ब्ड़ा शहर है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका.

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और बाल्टीमोर · और देखें »

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार

ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार (English:British Academy Film Awards) ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म और टेलीविजन आर्ट्स द्वारा प्रदत्त एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे बाफटा पुरस्कार भी कहा जाता है। यह अमेरिका के ऑस्कर पुरस्कार का समकक्ष है।.

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार · और देखें »

माइकल शैनन

माइकल कॉर्बेट शैनन (जन्म: ७ अगस्त १९७४) एक अमेरिकी अभिनेता तथा संगीतकार हैं। रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) तथा नोक्टर्नल एनिमल्स (२०१६) में उनकी भूमिकाओं के लिए उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त २०१४ की फिल्म ९९ होम्स में उनकी भूमिका के लिए उन्हें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार तथा गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, और २०१६ के नाटक लॉन्ग डे'ज जर्नी इनटू नाईट के लिए टोनी पुरस्कार के भी नामांकन प्राप्त हुए थे। शैनन ने १९९३ में फिल्म ग्राउंडहॉग डे से अभिनय की दुनिया में पदार्पण किया, तथा २००२ की फिल्म ८ मील से उन्हें व्यापक ख्याति प्राप्त हुई। उनकी प्रमुख फिल्मों में पर्ल हारबर (२००१), बैड बॉयज द्वितीय (२००३), बग (२००६), बिफोर द डेविल नोस यू आर डेड (२००७), द आइसमैन (२०१२), मैन ऑफ़ स्टील (२०१३) तथा द शेप ऑफ़ वाटर (२०१७) शामिल हैं। शैनन निर्देशक जेफ़ निकोलस के साथ अक्सर काम करते हैं, और उन्होंने निकोलस की सभी फिल्मों (शॉटगन स्टोरीज (२००७), टेक शेल्टर (२०११), मड (२०१२), मिडनाइट स्पेशल (२०१६) तथा लविंग (२०१६)) में काम किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें एचबीओ के पीरियड ड्रामा ब्रॉडवाक एम्पायर (२०१०-१४) में नेल्सन वान एल्डन की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें तीन बार स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। .

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और माइकल शैनन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और संयुक्त राज्य · और देखें »

वेनिस

यह इटली का एक प्रमुख नगर है। सुदूर देशों में स्थित इटली में एक छोटा सा शहर हैं वैनिस, मान्यता है कि इसकी प्राकृतिक खूबसूरती एक कलाचित्र के समान दिखाई देती है, यह शहर सांस्कृतिक एवं व्यापारिक केंद्र है। नहर पर गॉनडोला नाव में सवार होकर सैलानी घूमते हैं। हर साल वैनिस में 120 रैगाटा आयोजित किए जाते हैं। रोमांचित कर देने वाला रैगाटा खेल वैनिस में पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हजारों लोग इस खेल में भाग लेते हैं। इस दौरान दर्शकों में उत्साह एवं तालियों की गूँज दूर तक सुनाई देती है। वैनिस के इतिहास एवं संस्कृति से परिपूर्ण कार्निवाल के भिन्न-भिन्न प्रकार के रंग इस पर्व में उभर कर आते हैं जहाँ पर सैलानियों एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता हैं एवं यह त्योहार सेंट मार्क स्क्वेयर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। देश-विदेश से पर्यटक इस स्थान पर आते हैं और इस त्योहार का आनंद लेते हैं। कार्निवाल का प्रारम्भ 5 अक्टूबर से होता है और क्रिसमस तक चलता है। इस त्योहार को विशेष रूप से मनाया जाता है। यहाँ पर रंग बिरंगे मास्क पहनते हैं। रंगमंच पर नाटक में कलाकार मास्क पहने रहते हैं। सेनसा का पर्व रेनडेनटोर के पर्व यहाँ पर मनाए जाते हैं। इन पर्वों में यहाँ की संस्कृति, धर्म, मान्यता बुनी हुई है। अप्रैल से लेकर सितम्बर तक यहाँ पर नौकाओं आदि का भी आनंद उठा सकते हैं। यदि पयर्टक यहाँ के अन्य प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं तो वे अकादमिया गैलरी में सजाए गए छायाचित्रों को देख सकते हैं। यह गैलरी वैनिस के प्रसिद्ध संग्रहालयों में से एक है। वैनिस के अठारहवीं शताब्दी के कलाचित्र यहाँ पर प्रदर्शित किए गए हैं। सैलानी भ्रमण के दौरान रीयाल्टो पुल पर शहर नजर आता है। यह पुल ग्रैंड कनाल पर बनाया गया है जिससे यात्रियों को सफर करने में आसानी हो। स्थानीय लोग ईसाई धर्म को मानते हैं एवं गिरजाघरों में भगवान की आराधना करते हैं। धार्मिक पर्वों के दौरान गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। मार्बल गिरजाघर या सेंटा मारिया वैनिस में स्थित है। शिल्पकारों ने इसे बहुत सुंदर प्रकार से इसे सुसज्जित किया है। क्रिसमस त्योहार के समय इस भव्य गिरजाघर को सजाया जाता है एवं एकत्रित व्यक्ति शांति की कामना करते हैं। वैनिस लोगों की शादियाँ यहाँ पर धूमधाम से मनाई जाती हैं। रंगमंच पर नाट्य कार्यक्रम हर साल रंगमंच प्रेमियों के लिए आयोजित किए जाते हैं। पर्यटक स्काला कॉट्रावीनी बोवोलो महल के विशेषता को देखने के लिए आते हैं जहाँ पर अनगिनत वृत्तखण्ड एवं सीढ़ियों को देखने के लिए यहाँ पर दर्शक आते हैं। वैनिस के प्रसिद्ध बंदरगाहों में से एक हैं वेनीशियन आर्सनल। प्राचीनकाल से यह जलसेना का केंद्र था। मनपसंद व्यंजनों में से मुख्य पिज्ज़ा एवं पास्ता यहाँ मिलते हैं। मांसाहारी व्यंजन के विभिन्न प्रकार के भोजन एवं सूप मिलते हैं। यदि यहाँ के स्थानीय व्यंजन को ढूँढ रहे हैं तब शहर के प्रसिद्ध मार्गों पर स्थित दुकानों पर सजाए गए लुभावने व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। बोली जाने वाली प्रमुख भाषा हैं वेनीशीयन एवं स्पेनिश। नवंबर से लेकर जनवरी तक यहाँ का मौसम सामान्य रहता है एवं भ्रमण करने के सिए उपयुक्त हैं। श्रेणी:इटली के नगर श्रेणी:इटली में विश्व धरोहर स्थल.

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और वेनिस · और देखें »

गुइलेर्मो डेल तोरो

गुइलेर्मो डेल तोरो (ɡiˈʝeɾmo ðel ˈtoɾo; Guillermo del Toro; जन्म 9 अक्टुबर, 1964) एक मैक्सिकन फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता और उपन्यासकार है। अपने फिल्म निर्माण करियर में, डेल टोरो ने स्पैनिश-भाषा की फ़िल्मों, जैसे गॉथिक हॉरर फिल्म द डेविल'स बैकबोन (2001) और पैन'स की भूलभुलैया (2006), और अमेरिकी एक्शन फिल्मों जैसे; ब्लेड II (2002), हेलबॉय (2004), हैलबॉय द्वितीय: द गोल्डन आर्मी (2008), ट्रोलहन्टर (2016), पैसिफ़िक रिम (2013) से शौहरत हासिल की। उनकी 2017 की फंतासी फ़िल्म द शेप ऑफ़ वाटर की आलोचकों ने प्रशंसा की और 74वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन लायन और साथ ही सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। डेल टोरो को इस फ़िल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार जीता, इसके अलावा उन्हें गोल्डन ग्लोब, बाफ्टा, क्रिटिक्स चॉइस, और डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ़ अमेरिका के लिए भी पुरस्कार मिला। .

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और गुइलेर्मो डेल तोरो · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

90वें अकादमी पुरस्कार

90वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर 2018) समारोह, मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) द्वारा 2017 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का सम्मान करने के लिए, 4 मार्च 2018 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। 2018 शीतकालीन ओलम्पिक की वजह से यह समारोह हमेशा की तरह फरवरी के अन्तिम सप्ताह की जगह मार्च में किया जा रहा है। समारोह के दौरान, 24 श्रेणियों में अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) प्रदान किया गया। निर्माता माइकल डी लुका और जेनिफर टोड, तथा ग्लेन वेइस द्वारा निर्देशित इस समारोह का टीवी प्रसारण एबीसी द्वारा किया गया। इस समारोह का संचालन लगातार दूसरे वर्ष हास्य अभिनेता जिमी किमेल द्वारा किया गया। .

नई!!: द शेप ऑफ़ वाटर और 90वें अकादमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »