लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह

सूची द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह ७ जून 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह हिन्दि एतिहासिक जीवनि फिलम है, जो स्वातन्त्रता सेनानि शहीद भगत सिन्ह पर आधारित है। इस चित्र क निर्माता श्री राजकुमार सन्तोशि है और इस चित्र क मुख्य पात्र को निभाय है श्री अजय देवगन ने निभाया है। इस चित्र को दो देशीय पुरस्कारो से सम्मानित् किय गय था। उन्मे से एक पुरस्कार सर्वश्रेश्ट फीचर फिल्म देशीय पुरस्कार था। इन पुरस्कारो के अलावा, द लेगीन्द ओफ भगत सिन्ह ने थीन फिलमफेर पुरस्कार भि जीते। इनमे से एक, सर्वश्रेश्ट चित्र के लिये क्रिटिक्स अवर्द था। द लीजेन्द ओफ भगत सिन्ह हमे विस्तार में यह बताता है कि कैसे भगत सिन्ह ने ब्रितिश राज के विरुध्द और भरतीय स्वतन्त्र्ता के प्रति कैसा अप्न विचार रुची को विकसित किया। चित्र के शुरुवाद भगत सिन्ह के मर्त्यु और शरीर के निपटान से होति है और फिर उनके जीवन काल का स्मरन किय जाता है। एक ऐतिहासिक, विशाध और देश्भक्ति कि भावना आति है। .

13 संबंधों: ए॰ आर॰ रहमान, फ़रीदा जलाल, भारत, मुकेश तिवारी, राज बब्बर, राजकुमार सन्तोषी, सुनील ग्रोवर, सुशांत सिंह, हिन्दी, अबीर गोस्वामी, अमृता राव, अजय देवगन, २००२

ए॰ आर॰ रहमान

अल्लाह रक्खा रहमान लोकप्रिय रूप से ए॰ आर॰ रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। इनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ। जन्मतः उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया। धर्मपरिवर्तन के पश्चात उन्होंने अल्लाह रक्खा रहमान नाम धारण किया। ए. आर.

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और ए॰ आर॰ रहमान · और देखें »

फ़रीदा जलाल

फ़रीदा जलाल हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और फ़रीदा जलाल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और भारत · और देखें »

मुकेश तिवारी

मुकेश तिवारी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।..

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और मुकेश तिवारी · और देखें »

राज बब्बर

राज बब्बर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और राज बब्बर · और देखें »

राजकुमार सन्तोषी

राजकुमार सन्तोषी फ़िल्मफेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय फ़िल्म निर्देशक और निर्माता हैं। वो निर्माता-निर्देशक पी॰ एल॰ सन्तोषी के पुत्र हैं। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और राजकुमार सन्तोषी · और देखें »

सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर एक फिल्म अभिनेता हैं। यह कॉमेडी नाइट विथ कपिल में लोकप्रिय होने के बाद स्टार के कार्यक्रम में मेड इन इंडिया पर कार्य किया। पर असफल हुए उसके बाद पुनः लौटे। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और सुनील ग्रोवर · और देखें »

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और सुशांत सिंह · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और हिन्दी · और देखें »

अबीर गोस्वामी

अबीर गोस्वामी (21 अप्रैल 1976 – 31 मई 2013) एक टेलीविजन अभिनेता थे। उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक कुसुम, प्यार का दर्द है इत्यादि में काम किया .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और अबीर गोस्वामी · और देखें »

अमृता राव

अमृता राव (जन्म 17 जून 1981 भारत) एक माडल तथा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। "अमृता" संस्कृत भाषा का शब्द है। जिसका तात्पर्य अमरत्व है। (वास्तव में यह अमृत शब्द का स्त्रीलिंग है।) .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और अमृता राव · और देखें »

अजय देवगन

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और अजय देवगन · और देखें »

२००२

2002 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: द लीज़ेंड ऑफ़ भगत सिंह और २००२ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002 फ़िल्म)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »