लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग

सूची द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग

द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग (The Texas Chainsaw Massacre: The Beginning) 2006 की अमेरिकी स्लैशर फ़िल्म है। इसका निर्देशन जोनाथन लीब्समैन ने किया व उत्तरी अमेरिका में यह अक्टूबर 6, 2006, को रिलीज़ हुई। यह फ़िल्म 2003 में रिलीज़ हुई फ़िल्म द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर का प्रीक्वेल है जिसमें 2003 की घटनाओं से चार वर्ष पूर्व की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में योर्डाना ब्रूस्टर, डियोरा बैर्ड, टेलर हैंडली, मैट बोमर और आर ली अर्मे हैं। .

3 संबंधों: मैट बोमर, वियतनाम युद्ध, उत्तर अमेरिका

मैट बोमर

मैथ्यू स्टेटन "मैट" बोमर (Matthew Staton "Matt" Bomer; जन्म: अक्टूबर 11, 1977) अमेरिकी फ़िल्म, रंगमंच और टेलिविज़न अभिनेता हैं। टॅक्सस में जन्मे और पले-बढ़े बोमर को छोटी उम्र में ही अभिनय से लगाव हो गया था और अपने इसी लगाव के कारण इन्होंने विद्यालय में पढ़ते समय ही रंगमंच पर अभिनय शुरू कर दिया। उच्च शिक्षा भी इन्होंने कारनेग मेलन यूनिवर्सिटी के ललित कला कार्यक्रम में प्राप्त की व 2001 में स्नातक हुए। इसके पश्चात ये न्यू यॉर्क शहर चले गए जहाँ से इन्होंने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। बोमर ने कई टीवी शृंखलाओं में अभिनय किया है परन्तु ये अपने व्हाइट कॉलर के नील कैफ्री के किरदार के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं, जो कुशल जालसाज और चोर है लेकिन एफबीआई के लिए सलाहकार की तरह काम करता है। इन्होंने टेलिविज़न जगत में अपने कैरियर की शुरुआत गाइडिंग लाईट से 2001 में की। बोमर को अपनी एनबीसी टेलिविज़न शृंखला चक में निभाई गई ब्रायस लार्किन की आवर्ती भूमिका के लिए सराहना मिली। इन्होंने सहायक अभिनेता के तौर पर फ्लाइटप्लान (2005), इन टाइम (2011) और मैजिक माइक (2012) जैसी फ़िल्मों में काम किया है। बोमर डस्टिन लांस ब्लैक के ब्रॉडवे पर आयोजित हुए 8 नाटक में भी काम कर चुके हैं। बोमर वर्तमान में कई फ़िल्म परियोजनाओं से जुड़े हुए हैं जो 2014 या 2015 में रिलीज़ होने के लिए निर्धारित की गई हैं। इन्हें अपनी सुंदरता व समाज कार्य के लिए कई खिताब प्राप्त हुए हैं तथा 2013 में मैजिक माइक में अपनी भूमिका के लिए साझा तौर पर ये एमटीवी मूवी पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुए थे। .

नई!!: द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग और मैट बोमर · और देखें »

वियतनाम युद्ध

वियतनाम युद्ध के भयंकर दृष्य वियतनाम युद्ध (1 नवम्बर 1955 - 30 अप्रैल 1975.) शीतयुद्ध काल में वियतनाम, लाओस तथा कंबोडिया की धरती पर लड़ी गयी एक भयंकर लड़ाई का नाम है। प्रथम हिन्दचीन युद्ध के बाद आरम्भ हुआ यह युद्ध उत्तरी वियतनाम (कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित) तथा दक्षिण वियतनाम की सरकार (यूएसए और अन्य साम्यवादविरोधी देशों द्वारा समर्थित) के बीच में लड़ा गया। इसे "द्वितीय हिन्दचीन युद्ध" भी कहते हैं। इसे शीतयुद्ध के दौरान साम्यवादी और—विचारधारा के मध्य एक प्रतीकात्मक युद्ध के रूप में देखा जाता है। लाओस ओर कम्बोडिया के साथ वियतनाम हिन्दचीन का एक देश है जो फ्रांस के औपनिवेशिक शासन मॅ था। फ्रांसीसी सरकार प्रथम हिन्दचीन युद्ध और फ्रांस से स्वतंत्रता के संघर्ष में वियतनामी राष्ट्रवादियों को दक्षिणी वियतनाम में मिली असफलता इस युद्ध का प्रमुख कारण था। .

नई!!: द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग और वियतनाम युद्ध · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: द टॅक्सस चेनसॉ मैसकर: द बिगिनिंग और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »