लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दि कलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ अमेरिका

सूची दि कलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ अमेरिका

द क्यूलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (सीआईए) एक निजी लाभ-अर्जित न करने वाला एक अमेरिकी कॉलेज है जिसे पाक शाला संबंधी और बेकिंग तथा पेस्ट्री कला शिक्षा में विशेषज्ञता हासिल है। सीआईए का प्राथमिक कैम्पस (परिसर) हाइड पार्क, न्यूयार्क में और इसके शाखा परिसर सेंटे हेलेना, कैलीफोर्निया और नेपा, कैलीफोर्निया, सान एंटोनियो, टेक्सास और सिंगापुर गणराज्य में हैं। सीआईए आतिथ्य उद्योग में पेशेवरों के लिए, सम्मेलनों और परामर्शी सेवाओं, मनोरंजन संबंधी कक्षाओं में गैर-पेशेवरों के लिए शिक्षा जारी रखने और कार्यकारी एवं स्नातक शिक्षा के लिए अपने केंद्र - द फूड बिजनिस स्कूल की भी पेशकश करता है। कॉलेज लगभग 170 फैकल्टी सदस्यों को रोजगार प्रदान करता है जिसमें अमेरिकन कलिनरी फेडरेशन द्वारा प्रमाणित, स्टाफ के अनेक प्रमाणित मास्टर शैफ और रिटेल बैंकर्स ऑफ अमेरिका द्वारा प्रमाणित मास्टर बेकर्स शामिल हैं। सीआईए में दरअसल खाद्य सेवा उद्योग के सभी क्षेत्रों के 48,000 से ज्यादा भूतपूर्व छात्र (एल्मनी) हैं। कॉलेज इसके न्यूयार्क, कैलीफोर्निया और टैक्सास के परिसरों में पाकशाला कला और बेकिंग एवं पेस्ट्री कला में एसोशिएट डिग्री और अपने न्यूयार्क परिसर में प्रबंधन, पाक शाला विज्ञान, और अनुप्रयुक्त खाद्य अध्ययनों में स्नातक डिग्रियाँ प्रदान करता है। प्रत्येक कार्यक्रम में कॉलेज के कैम्पस स्थित रेस्टोरेंट में सीआईए-द्वारा अनुमोदित खाद्य सेवा प्रचालन और हैंड्स-ऑन वर्क का 15 सप्ताह का इंटर्नशिप शामिल है। स्नातक डिग्री प्रबंधन कार्यक्रमों में, शिक्षा में जिन क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाता है, उनमें उच्च श्रेणी की शराब, पेयपदार्थ और आतिथ्य, लेटिन पाक शैली, बेकिंग और पेस्ट्री के उच्च श्रेणी के सिद्धांत, उद्यमिता (व्यवसाय आरंभ करना), खेत-से-मेज तक खाना पकाना और एशियाई पाक शैली शामिल हैं। इनमें से अधिकांश कनसेन्ट्रेशन्स में सीआईए के दूर स्थित कैलीफोर्निया, टैक्सास या सिंगापुर परिसरों में सेमीस्टर शामिल हैं। कॉलेज के डिग्री कार्यक्रमों को मिडिल स्टेट्स कमीशन ऑन हायर एजुकेशन द्वारा मान्यता प्रदान की जाती है। .

1 संबंध: न्यूयॉर्क

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: दि कलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ अमेरिका और न्यूयॉर्क · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द क्यूलिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »