लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द इटालियन जॉब

सूची द इटालियन जॉब

द इटालियन जॉब (The Italian Job) २००३ में बनी अंग्रेज़ी चोरी पर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन एफ.

6 संबंधों: प्लेयर्स, पैरामाउंट पिक्चर्स, मार्क वाह्ल्बर्ग, यूनाइटेड किंगडम, शार्लीज़ थेरॉन, जेसन स्टेथम

प्लेयर्स

प्लेयर्स 2012 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है और यह अंग्रेज़ी फ़िल्म द इटालियन जॉब का भारतीय पुनर्निर्माण है। .

नई!!: द इटालियन जॉब और प्लेयर्स · और देखें »

पैरामाउंट पिक्चर्स

पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्पोरेशन (Paramount Pictures Corporation) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्माता कंपनी है। ये कंपनी हॉलीवुड कैलिफोर्निया में स्थित है, जो विश्व की पाँचवीं सबसे पुरानी और अमेरिका की दूसरी सबसे पुरानी फिल्म स्टुडियो कंपनी है। 2014 में इसने अपने सभी फिल्मों को केवल डिजिटल रूप में ही दिखाया और पहली ऐसी कंपनी बन गई, जो केवल डिजिटल रूप में फिल्मों का वितरण करती है। .

नई!!: द इटालियन जॉब और पैरामाउंट पिक्चर्स · और देखें »

मार्क वाह्ल्बर्ग

मार्क रॉबर्ट माइकल वाह्ल्बर्ग (Mark Robert Michael Wahlberg, जन्म ५ जून १९७१) एक अमरीकी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व भूतपूर्व रैपर है। अपने शुरूआती वर्षों में वह मार्की मार्क के नाम से जाने जाते थे और १९९१ में एक बैंड मार्की मार्क एंड द फंकी बंच के साथ एक संगीतकार के रूप में मशहूर हो गए। वह्ल्बर्ग को उनकी फ़िल्में बूगी नाइट्स (१९९७), थ्री किंग्स (१९९९), द परफेक्ट स्टॉर्म (२०००), प्लैनेट ऑफ द एप्स (२००१), द इटालियन जॉब (२००३), आई हार्ट हकाबीज़ (२००४), फौर ब्रदर्स (२००५), द डिपार्टेड (२००६), इन्विंसिबल (२००६), शूटर (२००७) और द फाइटर (२०१०) के लिए जाना जाता है। .

नई!!: द इटालियन जॉब और मार्क वाह्ल्बर्ग · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: द इटालियन जॉब और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

शार्लीज़ थेरॉन

शार्लीज़ थेरॉन (जन्म 7 अगस्त 1975) एक दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री, फ़िल्म निर्माता और पूर्व फैशन मॉडल हैं। 2007 में वे अमेरिकी नागरिक बनीं.

नई!!: द इटालियन जॉब और शार्लीज़ थेरॉन · और देखें »

जेसन स्टेथम

जेसन स्टेथम (Jason Statham, जन्म १२ सितंबर १९६७) एक अंग्रेज़ फ़िल्म अभिनेता व जों गाय रिची की जुर्म पर आधारित फ़िल्में, रिवॉल्वर, स्नैच और लॉक, स्टॉक एंड स्मोकिंग बैरल्स में भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। स्टेथम ने द इटालियन जॉब जैसी कई अमरीकी फ़िल्मों में सह-कलाकार की भूमिका निभाई है व द ट्रांसपोर्टर, डेथ रेस, क्रैंक, द बैंक जॉब और वॉर शामिल है। स्टेथम द एक्सपेंडेबल्स में सिल्वेस्टर स्टेलोन, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, ब्रूस विलिस, जेट ली और डॉल्फ लुण्डग्रिन के साथ भी नज़र आए है। वे अक्सर अपने साहसिक दृश्य खुद ही करते हैं। इनकी सब फिल्मे अच्छी है .

नई!!: द इटालियन जॉब और जेसन स्टेथम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »