लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द अवेंजर्स

सूची द अवेंजर्स

द अवेंजर्स (The Avengers) २०१२ में बनी अमरीकी सुपर हीरो फ़िल्म है जिसका निर्माण मार्वल स्टूडियोज़ ने किया है व वितरण डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह मार्वल कॉमिक्स की इसी नाम की सुपर हीरो टीम पर आधारित फ़िल्म है। मार्वल के फ़िल्म विश्व में यह छठी फ़िल्म है। इसका लेखन व निर्देशन जोस व्हेडन ने किया है और फ़िल्म में सांझा पात्रों के रूप में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ़्लो, क्रिस हैमस्वर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, टॉम हिडल्स्टन और सैम्युअल एल.

25 संबंधों: त्रिआयामी चलचित्र, थॉर, थॉर (फ़िल्म), द्वितीय विश्वयुद्ध, पृथ्वी, मार्वल कॉमिक्स, मार्क रफ़्लो, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, संयुक्त राज्य, स्टेलान स्कार्सगार्ड, स्कार्लेट जोहानसन, हल्क, हिन्दुस्तान टाईम्स, जेरेमी रेनर, वॉल्ट डिज़्नी, आयरन मैन, आयरन मैन (फ़िल्म), आयरन मैन २, इरीडियम, क्रिस हैमस्वर्थ, क्रिस इवांस, कैप्टन अमेरिका, कोबी स्मल्डर्स, अवतार (२००९ फ़िल्म), अवेंजर्स

त्रिआयामी चलचित्र

त्रिआयामी चलचित्र (अंग्रेज़ी:थ्री-डी फिल्म) एक चलचित्र होता है, जिसकी छवियां आम चलचित्रों से कुछ भिन्न बनती हैं। चित्रों की छाया अंकित (रिकॉर्ड) करने के लिए विशेष मोशन पिक्चर कैमरे का प्रयोग किया जाता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २० दिसम्बर २००९ त्रि-आयामी चलचित्र १८९० के दौरान भी हुआ करते थे, लेकिन उस समय के इन चलचित्रों को थिएटर पर दिखाया जाना काफी महंगा काम होता था। मुख्यत: १९५० से १९८० के अमेरिकी सिनेमा में ये फिल्में प्रमुखता से दिखने लगी। सैद्धांतिक त्रि-आयामी चलचित्र (थियोरिटिकल थ्री-डी इमेज) प्रस्तुत करने का आरंभिक तरीका एनाजिफ इमेज होता है। इन तरीकों को इसलिये प्रसिद्धि मिली, क्योंकि इनका निर्माण और प्रदर्शन सरल था। इसके अलावा, इकलिप्स मैथड, लेंटीकुलर और बैरियर स्क्रीन, इंटरफेरेंस फिल्टर प्रौद्योगिकी और ध्रुवीकरण प्रणाली (पोलराइजेशन सिस्टम) इसकी प्रचलित तकनीक हुआ करती थी। मोशन पिक्चर का स्टीरियोस्कोपिक युग १८९० के दशक के अंतिम दौर में आरंभ हुआ जब ब्रिटिश फिल्मों के पुरोधा विलियम ग्रीन ने त्रि-आयामी प्रक्रिया का पेटेंट फाइल किया। फ्रेडरिक युजीन आइव्स ने स्टीरियो कैमरा रिग का पेटेंट १९०० में कराया। इस कैमरे में दो लैंस लगाये जाते थे जो एक दूसरे से तीन-चौथाई इंच की दूरी पर होते थे। २७ सितंबर, १९२२ को पहली बार दर्शकों को लॉस एंजिल्स के एंबैसेडर थिएटर होटल में द पावर ऑफ लव का प्रदर्शन आयोजित किया गया था। सन १९५२ में प्रथम रंगीन त्रिविम यानि कलर स्टीरियोस्कोपिक फीचर, वान डेविल बनाई गई। इसके लेखक, निर्माता और निर्देशक एम.एल.गुंजबर्ग थे। स्टीरियोस्कोपिक साउंड में बनी पहली थ्री-डी फीचर हाउस ऑफ वैक्स थी। २८ मई, १९५३ से वॉल्ट डिजनी इंका.

नई!!: द अवेंजर्स और त्रिआयामी चलचित्र · और देखें »

थॉर

थॉर अपने हथोड़े म्योल्निर के साथ थॉर मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के तूफ़ान के देवता पर आधारित है। थॉर एस्गार्ड का राजा है, और म्योल्निर नामक हथोड़े का उपयोग अपने अस्त्र के रूप में करता है, जो उसे उड़ने की, तथा मौसम पर नियंत्रण करने की क्षमता प्रदान करता है। यह चरित्र पहली बार जर्नी इन मिस्ट्री #८३ (अगस्त १९६२) में प्रकाशित हुआ था, और इसे संपादक-आलेखक स्टैन ली, लिपिक लैरी लिबेर और पेनसिलर-प्लॉटर जैक किर्बी ने बनाया था। थॉर की कई सीमित श्रृंखलाएं प्रकाशित हुई, और वह सुपर हीरो टीम अवेंजर्स का संस्थापक सदस्य है, जो उस श्रृंखला के प्रत्येक संस्करण में प्रदर्शित होता है। यह चरित्र एनिमेटेड टेलीविजन श्रृंखला, कपड़े, खिलौने, व्यापार कार्ड, वीडियो गेम और फिल्मों सहित मार्वल संबंधित अन्य मर्चेंडाइज में भी दिखाई दिया है। चरित्र को पहली बार १९८८ की टेलीविजन फिल्म द इनक्रेडिबल हल्क रिटर्न्स में लाइव एक्शन द्वारा चित्रित किया गया था, जिसमें थॉर की भूमिका एरिक एलन क्रेमर ने निभाई थी। अभिनेता क्रिस हैमस्वर्थ मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में थॉर ओडिन्सन की भूमिका निभा रहे हैं। हैम्सवर्थ थॉर (२०११), द अवेंजर्स (२०१२), थॉर: द डार्क वर्ल्ड (२०१३), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५), और थॉर: रैग्नारॉक (२०१७) में थॉर का अभिनय कर चुके हैं, और वह ही एमसीयू की आगामी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और उसके सीक्वल में भी थॉर की भूमिका का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, हैम्सवर्थ के थॉर के अभिलेखीय फुटेज मार्वल के टीवी कार्यक्रम एजेंट्स ऑफ़ शील्ड के एपिसोड "पायलट" और "द वेल" में भी उपयोग किए गए थे। थॉर को २०११ में आईजीएन ने अपनी "टॉप १०० कॉमिक बुक हीरोज ऑफ ऑल टाइम" की सूची में १४वें स्थान पर, और २०१२ में "टॉप 50 अवेंजर्स" की सूची में पहले स्थान पर रखा। .

नई!!: द अवेंजर्स और थॉर · और देखें »

थॉर (फ़िल्म)

थॉर (Thor) 2011 में बनी अमरिकी सुपरहीरो वाली फिल्म है जो मार्वल कॉमिक्स के थॉर किरदार पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वेल स्टुडियो ने और वितरण पैरामाउंट पिक्चर्स ने किया है। ये मार्वेल यूनिवर्स का चौथा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन किनिथ ब्रैनेघ ने किया है। इसकी कहानी लेखकों के एक दल ने लिखी है, जिसमें ऍशले एडवर्ड मिलर और जैक स्टेंट्ज़ और उनके साथ डॉन पेनी हैं। इस फिल्म को सिडनी में 17 अप्रैल और संयुक्त राज्य में 6 मई 2011 को दिखाया गया। .

नई!!: द अवेंजर्स और थॉर (फ़िल्म) · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: द अवेंजर्स और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

पृथ्वी

पृथ्वी, (अंग्रेज़ी: "अर्थ"(Earth), लातिन:"टेरा"(Terra)) जिसे विश्व (The World) भी कहा जाता है, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। यह सौर मंडल में सबसे घना और चार स्थलीय ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। रेडियोधर्मी डेटिंग और साक्ष्य के अन्य स्रोतों के अनुसार, पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं। पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष में अन्य पिण्ड के साथ परस्पर प्रभावित रहती है, विशेष रूप से सूर्य और चंद्रमा से, जोकि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान, पृथ्वी अपनी कक्षा में 365 बार घूमती है; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार-भाटे आते है, यह पृथ्वी को इसकी अपनी अक्ष पर स्थिर करता है, तथा इसकी परिक्रमण को धीमा कर देता है। पृथ्वी न केवल मानव (human) का अपितु अन्य लाखों प्रजातियों (species) का भी घर है और साथ ही ब्रह्मांड में एकमात्र वह स्थान है जहाँ जीवन (life) का अस्तित्व पाया जाता है। इसकी सतह पर जीवन का प्रस्फुटन लगभग एक अरब वर्ष पहले प्रकट हुआ। पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिये आदर्श दशाएँ (जैसे सूर्य से सटीक दूरी इत्यादि) न केवल पहले से उपलब्ध थी बल्कि जीवन की उत्पत्ति के बाद से विकास क्रम में जीवधारियों ने इस ग्रह के वायुमंडल (the atmosphere) और अन्य अजैवकीय (abiotic) परिस्थितियों को भी बदला है और इसके पर्यावरण को वर्तमान रूप दिया है। पृथ्वी के वायुमंडल में आक्सीजन की वर्तमान प्रचुरता वस्तुतः जीवन की उत्पत्ति का कारण नहीं बल्कि परिणाम भी है। जीवधारी और वायुमंडल दोनों अन्योन्याश्रय के संबंध द्वारा विकसित हुए हैं। पृथ्वी पर श्वशनजीवी जीवों (aerobic organisms) के प्रसारण के साथ ओजोन परत (ozone layer) का निर्माण हुआ जो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र (Earth's magnetic field) के साथ हानिकारक विकिरण को रोकने वाली दूसरी परत बनती है और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की अनुमति देता है। पृथ्वी का भूपटल (outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास (geological history) के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से धरातल का करीब ७१% नमकीन जल (salt-water) के सागर से आच्छादित है, शेष में महाद्वीप और द्वीप; तथा मीठे पानी की झीलें इत्यादि अवस्थित हैं। पानी सभी ज्ञात जीवन के लिए आवश्यक है जिसका अन्य किसी ब्रह्मांडीय पिण्ड के सतह पर अस्तित्व ज्ञात नही है। पृथ्वी की आतंरिक रचना तीन प्रमुख परतों में हुई है भूपटल, भूप्रावार और क्रोड। इसमें से बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और एक ठोस लोहे और निकल के आतंरिक कोर (inner core) के साथ क्रिया करके पृथ्वी मे चुंबकत्व या चुंबकीय क्षेत्र को पैदा करता है। पृथ्वी बाह्य अंतरिक्ष (outer space), में सूर्य और चंद्रमा समेत अन्य वस्तुओं के साथ क्रिया करता है वर्तमान में, पृथ्वी मोटे तौर पर अपनी धुरी का करीब ३६६.२६ बार चक्कर काटती है यह समय की लंबाई एक नाक्षत्र वर्ष (sidereal year) है जो ३६५.२६ सौर दिवस (solar day) के बराबर है पृथ्वी की घूर्णन की धुरी इसके कक्षीय समतल (orbital plane) से लम्बवत (perpendicular) २३.४ की दूरी पर झुका (tilted) है जो एक उष्णकटिबंधीय वर्ष (tropical year) (३६५.२४ सौर दिनों में) की अवधी में ग्रह की सतह पर मौसमी विविधता पैदा करता है। पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा (natural satellite) है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की। यह अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, धुरिय झुकाव को स्थिर रखता है और धीरे-धीरे पृथ्वी के घूर्णन को धीमा करता है। ग्रह के प्रारंभिक इतिहास के दौरान एक धूमकेतु की बमबारी ने महासागरों के गठन में भूमिका निभाया। बाद में छुद्रग्रह (asteroid) के प्रभाव ने सतह के पर्यावरण पर महत्वपूर्ण बदलाव किया। .

नई!!: द अवेंजर्स और पृथ्वी · और देखें »

मार्वल कॉमिक्स

मार्वेल वर्ल्डवाइड, इंक (Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मातृ कंपनी है। मार्वेल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और शुतुआत १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फोर व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपरहीरो के शीर्षकों वाले कॉमिक्स जारी किए। मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, द फैंटास्टिक फोर, थॉर, कैप्टन अमेरिका जैसे सुपरहीरो व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गलैकटस और रेड स्कल जैसे खलनायक शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल ब्रह्मांड में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है। .

नई!!: द अवेंजर्स और मार्वल कॉमिक्स · और देखें »

मार्क रफ़्लो

मार्क एलन रफ़्लो (जन्म २२ नवंबर १९६७) एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने "सीबीएस समर प्लेहाउस" (१९८९) के एक एपिसोड से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में मामूली भूमिकाएं निभाई। वह "दिस इस योर यूथ" (१९९६) के मूल कलाकारों का हिस्सा था, जिसके लिए उन्हें इंडेपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसके बाद उन्होंने १३ गोइंग ऑन ३० (२००४), इटरनल सनशाइन ऑफ़ द स्पॉटलेस माइंड (२००४), जोडिएक (२००७), व्हट डसन्ट किल यू (२००८) में भूमिकाएं निभाई। २०१० में उन्होंने कॉमेडी-ड्रामा "द किड्स आर ऑल राइट" किया, जिसके लिए उन्हें एसएजी पुरस्कार, बीएएफटीए पुरस्कार, और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। वह एफबीआई स्पेशल एजंट डायलन रोड्स के रूप में मिस्ट्री फिल्म "नाउ यू मिस मी" और "नाउ यू मिस मी २" में भी दिखाई दिए। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के चरित्र हल्क का अभिनय करने के लिए रफ़्लो को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। २००८ में रिलीज़ हुई द इन्क्रेडिबल हल्क में यह भूमिका उनके मित्र एडवर्ड नॉर्टन ने निभाई थी। रफ़्लो ने द अवेंजर्स (२०१२) के साथ हल्क के रूप में शुरुआत की, और बाद में आयरन मैन ३ (२०१३), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५), थॉर: रैग्नारॉक (२०१७) में इस भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने २०१४ के टेलीविजन नाटक फिल्म "द नॉर्मल हार्ट" अभिनय किया, जिसके वह सह-कार्यकारी निर्माता भी थे। इस फिल्म के लिए उन्हें उत्कृष्ट टेलीविजन मूवी के प्राइमटाइम एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया, और उन्होंने टीवी मूवी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड को जीता। उसी वर्ष, उन्होंने फॉक्सकेचर में डेविड शुल्ज़ की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया, और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अकादमी पुरस्कार दिया गया। २०१५ में उन्हें इनफिनिटेली पोलर बेयर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामित किया गया, और नाटक स्पॉटलाइट में उनकी भूमिका के लिए बाफ्टा और अकादमी पुरस्कार नामांकन भी प्राप्त हुए। .

नई!!: द अवेंजर्स और मार्क रफ़्लो · और देखें »

रॉबर्ट डॉनी जुनियर

रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

नई!!: द अवेंजर्स और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: द अवेंजर्स और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टेलान स्कार्सगार्ड

स्टेलान जॉन स्कार्सगार्ड (Stellan John Skarsgård) एक स्विडिश अभिनेता है। .

नई!!: द अवेंजर्स और स्टेलान स्कार्सगार्ड · और देखें »

स्कार्लेट जोहानसन

स्कार्लेट जोहानसन (Scarlett Johansson, जन्म २२ नवम्बर १९८४) एक अमरीकी अभिनेत्री, मॉडल व गायिका है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत नॉर्थ (१९९४) से की थी और बाद में उन्हें मैनी एंड लो (१९९६) लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ। उन्हें द हॉर्स विस्परर (१९९८) व गोस्ट वर्ल्ड (२००१) से अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। उन्होंने किशोर वर्ग में गर्ल विथ अ पर्ल इयरिंग (२००३) व सोफिया कपोला की लोस्ट इन ट्रांसलेशन (२००३) से पदार्पण किया जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका अभिनेत्री के बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों ही फ़िल्मों के लिए उन्हें गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार नामांकन हासिल हुआ था। .

नई!!: द अवेंजर्स और स्कार्लेट जोहानसन · और देखें »

हल्क

द हल्क Hulk मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। इसकी रचना स्टैन ली और जैक किर्बी ने की है, तथा इसका प्रथम संस्करण द इन्क्रिडिबल हल्क (The Incredible Hulk) #1 (मई 1962) में प्रकाशित हुआ था। कॉमिक पुस्तकों में यह चरित्र दो अलग अवतारों में प्रदर्शित होता है: पहला हल्क; एक हरे रंग की चमड़ी वाला विशाल जीव, जिसके पास असीम शारीरिक ताकत है, और दूसरा ब्रूस बैनर; एक शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर भौतिकशास्त्रज्ञ। दोनों एक दूसरे से स्वतंत्र एक ही शरीर में रहते हैं। एक प्रायोगिक बम के विस्फोट के समय गामा किरणों के प्रभाव में आने के बाद, बैनर भावनात्मक तनाव में आते ही शारीरिक रूप से हल्क में तब्दील हो जाता है, चाहे उसकी इच्छा हो या न हो, और फिर अक्सर वह विनाशकारी भगदड़ और संघर्ष का कारण बनता है, जो फिर बैनर के व्यक्तिगत जीवन में भी मुश्किलें खड़ी करता है। हल्क की ताकत का स्तर आम तौर पर उसके क्रोध के स्तर के अनुपात में होता है। हल्क को आम तौर पर एक उग्र जंगली के रूप में चित्रित किया जाता है, परन्तु कभी कभी वह बैनर की मानसिक स्थिति के आधार पर, एक नासमझ विनाशकारी बल से, एक शानदार योद्धा या प्रतिभाशाली वैज्ञानिक के रूप में भी दर्शाया गया है। ली के अनुसार हल्क का विचार फ्रैंकस्टाइन तथा डॉ॰ जेकील और मिस्टर हायड से प्रेरित है। यद्यपि हल्क के चरित्र का चित्रण उसके प्रकाशन के पूरे इतिहास में भिन्न रहा है, परन्तु उसका सबसे सामान्य रंग हरा है। हल्क और बैनर, दोनों के एकांत रहने के बावजूद, इस कॉमिक श्रंखला के कई सहायक कलाकार है, जिनमें बैनर की प्रेमी बेट्टी रॉस, उसका दोस्त रिक जोन्स, उसकी चचेरी बहन शी-हल्क, बेटे हीरो-काला और सकार, और सुपर हीरो टीम अवेंजर्स के अन्य सह-संस्थापक शामिल हैं। हालांकि, उसकी असीम शक्ति पर उसका कोई नियंत्रण नहीं होने के कारण हल्क का उन सब से अक्सर संघर्ष होता रहता है। लोकप्रिय संस्कृति में सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक, हल्क के चित्रण विभिन्न प्रकार के प्रसाधनों, जैसे कपड़ों और संग्रहणीय वस्तुओं में प्रयोग किया जाता है, और कई अन्य माध्यमों में भी इसका संदर्भ मिलता है। बैनर और हल्क को कई लाइव-एक्शन, एनिमेटेड, और वीडियो गेम अवतारों में अनुकूलित किया गया है, जिसमें १९७० की टेलीविजन श्रृंखला द इनक्रेडिबल हल्क (क्रमशः बिल बिक्स्बी और लो फेरनिगो द्वारा निभाई गई) और एरिक बाना, एडवर्ड नॉर्टन, और मार्क रफ़्लो की फिल्में शामिल हैं। रफ़्लो मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में चरित्र को निभा रहे हैं, और इसी श्रंखला की आगामी फिल्म अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में भी दिखाई देंगे। .

नई!!: द अवेंजर्स और हल्क · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: द अवेंजर्स और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

जेरेमी रेनर

जेरेमी ली रेनर (Jeremy Lee Renner; जन्म ७ जनवरी १९७१) एक अमेरिकी अभिनेता व संगीतकार ह। उन्हें द हार्ट लोकर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही द टाउन फ़िल्म के उनके जेम्स कफलिन के पात्र को २०१० के सर्वश्रेष सह-अभिनेता का अकादमी पुरस्कार नामांकन व इसी श्रेणी में एसएजी अवार्ड्स व गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन भी प्राप्त हुए। .

नई!!: द अवेंजर्स और जेरेमी रेनर · और देखें »

वॉल्ट डिज़्नी

वाल्टर एलियास "वॉल्ट" डिज़्नी (5 दिसम्बर 1901 - 15 दिसम्बर 1966) एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कथानक लेखक, नेपथ्य वाचक, एनीमेटर, उद्यमी, मनोरंजन, अंतरराष्ट्रीय प्रतीक और समाजसेवक थे। डिज़्नी बीसवीं शताब्दी के दौरान मनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। वॉल्ट डिज़्नी ने अपने भाई रॉय ओ डिज़्नी के साथ संयुक्त रूप से वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। डिज़्नी एक समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक बन गये। उनके द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित निगम को अब वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के नाम से जाना जाता है और इसका सालाना कारोबार आज लगभग 35 अरब अमेरिका डॉलर के बराबर का है। .

नई!!: द अवेंजर्स और वॉल्ट डिज़्नी · और देखें »

आयरन मैन

आयरन मैन (Iron Man) मार्वल कॉमिक्स का सुपर हीरो है। चरित्र लेखक और संपादक स्टैन ली द्वारा बनाया गया था, और इसकी स्क्रिप्ट लारी लिबियर द्वारा विकसित की गई थी, और डिजाइन कलाकार डॉन हैक और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया था। चरित्र ने अपनी पहली उपस्थिति टेल्स ऑफ सस्पेंस #३९ (कवर मार्च १९६३) में दर्ज की। एक अमीर अमेरिकी व्यापारी, प्लेबॉय, और वैज्ञानिक, एंथनी एडवर्ड "टोनी" स्टार्क को उस समय छाती में गंभीर चोट लगती है, जब कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे बड़े पैमाने पर विनाश के हथियार बनाने के लिए बाध्य करने का प्रयास करते हैं। इसके बजाय वह अपनी जान बचाने, और कैद से छूटने के लिए एक हथियारबंद सूट तैयार करता है। बाद में, स्टार्क अपने सूट में हथियार और अन्य तकनीकी उपकरण लगता है, जिसे उसने अपनी कंपनी, स्टार्क इंडस्ट्रीज के लिए डिजाइन किया था। कुछ समय तक वह असली पहचान को छुपाते हुए आयरन मैन नाम से दुनिया की रक्षा करने लगता है। श्रेणी:सुपर हीरो.

नई!!: द अवेंजर्स और आयरन मैन · और देखें »

आयरन मैन (फ़िल्म)

आयरन मैन (Iron Man) 2008 में बनी अमरीकी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन जॉन फेरेउ ने किया है और इसमें रॉबर्ट डॉनी जूनियर, टेरेन्स हॉवर्ड, जेफ़ ब्रिज्स व ग्विनिथ पाल्ट्रो मुख्य भुमिकाओं में है। .

नई!!: द अवेंजर्स और आयरन मैन (फ़िल्म) · और देखें »

आयरन मैन २

आयरन मैन २ (Iron Man 2) 2010 में बनी अमरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है है जिसका निर्देशन जॉन फेरेउ ने किया है और इसमें रॉबर्ट डॉनी जुनियर, मिकी रुर्की, स्कार्लेट जोहानसन व ग्वेनिथ पाल्ट्रो मुख्य भुमिकाओं में है। यह 2008 में बनी आयरन मैन का दुसरा भाग है। .

नई!!: द अवेंजर्स और आयरन मैन २ · और देखें »

इरीडियम

इरीडियम (Iridium) एक रासायनिक तत्त्व है। .

नई!!: द अवेंजर्स और इरीडियम · और देखें »

क्रिस हैमस्वर्थ

क्रिस्टोफर हैमस्वर्थ (जन्म: ११ अगस्त १९८३) एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता हैं, जिन्हें टीवी श्रृंखला होम एंड अवे (२००४-०७) में किम हाईड, तथा २०११ के बाद से मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में थॉर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त हैमस्वर्थ ने साइंस-फिक्शन फ़िल्म स्टार ट्रेक (२००९), थ्रिलर एडवेंचर फ़िल्म अ परफेक्ट गेटअवे (२००९), हॉरर कॉमेडी फ़िल्म द केबिन इन द वुड्स (२०१२), डार्क फंतासी फ़िल्म स्नोवाइट एंड द हंट्समैन (२०१२), वॉर फ़िल्म रेड डॉन (२०१२), तथा स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म रश (२०१३) में भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। २०१५ में उन्होंने एक्शन थ्रिलर ब्लैकहैट और बायोग्राफिकल थ्रिलर फिल्म इन द हार्ट ऑफ द सी में अभिनय किया, और नेशनल लैम्पून की श्रृंखला, वेकेशन्स के पांचवे संस्करण में एक हास्य किरदार निभाया। अगले वर्ष में उन्होंने सोनी द्वारा निर्मित घोस्टबस्टर्स के रीबूट में अभिनय किया। वह स्टार ट्रेक के आगामी सीक्वल में जॉर्ज किर्क की भी भूमिका निभाएंगे। .

नई!!: द अवेंजर्स और क्रिस हैमस्वर्थ · और देखें »

क्रिस इवांस

क्रिस्टोफर रॉबर्ट "क्रिस" इवांस (जन्म जून 13, 1981) (अंग्रेजी; Christopher Robert Evans) (जन्मतिथि - जून 13, 1981) एक अमेरिकी अभिनेता है। इवान्स को उन्हें सुपरहीरो जैसी भूमिका के लिए लोकप्रिय है, उदाहरण के लिए मार्वल काॅमिक्स के ही मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका और उनसे पहले फ़िल्म फैन्टास्टिक फाॅर में जाॅनी स्टाॅर्म उर्फ द ह्युमैन टाॅर्च की गई भूमिका। अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2000 टेलीविजन धारावाहिक ऑपोजिट सेक्स से की, फिर 2001 में फ़िल्म का रुख बदलते हुए किशोर काॅमेडी आधारित नाॅट एनादर टीन मूवी से अपना आगाज किया। 2013 में, उनकी अभिनीत विज्ञान-फंतासी एवं एक्शन आधारित फ़िल्म स्नोपिएर्सर के लिए आलोचकों ने काफी प्रशंसा, और 2015 में, ड्रामा प्रधान बिफाॅर वी गो से उन्होंने पहली बतौर निर्देशक की पारी संभाली, जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया। .

नई!!: द अवेंजर्स और क्रिस इवांस · और देखें »

कैप्टन अमेरिका

कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी; Captain America) मार्वेल कॉमिक्स का एक काल्पनिक किरदार है। इसका निर्माण जोए साइमन और जैक किर्बी ने टाइमली कॉमिक्स के लिए किया था। यह मार्च 1941 को पहली बार प्रकाशित हुआ था। इसे एक देशभक्त सैनिक के रूप में दिखाया गया है जो अपने शक्ति से द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाई करता है। यह टाइमली कोमिक्स का उस समय का सबसे अधिक प्रसिद्ध किरदार था। इसके प्रसिद्धि का प्रभाव युद्ध पर भी पड़ रहा था और इस कारण इसे 1950 में बंद कर दिया गया और उसके कुछ ही वर्षों के बाद 1953 में यह फिर से प्रकाशित होने लगा। उसके बाद थोड़े ही समय तक यह प्रकाशित हुआ और 1964 में इसे मार्वेल कॉमिक्स ने प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह प्रकाशन में बना हुआ है। कैप्टन अमेरिका का पुस्तक 2011 में 100 सबसे अच्छे कॉमिक्स में 6वें स्थान पर था। .

नई!!: द अवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका · और देखें »

कोबी स्मल्डर्स

येकोबा फ्रांसिस्का मारिया "कोबी" स्मल्डर्स (Jacoba Francisca Maria "Cobie" Smulders, जन्म २ अप्रैल १९८२) एक कनेडियाई अभिनेत्री व पूर्व मॉडल है जो सीबीएस टेलिविज़न धारावाहिक हाउ आई मेट योर मदर में रोबिन शर्बासकी के किरदार के लिए जानी जाती है। .

नई!!: द अवेंजर्स और कोबी स्मल्डर्स · और देखें »

अवतार (२००९ फ़िल्म)

अवतार (Avatar) २००९ में बनी अमेरिकी काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जिसका लेखन व निर्देशन जेम्स कैमरून द्वारा किया गया है और इसमें सैम वर्थिंगटन, ज़ोई साल्डाना, स्टीफन लैंग, मिशेल रोड्रिग्स जोएल डेविड मूर, जिओवानी रिबिसी व सिगौरनी व्हिवर मुख्य भूमिकाओं में है। फ़िल्म २२वि सदी में रची गई है जब मानव एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज अनओब्टेनियम को पैंडोरा पर खोद रहे होते है जो एक एक बड़े गैस वाले गृह का रहने लायक चन्द्रमा है जो अल्फ़ा सेंटारी अंतरिक्षगंगा में स्थित है। इस खनन कॉलोनी का बढ़ना पैंडोरा की प्रजातियों व कबीलो के लिए खतरा बन जाता है। पैंडोरा की प्रजाति नाह्वी, जो मानवों के सामान प्रजाति है इसका विरोध करती है। फ़िल्म का शीर्षक जेनेटिक्स अभियांत्रिकी द्वारा निर्मित नाह्वी शरीरों से जुड़ा है जिन्हें मानव अपने मस्तिक्ष से नियंत्रित कर सकते है ताकि पैंडोरा के निवासियों से संवाद साध सके। अवतार का विकास कार्य १९९४ में शुरू हुआ जब कैमरून ने ८० पन्नों की कहानी फ़िल्म के लिए लिखी। इसका चित्रीकरण कैमरून की १९९७ की फ़िल्म टाइटैनिक के पूर्ण होने पर शुरू होना था व १९९९ में रिलीज़ किया जाना था परन्तु कैमरून के अनुसार उस वक्त उनकी कल्पना को चित्रित करने के लायक तकनीक उपलब्ध नहीं थी। अवतार में नाह्वी की भाषा पर कार्य २००५ की गर्मियों में शुरू हुआ और कैमरून ने कथानक का व एक काल्पनिक ब्रह्मांड का विकास २००६ की शुरुआत में शुरू किया। फ़िल्म का अधिकृत बजट $२३७ मिलियन था। बाकी कार्य मिलकर इसकी लागत $२८० मिलियन से $३१० मिलियन निर्माण व $१५० मिलियन प्रचार के लिए लग गई। फ़िल्म का चित्रीकरण बेहद नई व उत्तीर्ण मोशन कैप्चर तकनीक का उपयोग करके किया गया व इसे आम प्रिंट के साथ ३डी में भी रिलीज़ किया गया। साथ ही इसका ४डी प्रिंट दक्षिण कोरिया के कुछ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। अवतार का प्रिमियर लंदन में १० दिसम्बर २००९ को हुआ व इसे १६ दिसम्बर को विश्वभर में और १८ दिसम्बर को अमेरिका व कनाडा में बेहद सकारात्मक समीक्षाओं के साथ रिलीज़ किया गया। यह एक बेहद बड़ी व्यापारिक सफलता साबित हुई। फ़िल्म ने रिलीज़ के पश्च्यात कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ दिए और उत्तरी अमेरिका व विश्वभर की अबतक की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म बन गई जिसने टाइटैनिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उस फ़िल्म ने पिछली बारह वर्षों तक पकडे रखा था। यह पहली फ़िल्म है जिसने $2 बिलियन का आंकड़ा पर किया है। अवतार को नौ एकेडेमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया जिनमे सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शामिल है व इसने तिन श्रेणियों में जित हासिल की जिनमे सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ विज़्वल इफेक्ट्स और सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन शामिल है। फ़िल्म की मिडिया पर रिलीज़ ने कई बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए व सर्वाधिक बिक्री बाली ब्लू-रे बन गई। फ़िल्म की सफलता के बाद कैमरून ने 20यथ सेंचुरी फॉक्स के साथ इस श्रेणि के चार भाग बनाने का समझौता कर लिया। .

नई!!: द अवेंजर्स और अवतार (२००९ फ़िल्म) · और देखें »

अवेंजर्स

अवेंजर्स मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित एक काल्पनिक सुपरहीरो टीम है। यह टीम पहली बार अवेंजर्स #१ (कवर-दिनांक सितम्बर १९६३) में दिखाई दी, जो लेखक-संपादक स्टैन ली और कलाकार/सहयोगी जैक किर्बी द्वारा बनाई गई थी। अवेंजर्स ली और किर्बी की पिछली सुपर हीरो टीम, ऑल-विनर्स स्क्वाड का नवीकरण है, जो मार्वल कॉमिक्स की पूर्ववर्ती कॉमिक किताब, टाइमली कॉमिक्स में प्रकाशित हुईं थी। "अर्थ्स माइटिएस्ट सुपरहीरोज़" (पृथ्वी के सबसे महान नायक) लेबल वाली इस टीम के संस्थापक सदस्य ऐंट-मैन, हल्क, आयरन मैन, थॉर, और वास्प थे। ऐंट-मैन इश्यू #२ द्वारा जायंट मैन बन गया था। इश्यू #४ में बर्फ में फंसे कैप्टन अमेरिका की खोज की गई, और फिर पुनर्जीवित होने के बाद वह इस समूह में शामिल हो गया। "अवेंजर्स अस्सेम्ब्ल!" के युद्धघोष के लिए प्रसिद्ध इस टीम में मनुष्य, म्यूटेंट, अमानुष, एंड्राइड, एलियंस, अलौकिक प्राणी, और यहां तक ​​कि पूर्व खलनायक भी शामिल किये जा चुके हैं। यह टीम कॉमिक पुस्तकों के बाहर भी कई तरह की माध्यमों में प्रकाशित हुई है, जिसमें कई एनिमेटेड टेलीविज़न श्रृंखलाएं और वीडियो फिल्में शामिल हैं। जोस विडन द्वारा निर्देशित २०१२ की लाइव एक्शन फीचर फिल्म द अवेंजर्स ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड सेट करे थे, जिसमें से एक २०७.४ मिलियन डॉलर की सप्ताहांत कमाई के साथ उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ी शुरुआत था। अवेंजर्स पर आधारित दूसरी फिल्म, अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन १ मई २०१५ को जारी की गई, और इसके बाद ४ मई २०१८ को अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और ३ मई २०१९ में इसी कड़ी की एक अज्ञात फिल्म रिलीज किया जाना निर्धारित है। .

नई!!: द अवेंजर्स और अवेंजर्स · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द अवेंजर्स: अंगारे बने शोले

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »