लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

थर्मापायली का युद्ध

सूची थर्मापायली का युद्ध

थर्मापायली का युद्ध ग्रीस के दूसरे फारसी आक्रमण के दौरान स्पार्टा के राजा लियोनीदास के नेतृत्व में यूनान नगर-राज्य के संगठन और क्षयार्षा के हख़ामनी साम्राज्य के मध्य हुआ। .

5 संबंधों: नगर-राज्य, प्राचीन यूनान, स्पार्टा, हख़ामनी साम्राज्य, क्षयार्षा

नगर-राज्य

नगर-राज्य (city-state) सम्प्रभुत्ता रखने वाले एक राज्य होता है जिसका भौगोलिक क्षेत्र एक नगर और उसके कुछ समीपी अधीन क्षेत्र होते हैं। आधुनिक काल में सिंगापुर और वैटिकन नगर इसके उदाहरण हैं। नगर-राज्य आकार में एक शहर के बराबर या उस से ज़रा बड़े होते हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र या उस से मिलता-जुलता दर्जा रखते हैं। .

नई!!: थर्मापायली का युद्ध और नगर-राज्य · और देखें »

प्राचीन यूनान

एथेंस के ऐक्रोपोलिस स्थल में स्थित पारथ़ेनोन, जो अथ़ीना नामक देवी का मंदिर है प्राचीन यूनानी सभ्यता उस संस्कृति को कहते हैं जो यूनान और उसके नज़दीकी क्षेत्रों में लगभग आठवी शताब्दी ईसा-पूर्व से लगभग छठी शताब्दी इसाई तक (यानि क़रीब 1,300 वर्षों तक) विस्तृत थी। आधुनिक पश्चिमी संस्कृतियों की सब से गहरी जड़ इसी सभ्यता को माना जाता है, इसलिए पश्चिमी इतिहासकारों के लिए यूनानी सभ्यता हमेशा बहुत महत्वपूर्ण रही है। माना जाता है के इस सभ्यता के बाद आने वाले रोमन साम्राज्य पर प्राचीन यूनान का गहरा असर था और उस साम्राज्य और संस्कृति के कई पहलुओं में यूनानी संस्कृति की छाप देखी जा सकती है। .

नई!!: थर्मापायली का युद्ध और प्राचीन यूनान · और देखें »

स्पार्टा

स्पार्टा (डोरिक Σπάρτα; Attic Σπάρτη Spartē) अथवा लासदेमों, दक्षिण-पूर्वी पेलोपोन्नेस के लैकोनिया में यूरोटस नदी (River Eurotas) के तट पर बसा प्राचीन यूनान का प्रमुख नगर-राज्य था। 10वीं सदी ईसा पूर्व के आसपास यह एक राजनीतिक इकाई के रूप में उस वक़्त उभर कर सामने आया, जब हमलावर डोरियंस ने स्थानीय गैर-डोरियन आबादी को अपने कब्जे में कर लिया। सी.

नई!!: थर्मापायली का युद्ध और स्पार्टा · और देखें »

हख़ामनी साम्राज्य

अजमीढ़ साम्राज्य अपने चरम पर - ईसापूर्व सन् 500 के आसपास हख़ामनी वंश या अजमीढ़ साम्राज्य(अंग्रेज़ी तथा ग्रीक में एकेमेनिड, अजमीढ़ साम्राज्य (ईसापूर्व 550 - ईसापूर्व 330) प्राचीन ईरान (फ़ारस) का एक शासक वंश था। यह प्राचीन ईरान के ज्ञात इतिहास का पहला शासक वंश था जिसने आज के लगभग सम्पूर्ण ईरान पर अपनी प्रभुसत्ता हासिल की थी और इसके अलावा अपने चरमकाल में तो यह पश्मिम में यूनान से लेकर पूर्व में सिंधु नदी तक और उत्तर में कैस्पियन सागर से लेकर दक्षिण में अरब सागर तक फैल गया था। इतना बड़ा साम्राज्य इसके बाद बस सासानी शासक ही स्थापित कर पाए थे। इस वंश का पतन सिकन्दर के आक्रमण से सन ३३० ईसापूर्व में हुआ था, जिसके बाद इसके प्रदेशों पर यूनानी (मेसीडोन) प्रभुत्व स्थापित हो गया था। पश्चिम में इस साम्राज्य को मिस्र एवम बेबीलोन पर अधिकार, यूनान के साथ युद्ध तथा यहूदियों के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए याद किया जाता है। कुरोश तथा दारुश को इतिहास में महान की संज्ञा से भी संबोधित किया जाता है। इस वंश को आधुनिक फ़ारसी भाषा बोलने वाले ईरानियों की संस्कृति का आधार कहा जाता है। इस्लाम के पूर्व प्राचीन ईरान के इस साम्राज्य को ईरानी अपने गौरवशाली अतीत की तरह देखते हैं, जो अरबों द्वारा ईरान पर शासन और प्रभाव स्थापित करने से पूर्व था। आज भी ईरानी अपने नाम इस काल के शासकों के नाम पर रखते हैं जो मुस्लिम नाम नहीं माने जाते हैं। ज़रदोश्त के प्रभाव से पारसी धर्म के शाही रूप का प्रतीक भी इसी वंश को माना जाता है। तीसरी सदी में स्थापित सासानी वंश के शासकों ने अपना मूल हख़ामनी वंश को ही बताया था। .

नई!!: थर्मापायली का युद्ध और हख़ामनी साम्राज्य · और देखें »

क्षयार्षा

क्षयार्षा की समाधि पर उसका उभरा-चित्र क्षयार्षा (ज़रक्सीज / Xerxes I of Persia / 519 BC-465 BC) फ़ारस (ईरान) नरेश दारयवौष (दारा प्रथम) का पुत्र और उत्तराधिकारी। वह फारस का का चौथा राजाधिराज (King of Kings) था। .

नई!!: थर्मापायली का युद्ध और क्षयार्षा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »