लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तोयामा प्रभाग

सूची तोयामा प्रभाग

तोयामा जापान का एक प्रभाग है। यह हॉन्शू द्वीप के मध्य में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमारेखा टोयामा का ही सागरतट है। यह लगभग १,६४४ वर्ग मील भूभाग पर फैला हुआ है। यहाँ की प्राकृतिक छटा बड़ी निराली है जो भीतर की ओर ऊँचाई में बढ़ती जाती है। तथा मध्यवर्ती भाग उत्तुंग पर्वतमालाओं से भरा हुआ है। इसकी राजधानी तोयामा नगर है। श्रेणी:जापान का भूगोल.

3 संबंधों: तोयामा, राजधानी, जापान

तोयामा

तोयामा (जापानी: 富山市 Toyama-shi?) जापान के तोयामा प्रभाग की राजधानी है। यह जिंट्सू (Jentsu) नदी के मुहाने पर तोयामा सागर के दक्षिणी किनारे पर बसा हुआ है। यह नागोया नगर से १७० किमी उत्तर, उत्तर-पूर्व की दिशा में है। तोयामा, जापान का एक मुख्य बंदरगाह भी है। द्वितीय विश्वमहायुद्ध में यह नगर नष्ट भ्रष्ट हो गया था। पर अब यह उन्नतिशील नवीन व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। यहाँ सूती वस्त्र, रेशम, ऐल्यूमिनियम की वस्तुएँ, लकड़ी के सामान एवं खिलौने बनाने के अनेक छोटे बड़े औद्योगिक संस्थान हैं। श्रेणी:जापान के नगर.

नई!!: तोयामा प्रभाग और तोयामा · और देखें »

राजधानी

राजधानी वह नगरपालिका होती है, जिसे किसी देश, प्रदेश, प्रान्त या अन्य प्रशासनिक ईकाई अथवा क्षेत्र में सरकार की गद्दी होने का प्राथमिक दर्जा हासिल होता है। राजधानी मिसाली तौर पर एक शहर होता है, जहाँ संबंधित सरकार के दफ़्तर और सम्मेलन -टिकाने स्थित होते हैं और आम तौर पर अपने क़ानून या संविधान द्वारा निर्धारित होती है। .

नई!!: तोयामा प्रभाग और राजधानी · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: तोयामा प्रभाग और जापान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »