लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तोबा ककड़

सूची तोबा ककड़

पाकिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान के इस नक़्शे के बीच में तोबा ककड़ शृंखला नामांकित है तोबा ककड़, तोबा काकड़ या तोबा ककड़ी (Toba Kakar) पाकिस्तान के पश्चिमी बलोचिस्तान प्रांत में स्थित सफ़ेद कोह पहाड़ों की एक दक्षिणी उपशाखा है। तोबा ककड़ की शुष्क पहाड़ियों से गुज़रने का सबसे प्रसिद्ध रास्ता बोलन दर्रा है जिसका भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास पर गहरा प्रभाव है क्योंकि बहुत सी जातियाँ और फ़ौजें इस से भारत और अफ़्ग़ानिस्तान व ईरान के बीच आई-गई हैं और यह हजारों सालों से लगातार एक व्यापार मार्ग बना रहा है। १९८० के दशक के बाद यह पर्वत ख़बरों में रहें हैं क्योंकि पहले इनमें पाकिस्तानी परमाणु विस्फोट परीक्षण स्थल होने की अफ़वाह थी और फिर बाद में यह शक़ हुआ की ओसामा बिन लादेन और उसके सहयोगी यहाँ छुपे हुए हैं। इस शृंखला को कभी-कभी बलोचिस्तान और अफ़्ग़ानिस्तान के बीच एक प्राकृतिक सीमा माना जाता है। चमन के शहर के बाद यह शृंखला दक्षिण-पश्चिम को मुड़ जाती है और उसके बाद इसे 'ख़्वाजा अमरान' के नाम से जाना जाता है।, Sir William Wilson Hunter, Great Britain.

9 संबंधों: चमन, पाकिस्तान, बलूचिस्तान (पाकिस्तान), बोलन दर्रा, भारतीय उपमहाद्वीप, सफ़ेद कोह, ईरान, ओसामा बिन लादेन, अफ़ग़ानिस्तान

चमन

सन् १८९५ में खींची गई चमन के पास अफ़्ग़ान सीमाई पहरेदारों की तस्वीर चमन (Chaman) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत के क़िला अब्दुल्लाह ज़िले की राजधानी है। यह अफ़्ग़ानिस्तान की सीमा के बहुत क़रीब है और सीमा के पार अफ़्ग़ानिस्तान के कंदहार प्रान्त का स्पिन बोल्दक शहर है। चमन की आबादी लगभग २०,००० है जिनमें से चंद-हज़ार लोग हिन्दू समुदाय के हैं। .

नई!!: तोबा ककड़ और चमन · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: तोबा ककड़ और पाकिस्तान · और देखें »

बलूचिस्तान (पाकिस्तान)

बलूचिस्तान (उर्दू: بلوچستان) पाकिस्तान का पश्चिमी प्रांत है। बलूचिस्तान नाम का क्षेत्र बड़ा है और यह ईरान (सिस्तान व बलूचिस्तान प्रांत) तथा अफ़ग़ानिस्तान के सटे हुए क्षेत्रों में बँटा हुआ है। यहां की राजधानी क्वेटा है। यहाँ के लोगों की प्रमुख भाषा बलूच या बलूची के नाम से जानी जाती है। १९४४ में बलूचिस्तान के स्वतंत्रता का विचार जनरल मनी के विचार में आया था पर १९४७ में ब्रिटिश इशारे पर इसे पाकिस्तान में शामिल कर लिया गया। १९७० के दशक में एक बलूच राष्ट्रवाद का उदय हुआ जिसमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र करने की मांग उठी। यह प्रदेश पाकिस्तान के सबसे कम आबाद इलाकों में से एक है। .

नई!!: तोबा ककड़ और बलूचिस्तान (पाकिस्तान) · और देखें »

बोलन दर्रा

बोलान (उर्दू: درہ بولان) दर्रा पाकिस्तान में बलूचिस्तान का एक प्रमुख दर्रा है जो क्वेटा को जैकोबाबाद से जोड़ता है। श्रेणी:पाकिस्तान के पहाड़ी दर्रे श्रेणी:दर्रा श्रेणी:ऐतिहासिक मार्ग.

नई!!: तोबा ककड़ और बोलन दर्रा · और देखें »

भारतीय उपमहाद्वीप

भारतीय उपमहाद्वीप का भौगोलिक मानचित्र भारतीय उपमहाद्वीप, एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित एक उपमहाद्वीप है। इस उपमहाद्वीप को दक्षिण एशिया भी कहा जाता है भूवैज्ञानिक दृष्टि से भारतीय उपमहाद्वीप का अधिकांश भाग भारतीय प्रस्तर (या भारतीय प्लेट) पर स्थित है, हालाँकि इस के कुछ भाग इस प्रस्तर से हटकर यूरेशियाई प्रस्तर पर भी स्थित हैं। .

नई!!: तोबा ककड़ और भारतीय उपमहाद्वीप · और देखें »

सफ़ेद कोह

अफ़्ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रान्त के ख़ोगयानी ज़िले से दक्षिण में स्थित सफ़ेद कोह पर्वतों का नज़ारा सफ़ेद कोह (Safed Koh), जिन्हें पश्तो में स्पीन ग़र कहते हैं और जिन्हें १९वीं सदी तक हिन्दुस्तानी पर्वत (Indian Caucasus) भी कहा जाता था, पूर्वी अफ़्ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के पश्चिमोत्तरी संघ-शासित जनजातीय क्षेत्र के ख़ैबर और कुर्रम विभागों में स्थित एक पर्वत शृंखला है। हिन्दु कुश पर्वतों की इस उपशाखा का सबसे बुलंद शिखर ४,७६१ मीटर (१५,६२० फ़ुट) ऊँचा सिकराम पर्वत (Sikaram) है।, Asiatic Society of Bengal, The Society, 1879,...

नई!!: तोबा ककड़ और सफ़ेद कोह · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: तोबा ककड़ और ईरान · और देखें »

ओसामा बिन लादेन

ओसामा बिन लादेन की तस्वीर ओसामा बिन लादेन (१० मार्च १९५७ - २ मई २०११) अल कायदा नामक आतंकी संगठन का प्रमुख था। यह संगठन ११ सितंबर २००१ को अमरीका के न्यूयार्क शहर के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के साथ विश्व के कई देशों में आतंक फैलाने और आतंकी गतिविधियां संचालित करने का दोषी है। २ मई २०११ को पाकिस्तान में अमरीकी सेना ने एक हमले में उसका वध कर डाला। .

नई!!: तोबा ककड़ और ओसामा बिन लादेन · और देखें »

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान इस्लामी गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। प्रायः इसकी गिनती मध्य एशिया के देशों में होती है पर देश में लगातार चल रहे संघर्षों ने इसे कभी मध्य पूर्व तो कभी दक्षिण एशिया से जोड़ दिया है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है। अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का8 एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू.

नई!!: तोबा ककड़ और अफ़ग़ानिस्तान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »