लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तुवालू

सूची तुवालू

तुवालू (पूर्व में इलाइस आईलैंड) प्रशांत महासागर में हवाई और आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। इसके निकटवर्ती देश किरिबाती, समोआ और फिजी हैं। यह देश चार द्वीप और और पांच एटाल से मिलकर बना है। 12,373 लोगों की जनसंख्या के साथ यह दुनिया का तीसरा कम जनसंख्या वाला संप्रभु देश है, इससे कम आबादी वाले देशों में केवल वेटिकन और नारु ही हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से महज 26 वर्ग किमी के दायरे के साथ यह दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है, केवल वेटिकन सिटी (0.44 वर्ग किमी), मोनाको (1.95 वर्ग किमी) और नारु (21 वर्ग किमी) इससे छोटे हैं। यह द्वीपीय देश 19वीं शताब्दी के अंत में युनाइटेड किंगडम के प्रभाव क्षेत्र में आया। 1892 से लेकर 1916 तक यह ब्रिटेन का संरक्षित क्षेत्र और 1916 से 1974 के बीच यह गिल्बर्ट और इलाइस आईलैंड कालोनी का हिस्सा था। 1974 में स्थानीय रहवासियों ने अलग ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में रहने के पक्ष में मतदान किया। 1978 में तुवालू राष्ट्रकुल का पूर्ण स्वतंत्र देश के रूप में हिस्सा बन गया। श्रेणी:ओशिआनिया श्रेणी:ओशिआनिया के देश श्रेणी:देश.

17 संबंधों: एलिज़ाबेथ द्वितीय, तवालुयाई डॉलर, तुवालुयाई भाषा, नाउरु, पोलीनेशिया, फ़िजी, फुनाफुति, मोनाको, यूनाइटेड किंगडम, राजशाही विभाग, समोआ, हवाई, वैटिकन सिटी, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, किरिबाती, अंग्रेज़ी भाषा

एलिज़ाबेथ द्वितीय

एलिज़ाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) (एलिजाबेथ ऐलैग्ज़ैण्ड्रा मैरी, जन्म: २१ अप्रैल १९२६) यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था। ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं। एलिज़ाबेथ का जन्म लंदन में ड्यूक जॉर्ज़ षष्टम व राजमाता रानी एलिज़ाबेथ के यहाँ पैदा हुईं व उनकी पढाई घर में ही हुई। उनके पिता ने १९३६ में एडवर्ड ८ के राज-पाठ त्यागने के बाद राज ग्रहण किया। तब वह राज्य की उत्तराधिकारी हो गयी थीं। उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जनसेवाओं में हिस्सा लेना शुरु किया व सहायक प्रादेशिक सेवा में हिस्सा लिया। १९४७ में उनका विवाह राजकुमार फिलिप से हुआ जिनसे उनके चार बच्चे, चार्ल्स, ऐने, राजकुमार एँड्रयू और राजकुमार एडवर्ड हैं। एलिज़ाबेथ के शासन के दौरान यूनाइटेड किंगडम में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जैसे अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन इत्यादि। अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न युद्धों के दौरान अपने राज्य का नेतृत्व किया। .

नई!!: तुवालू और एलिज़ाबेथ द्वितीय · और देखें »

तवालुयाई डॉलर

डालर तुवालू की मुद्रा है। 1966 से 1976 तक तुवालू में आस्ट्रेलियाई डालर का इस्तेमाल किया जाता था। 1976 में तुवालू आस्ट्रेलियाई सिक्कों के साथ स्वयं की मुद्रा जारी करने लगा लेकिन आस्ट्रेलियाई बैंकनोट का इस्तेमाल जारी रहा। फरोसे क्रोना के डेनिश क्रोन के साथ संबंध की तरह तुवालूयाई डालर भी स्वतंत्र मुद्रा नहीं है, लेकिन आईएसओ मुद्रा कोड जारी किया गया है, हालांकि यह आस्ट्रेलियाई डालर के बराबर आंका जाता है। श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: तुवालू और तवालुयाई डॉलर · और देखें »

तुवालुयाई भाषा

तुवालूयाई इलिशियाई समूह की पोलिनेशियाई भाषा है, जो तुवालू में बोली जाने वाली है। इसका अन्य पोलिनेशियाई भाषाओं, जैसे हवाई, माओरी, ताहिती, सामोअन और तोंगन से जुड़ी हुई और माइक्रोनेशिया और उत्तरी और मध्य मेलिनेशिया में बोली जाने वाली भाषा से करीबी रिश्ता है। तुवालूयाई भाषा में सामोअन भाषा के बहुत से शब्द शामिल हैं, जो 19 वीं शताब्दी और 20वीं शताब्दी में पहुंचे क्रिश्चयन मिशनरीज द्वारा बोली जाती थी। दुनिया में करीबन 13,000 तुवालूयाई भाषा को बोलने वाले लोग हैं। श्रेणी:पॉलिनीशियाई भाषाएँ श्रेणी:तुवालू.

नई!!: तुवालू और तुवालुयाई भाषा · और देखें »

नाउरु

नाउरु, आधिकारिक तौर पर नाउरु गणराज्य, मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इसका निकटतम पड़ोसी बनावा द्वीप जो किरिबाती गणराज्य का भाग है, इसके पूर्व मे 300 किमी पर स्थित है। नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र है, इसका क्षेत्रफल केवल 21 किमी² (8.1 वर्ग मील) है, यह विश्व का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य और दुनिया में सिर्फ एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक राष्ट्र है जिसकी कोई राजधानी नहीं है। URL accessed 2006-05-02.

नई!!: तुवालू और नाउरु · और देखें »

पोलीनेशिया

प्रशांत महासागर में पोलीनेशियाई द्वीपों का मानचित्र। परिभाषित रूप से पोलीनेशिया का अर्थ पोलीनेशियाई त्रिकोण के भीतर स्थित द्वीपों से है।पोलीनेशिया (यूनानी से: πολύς "पोलस" कई + νῆσος "नेसोस" द्वीप) ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है, जिसके अन्तर्गत मध्य और दक्षिणी प्रशांत महासागर मे फैले लगभग 1000 द्वीपों का एक बड़ा समूह आता है। .

नई!!: तुवालू और पोलीनेशिया · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: तुवालू और फ़िजी · और देखें »

फुनाफुति

फुनाफुति एक प्रवालद्वीप है जिसपर द्वीपीय देश तुवालू की राजधानी स्थित है। इसकी जनसंख्या 6,025 लोगों की है, जिसके कारण यह देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रवालद्वीप है। यहाँ तुवालू की 56.6% जनसंख्या निवास करती है। यह एक संकीर्ण प्रभावक्षेत्र वाली भूमि है जो कि के मध्य है, जो कि एक बड़े लैगून (ते निमो) को घेरता है, जो कि लम्बा है तथा चौड़ा है। फुनाफुति लैगून की औसत गहराई लगभग 20 फ़ैदम (36.5 मीटर या 120 फीट) है। भूमि के साथ यह तुवालू का सबसे बड़ा लैगून है। इसके 33 लैगूनों को मिलाकर कुल फुनाफुति का क्षेत्रफल है। .

नई!!: तुवालू और फुनाफुति · और देखें »

मोनाको

मोनैको की राजकुमारशाही (en:Monaco,.फ़्रांसिसी: Principauté de Monaco, मोनेगास्क: Principatu de Munegu, अंग्रेज़ी: Principality of Monaco) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। फ़्रांस और इटली के बीच स्थित मोनैको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। इसका मुख्य कस्बा है मॉन्टे कार्लो (en:Monte Carlo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है फ़्रांसिसी भाषा। यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं। left श्रेणी:यूरोप के देश श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ.

नई!!: तुवालू और मोनाको · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: तुवालू और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

राजशाही विभाग

राजशाही बांग्लादेश का एक उपक्षेत्र है इसका मुख्यालय राजशाही है। इस उपक्षेत्र या प्रान्त में १६ जिले हैं। बोगरा, दीनाजपुर, गाईबांधा, जयपुरहट, कुरीग्राम, लालमुनीरहाट, नौगाँव, नटोरे, नवाबगंज, नीलफामरी, पबना, पंचगढ़, राजशाही, रनपुर, सिराजगंज, ठाकुरगाँव। श्रेणी:बांग्लादेश के विभाग श्रेणी:राजशाही विभाग.

नई!!: तुवालू और राजशाही विभाग · और देखें »

समोआ

समोआ, यानि आदिवासी भील आधिकारिक रूप से स्वतंत्र समोआ राज्य, को पहले पश्चिमी समोआ और जर्मन समोआ के रूप में जाना जाता था, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर के समोआई द्वीप के पश्चिमी भाग में एक शासित देश है। यह न्यूजीलैंड से 1962 में स्वतंत्र हुआ। समोआ के दो मुख्य द्वीपों में उपोलु और सवाई'इ, पोलीनेशिया में सबसे बड़े द्वीपों में एक, हैं। राजधानी शहर एपिया और फलेओलो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उपोलु के द्वीप पर स्थित हैं। 15 दिसम्बर 1976 को समोआ को संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल किया गया। समोआवासियों के समुद्री कार्य संबंधी योग्यता के कारण 20वीं सदी से पहले यूरोपीय खोजकर्ताओं द्वारा अमेरिकी समोआ सहित पूरे द्वीप समूह को नाविकों का द्वीप कहा जाता था। .

नई!!: तुवालू और समोआ · और देखें »

हवाई

हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

नई!!: तुवालू और हवाई · और देखें »

वैटिकन सिटी

वैटिकन शहर (Città del Vaticano; Civitas Vaticana) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल ४४ हेक्टेयर (१०८.७ एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् १९२९ में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, ४५ करोड़ ६० लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलंबियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सब देशों से हैं। सन् १९३० में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् १९३२ में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है। आकर्षक गिरजाघरों, मकबरों तथा कलात्मक प्रासादों के अतिरिक्त वैटिकन के संग्रहालय तथा पुस्तकालय अमूल्य हैं। पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है तथा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रासादों का निर्माण तथा इनकी सजावट विश्वश्रुत कलाकारों द्वारा की गई है। .

नई!!: तुवालू और वैटिकन सिटी · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: तुवालू और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई डालर ऑस्ट्रेलिया के अलावा क्रिसमस आईलैंड, कोकोस आईलैंड और नारफाल्क आईलैंड के अलावा स्वतंत्र पेसेफिक आईलैंड स्टेट्स ऑफ किरीबाती, नारु और तुवालू की आधिकारिक मुद्रा है। आस्ट्रेलियाई डालर वर्तमान में अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग और स्विस फ्रांक के बाद विदेशी विनियम बाजार में छठवीं सर्वाधिक प्रचलित मुद्रा है। ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा ब्याज दर, विदेशी विनियम बाजार में सरकार का हस्ताक्षेप कम होने, ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के कमोबेश स्थिर होने और अन्य मुद्राओं की तुलना में विविधता की चाह रखने की वजह से यह मुद्रा करेंसी ट्रेडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। .

नई!!: तुवालू और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर · और देखें »

किरिबाती

किरिबाती, आधिकारिक तौर पर किरिबाती गणराज्य, मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। यह ३५,००,००० वर्ग किलोमीटर (१३,५१,००० वर्ग मील) में बिखरे ३२ द्वीपों (एटॉल) और एक उठे हुए प्रवाल द्वीप से बना देश है। भूमध्य रेखा में विस्तारित इस देश के पूर्व से अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा गुजरती है। किरिबाती को स्थानीय जबान में "गिल्बेर्ट्स" कहा जाता है, जो मुख्य द्वीप श्रृंखला गिल्बर्ट द्वीप से ली गई है। किरिबाती 1979 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। यह राष्ट्रमंडल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक का सदस्य है, १९९९ में यह देश संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बन गया। श्रेणी:प्रशान्त महासागर के द्वीप श्रेणी:माइक्रोनेशिया श्रेणी:अविकसित देश श्रेणी:गणराज्य श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषी देश श्रेणी:राष्ट्रमंडल का सदस्य श्रेणी:१९७९.

नई!!: तुवालू और किरिबाती · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: तुवालू और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तुवालु, टुवालु, टुवालू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »