लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तुलना माइक्रोस्कोप

सूची तुलना माइक्रोस्कोप

तुलना माइक्रोस्कोप (Comparison microscope) एक सूक्ष्मदर्शी यंत्र है जिसका उपयोग अगल-बगल में रखे दो नमूनों का विश्लेषण करने के लिये किया जाता है। तुलना माइक्रोस्कोप, एक प्रकाशीय-सेतु (ऑप्टिकल ब्रिज) द्वारा जुड़े दो सूक्ष्मदर्शकों से मिलकर बनता है। इस तरह की व्यवस्था से एक ही खिड़की में, एक साथ, दो अलग-अलग वस्तुएँ देखी जा सकतीं है। इस कारण, यदि दो वस्तुओं की तुलना करनी हो तो यह सूक्षमदर्शी अधिक उपयुक्त है क्योंकि साधारण सूक्षमदर्शी से देखकर यदि तुलना करनी हो तो दो अलग-अलग वस्तुओं को दो बार देखना पड़ेगा और देखी हुई छबि को याद करते हुए तुलना करना पड़ेगा। यह प्रक्रिया अधिक समय लगाती है और प्रेक्षक की स्मृति पर भी निर्भर करती है। .

2 संबंधों: प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मदर्शी

प्रौद्योगिकी

२०वीं सदी के मध्य तक मनुष्य ने तकनीक के प्रयोग से पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था। एकीकृत परिपथ (IC) के आविष्कार ने कम्प्यूटर क्रान्ति को जन्म दिया । प्रौद्योगिकी, व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से संबंधित अध्ययन या विज्ञान का समूह है। कई लोग तकनीकी और अभियान्त्रिकी शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं। जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे अभियन्ता कहा जाता है। आदिकाल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र तकनीकी रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अभियांत्रिकी का आरम्भ सैनिक अभियांत्रिकी से ही हुआ। इसके बाद सडकें, घर, दुर्ग, पुल आदि के निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं और समस्याओं को हल करने के लिये सिविल अभियांत्रिकी का प्रादुर्भाव हुआ। औद्योगिक क्रान्ति के साथ-साथ यांत्रिक तकनीकी आयी। इसके बाद वैद्युत अभियांत्रिकी, रासायनिक प्रौद्योगिकी तथा अन्य प्रौद्योगिकियाँ आयीं। वर्तमान समय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का है। .

नई!!: तुलना माइक्रोस्कोप और प्रौद्योगिकी · और देखें »

सूक्ष्मदर्शी

सूक्ष्मदर्शी या सूक्ष्मबीन (माइक्रोस्कोप) वह यंत्र है जिसकी सहायता से आँख से न दिखने योग्य सूक्ष्म वस्तुओं को भी देखा जा सकता है। सूक्ष्मदर्शी की सहायता से चीजों का अवलोकन व जांच किया जाता है वह सूक्ष्मदर्शन कहलाता है। सूक्ष्मदर्शी का इतिहास लगभग ४०० वर्ष पुराना है। सबसे पहले नीदरलैण्ड में सन १६०० के आस-पास किसी काम के योग्य सूक्ष्मदर्शी का विकास हुआ। .

नई!!: तुलना माइक्रोस्कोप और सूक्ष्मदर्शी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »