लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक

सूची तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक

संविधान स्मारक (तुर्कमेन:Türkmenistanyň Konstitusiýa binasy; तोर्कमेनिस्तान्यिन् कोन्सतितूसिया बिनासी: तुर्नमेनिस्तानी संविधान की स्मारिका) राजधानी अश्गाबात में स्थित, तुर्कमेनिस्तान के संविधान को समर्पित एक संगमरमर युक्त स्मारक है। १८५ मीटर ऊंचा यह स्मारक, तुर्कमेनिस्तान की दूसरी सबसे ऊंची मानव-निर्मित संरचना है। यह अश्गबत की आर्काबिल ऐवेन्यू पर स्थित है। वर्ष २००८ से २०११ के बीच पौलिमेक्स् नामक एक तुर्कियाई निर्माण कंपनी ने इस्की निर्माण परियोजना को पूरा किया था। अश्गाबात टीवी टावर के बनने से पहले यह देश की सबसे ऊंची इमारत थी। .

6 संबंधों: तुर्कमेन भाषा, तुर्कमेनिस्तान, राष्ट्रीय स्मारक, स्वतंत्रता स्मारक (अश्गाबात), वर्ग, अश्क़ाबाद

तुर्कमेन भाषा

तुर्कमेन तुर्कमेनिस्तान की राष्ट्रीय भाषा है। यह तुर्कमेनिस्तान में रहने वाले करीबन तीस लाख लोगो के अलावा उत्तरी पश्चिमी अफगानिस्तान में रहने वाले करीबन चार लाख और उत्तरी पूर्वी ईरान में रहने वाले करीबन पांच लाख लोगो द्वारा बोली जाती है। तुर्कमेन विवादास्पद अल्टियाक भाषा परिवार की तुर्किक शाखा से संबद्ध है। यह दक्षिणी पश्चिमी तुर्किक उप शाखा खासतौर से पूर्वी ओगुज समूह का सदस्य है। तुर्कमेन तुर्किश और अजरबैजानी से निकट से जुड़ा हुआ है। श्रेणी:तुर्की भाषाएँ श्रेणी:भाषाएँ.

नई!!: तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक और तुर्कमेन भाषा · और देखें »

तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। 'तुर्कमेनिस्तान' नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, 'तुर्कों की भूमि'। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक और तुर्कमेनिस्तान · और देखें »

राष्ट्रीय स्मारक

किसी देश का राष्ट्रीय स्मारक एक एसा स्मारक होता है जिसे उस देश के इतिहास, राजनीती या उस्के लोगों के अनुकूल किसी अती महत्वपूर्ण घटना(जैसे: किसी युद्ध या देश की संस्थापना) की स्मृती में निर्मित किया गया हो, ऐसे स्मारक को उस देश में प्रायः संपूर्ण राष्ट्र, उसके लोग, उसकी संस्कृती एवं उसकी राष्ट्रीय विचारधारा के स्मारकीय प्रतीक के रूप में भी दर्शा जाता है। इस शब्दावली का उपयोग कई देशों में स्मारकों एवं राष्ट्रीय धरोहरों को दिये जाने वाले विशिश्ठ दर्जे (या उनके वर्गीकरण) के लिये भी किया जाता है; कई देशों में, उनकी सांस्कृतिक महत्ता के मद्देनज़र कई राष्ट्रीय धरोहरों को भी राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिया जाता है। अतः अस्थायतः "राष्ट्रीय स्मारक" एक विशिश्ठ स्मारक भी हो सकता है, एवं कुछ विशेश स्मारकों का समूह भी हो सकता है, जिन्हें राष्ट्रीय गौरव एवं संस्कृती का अभिन्न अंग माना जाता हो। हर परिस्थिती में, राष्ट्रीय स्मारक उस देश के संस्कृती, सम्मान एवं विचारधारा का प्रतीक एवं राष्ट्रीय-पहचान का अभिन्न अंग माना जाता है। .

नई!!: तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक और राष्ट्रीय स्मारक · और देखें »

स्वतंत्रता स्मारक (अश्गाबात)

तुर्कमेनिस्तान का स्वतंत्रता स्मारक(Garaşsyzlyk binasy; गाराशसीज़लिक बिनासी) तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में स्थित, सोवियत संघ-बंध-तुर्कमेनिस्तान की सोवियत संघ से मुक्ती और आज़ादी के औप्चारिक ऐलान के उपलक्ष्य की पुण्यस्भृती में बना एक स्मारक एवं वास्तुपरिसर है। राष्ट्रपति सपरमुरात नियाज़ोव, जिन्होंने अपने शासनकाल के दौरान अनेक शहरी नवीकरण कार्य केया था, के आदेश पर बनी यह ११८ मीटर ऊंची संरचना अश्गाबात शहर की सर्वोच्चतम स्मारक है। .

नई!!: तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक और स्वतंत्रता स्मारक (अश्गाबात) · और देखें »

वर्ग

वर्ग (Square) ज्यामिति की एक आकृति है। यदि किसी चतुर्भुज की चारों भुजाएं बराबर हों और चारो कोण समकोण हों तो उस चतुर्भुज को वर्ग कहते है। .

नई!!: तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक और वर्ग · और देखें »

अश्क़ाबाद

अश्क़ाबाद या अश्गाबात (तुर्कमेन: Aşgabat, फ़ारसी:; रूसी: Ашхабад, अंग्रेज़ी: Ashgabat) मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान राष्ट्र की राजधानी और सबसे बड़ी नगरी है। २००१ की जनगणना में इसकी आबादी ६,९५,३०० थी और २००९ में इसकी अनुमानित आबादी १० लाख थी। अश्क़ाबाद काराकुम रेगिस्तान और कोपेत दाग़ पर्वत शृंखला के बीच में स्थित है। इसमें रहने वाले ज्यादातर लोग तुर्कमेन जाति के हैं हालाँकि यहाँ रूसी, अर्मेनियाई और अज़ेरियों के समुदाय भी रहते हैं। इस नगर का नाम फ़ारसी के 'इश्क़' और 'आबाद' शब्दों को मिलकर बना है और इसका अर्थ 'इश्क़ का शहर' है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: तुर्कमेनिस्तान का संविधान स्मारक और अश्क़ाबाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तुर्कमेनिस्तान के संविधान का स्मारक

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »