लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तिराना के महापौरों की सूची

सूची तिराना के महापौरों की सूची

यह तिराना के भूतपूर्व और वर्तमान महापौरों की सूची है। .

5 संबंधों: एदि रामा, तिराना, सालि केल्मेन्दि, इज़ेत दिब्रा, अबेदिन नेप्राविश्ता

एदि रामा

एदि रामा, ४ जुलाई १९६४ मे अल्बानिया में जन्में, एक अल्बानियाई रानीतिज्ञ और कलाकार हैं। वे एक भूतपूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हैं और अल्बानिया समाजवादी दल के सदस्य है। उन्होंने अपनी जीवनवृत्ति (करियर) १९६८ में पैरिस से लौटने के बाद आरम्भ की। पहले वे फ़ातोस नानो की सरकार में संस्कृति, युवा और खेल मंत्री थे और वर्ष २००० में वे तिराना के महापौर चुने गए। एदि रामा २००४ में दूसरी और फिर २००७ में तीसरी बार महापौर चुने गए। अल्बानिया के जुलाई २००५ के संसदीय चुनावों में अल्बानिया समाजवादी दल की हार के बाद, एदि रामा ने फ़ातोस नानो के बाद दल का नेतृत्व सम्भाला। "सिटि मेयर" नामक संजाल समुदाय द्वारा वर्ष २००४ में उन्हें वर्ष का महापौर चुना गया। .

नई!!: तिराना के महापौरों की सूची और एदि रामा · और देखें »

तिराना

तिराना (अल्बानियाई: Tiranë) अल्बानिया की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। २००८ के अनुमान के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग ९ लाख है। तिराना की स्थापना सुलेज्मन पाशा द्वारा १६१४ में की गई थी और १९२० यह नगर अल्बानिया की राजधानी बना। यह नगर १६१४ में सुलेज्मान पाशा द्वारा स्थापित किया गया था और १९२० में अल्बानिया की राज्धानी बना। तिराना नगरपालिका इशेम नदी के किनारे स्थित है और तिराना जिले में स्थित है। तिराना समुद्र तल से १०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और अधिकत ऊँचाई वाला बिन्दू १,८२८ मीटर पर स्थित है। इसके अतिरिक्त दो मुख्य नदियां यहाँ से होकर बहती हैं: लाने और तिराने। नगर में चार कृत्रिम झीले भी हैं: तिराना झील, कोदर-कामेज़ झील, फारका झील और टुफिना झील। यह नगर उसी समानान्तर पर स्थित है जिस पर नेपल्स, मैड्रिड और इस्तांबुल स्थित हैं और इसकी मध्याह्न रेखा वही है जो बुडापेस्ट और क्राकौव की है। .

नई!!: तिराना के महापौरों की सूची और तिराना · और देखें »

सालि केल्मेन्दि

सालि केल्मेन्दि का जन्म तिराना में ३१ मई, १९४७ को हुआ था। वे एक अभियन्ता और राजनीतिज्ञ हैं। १९९० में अल्बानिया लोकतान्त्रिक दल के संस्थापकों में से एक, जुलाई १९९२ के लोकतान्त्रिक चुनावों सालि केल्मेन्दि तिराना के प्रथम लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित प्रथम महापौर हैं। १९९२-१९९६ के दौरान, लगभग ९०% उपक्रमों और १००% घरों को अराष्ट्रीयकृत कर दिया गया। राजनैतिक रूप से प्रताड़ित लोगों को बसाने के लिए भी बहुत सा काम किया गया। इस प्रकार, सालि केल्मेन्दि ने तिराना को एक केन्द्रीय नियोजित अर्थव्यस्था से परिवर्तित कर बाज़ार उन्मुख प्रणाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। .

नई!!: तिराना के महापौरों की सूची और सालि केल्मेन्दि · और देखें »

इज़ेत दिब्रा

इज़ेत दिब्रा एक अल्बानियाई राजनीतिज्ञ और १९२७ से १९२८ तक तिराना के महापौर थे। श्रेणी:अल्बानिया श्रेणी:तिराना श्रेणी:अल्बानिया के लोग.

नई!!: तिराना के महापौरों की सूची और इज़ेत दिब्रा · और देखें »

अबेदिन नेप्राविश्ता

अबेदिन नेप्राविश्ता एक अल्बानियाई राजनीतिज्ञ और दो बार (१९३३-१९३५ और १९३७-१९३९) तिराना के भूतपूर्व महापौर थे। उनका जन्म लिबोहोवा में हुआ था और वे इस्तांबुल के शाही उच्च प्रशासन विद्यालय में पढ़ने के लिए चले गए। राजा लेका ज़ोगू प्रथम के शासनाधीन वे अल्बानिया के बहुत से जिलों में महापौर रहे। नेप्राविश्ता, अबेदिन श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: तिराना के महापौरों की सूची और अबेदिन नेप्राविश्ता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »