5 संबंधों: तेरनाते द्वीप, मालुकू द्वीपसमूह, इंडोनेशिया, इंडोनेशिया के प्रांत, उत्तर मालुकू।
तेरनाते द्वीप
तेरनाते (Ternate) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह अपने से बड़े हालमाहेरा द्वीप के पश्चिमी तट से आगे स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। तेरनाते द्वीप सन् १२५७–१९१४ काल में चलने वाले ऐतिहासिक तेरनाते सलतनत का केन्द्र था। .
नई!!: तिदोरे द्वीप और तेरनाते द्वीप · और देखें »
मालुकू द्वीपसमूह
मालुकू द्वीपसमूह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी से पूर्व, नया गिनी से पश्चिम और तिमोर से उत्तर व पूर्व में स्थित हैं। यह द्वीप इतिहास में जायफल और लौंग जैसे मसाला बनाने वाले वनस्पतियों के लिये प्रसिद्ध थे और "मसालों के द्वीप" (स्पाइस आइलैण्ड्ज़, Spice Islands) के नाम से जाने जाते थे। .
नई!!: तिदोरे द्वीप और मालुकू द्वीपसमूह · और देखें »
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .
नई!!: तिदोरे द्वीप और इंडोनेशिया · और देखें »
इंडोनेशिया के प्रांत
इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .
नई!!: तिदोरे द्वीप और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »
उत्तर मालुकू
उत्तर मालुकू, जो इण्डोनेशियाई भाषा में मालुकू उतारा कहलाता है, दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से हालमाहेरा द्वीप पर स्थित सोफ़ीफ़ी शहर है। तेरनाते द्वीप इसी प्रान्त में शामिल है। .
नई!!: तिदोरे द्वीप और उत्तर मालुकू · और देखें »