लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तावेउनी

सूची तावेउनी

तावेउनी (Taveuni) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उस देश में केवल विति लेवु और वानुआ लेवु के दो द्वीप ही इस से अधिक क्षेत्रफल रखते हैं। यह भौगोलिक रूप से वानुआ लेवु द्वीपसमूह का भाग है और प्रशासनिक रूप से फ़िजी के उत्तरी विभाग के थकाउन्द्रोवे प्रान्त में सम्मिलित है। यह प्रशांत महासागर के फ़र्श से उठने वाले एक महान आकार के ढाल ज्वालामुखी के ऊपरी भाग पर स्थित है और 434 वर्ग किमी का क्षेत्रफल रखता है। इसपर 9,000 लोग बसे हुए हैं। यहाँ का पर्यावरण आज भी बहुत प्राकृतिक है जिसके कारण इसे फ़ीजी का उद्यान द्वीप भी कहा जाता है। .

10 संबंधों: ढाल ज्वालामुखी, थकाउन्द्रोवे प्रान्त, प्रशान्त महासागर, फ़िजी, फ़िजी में स्थानीय सरकार, वानुआ लेवु, वानुआ लेवु द्वीपसमूह, विति लेवु, कोरो सागर, उत्तरी विभाग, फ़िजी

ढाल ज्वालामुखी

एक परिपक्व ढाल ज्वालामुखी में लावा प्रवाह की कई परतों को दिखाता, ढाल ज्वालामुखी का एक आरेख।ढाल ज्वालामुखी जिसे शील्ड ज्वालामुखी, भी कहा जाता है, ज्वालामुखियों का एक प्रकार है। इन ज्वालामुखियों का निर्माण आमतौर पर लगभग पूरी तरह से तरल लावा प्रवाह के द्वारा होता है। इन ज्वालामुखियों का यह विशिष्ट नाम इसलिए पड़ा है क्योंकि, देखने में यह किसी योद्धा की ढाल के समान प्रतीत होते हैं, यानि एक ढाल के समान इनका आकार बड़ा और पार्श्व ऊँचाई कम होती है। इन ज्वालामुखियों के द्वारा उद्गारित अत्यधिक तरल लावा, जो कि अन्य अधिक विस्फोटक ज्वालामुखियों से निकले लावे की तुलना में अधिक दूर तक बहता है और लावे की एक व्यापक चादर का निर्माण कर, किसी ढाल ज्वालामुखी को इसका यह विशिष्ट रूप का प्रदान करता है। .

नई!!: तावेउनी और ढाल ज्वालामुखी · और देखें »

थकाउन्द्रोवे प्रान्त

थकाउन्द्रोवे (Cakaudrove) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का एक प्रान्त है। यह उस देश के उत्तरी विभाग में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह वानुआ लेवु द्वीप के दक्षिणपूर्वी कोने में विस्तृत है। थकाउन्द्रोवे प्रान्त देश की छठी सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रान्त है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह फ़िजी का सबसे बड़ा प्रान्त है। .

नई!!: तावेउनी और थकाउन्द्रोवे प्रान्त · और देखें »

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

नई!!: तावेउनी और प्रशान्त महासागर · और देखें »

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: तावेउनी और फ़िजी · और देखें »

फ़िजी में स्थानीय सरकार

फ़िजी, जो प्रशांत महासागर के दक्षिणी हिस्से में स्थित द्वीपों से बना एक देश है, प्रशासनिक रूप से चार विभागों (divisions, डिविझ़न) में बांटा गया है। इन विभागों को स्वयं आगे प्रान्तों (provinces, प्रॉविन्स) में बांटा जाता है और देश में कुल मिलकर चौदह प्रान्त हैं। फ़िजी में रोतुमा नामक स्वशासित द्वीप भी शामिल है, जो इन चार विभागों से बाहर है। .

नई!!: तावेउनी और फ़िजी में स्थानीय सरकार · और देखें »

वानुआ लेवु

वानुआ लेवु प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 5,587.1 वर्ग किमी है, जो भारत के गोवा और सिक्किम राज्यों के लगभग बीच का आंकड़ा है। यह देश के सबसे बड़े द्वीप, विति लेवु, से लगभग 64 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: तावेउनी और वानुआ लेवु · और देखें »

वानुआ लेवु द्वीपसमूह

वानुआ लेवु द्वीपसमूह (Vanua Levu Group) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के उत्तरी भाग में विस्तृत एक द्वीपसमूह है। इसका नाम इसके सबसे बड़े द्वीप, वानुआ लेवु, पर पड़ा है, जो (विति लेवु के बाद) फ़िजी का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है। इस द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप तावेउनी है, जो फ़िजी का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। वानुआ लेवु और तावेउनी के अलवा, इसमें लउथाला, मतान्गी, नामेना लाला, न्गामेआ, राम्बी, वोरोवोरो और यान्दुआ ताम्बु के द्वीप भी प्रमुख हैं। कुल मिलाकर इस द्वीपसमूह का क्षेत्रफल 6,199 वर्ग किमी (2,393 वर्ग मील) है और सन् 1996 की जनगणना में इसके द्वीपों पर 1,40,016 लोगों की आबादी गिनी गई थी। .

नई!!: तावेउनी और वानुआ लेवु द्वीपसमूह · और देखें »

विति लेवु

विति लेवु (Viti Levu), जिसका स्थानीय उच्चारण विचि लेवु (ˈβitʃi ˈleβu) है, दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश व द्वीप समूह का सबसे बड़ा द्वीप है। फ़िजी की अधिकांश जनसंख्या (लगभग ७०%) इसी द्वीप पर रहती है और उस देश की राजधानी सूवा भी यहीं स्थित है। अधिकतर लोग तटवर्ती क्षेत्रों पर रहते हैं जबकि द्वीप के अंदरूनी इलाक़ों में जन-घनत्व कम है। .

नई!!: तावेउनी और विति लेवु · और देखें »

कोरो सागर

कोरो सागर (Koro Sea) प्रशांत महासागर का एक सागर है। इसके पश्चिम में फ़िजी का विति लेवु द्वीप और पूर्व में फ़िजी का ही लाउ द्वीपसमूह स्थित है। सागर का नाम लोमइवीती द्वीपसमूह के कोरो द्वीप पर पड़ा है। .

नई!!: तावेउनी और कोरो सागर · और देखें »

उत्तरी विभाग, फ़िजी

उत्तरी विभाग (Northern Division) प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश के चार प्रशासनिक विभागों में से एक है। इस विभाग में फ़िजी का दूसरा सबसे बड़े द्वीप, वानुआ लेवु का पूर्ण भाग और कुछ अन्य छोटे द्वीप सम्मिलित हैं। इसमें देश के तीन प्रान्त - बुआ, थकाउन्द्रोवे और माथउआता - शामिल हैं। लम्बासा इस विभाग की राजधानी है। .

नई!!: तावेउनी और उत्तरी विभाग, फ़िजी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »