लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तापसी पन्नू

सूची तापसी पन्नू

तापसी पन्नू (जन्म 1 अगस्त 1987) भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली। अगली फिल्म जुड़वां 2 है। .

9 संबंधों: चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म), द ग़ाज़ी अटैक, दिल्ली, पिंक (फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार, बेबी (२०१५ फिल्म), हिन्दी सिनेमा, जनसत्ता, जुड़वा 2

चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म)

चश्मे बद्दूर (हिन्दी अनुवाद: बुरी नज़र दूर हट) डेविड धवन द्वारा निर्देशित 2013 की बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म अली ज़फ़र, सिद्धार्थ नारायण, ताप्सी पन्नू और दिव्येंदु शर्मा द्वारा अभिनीत है। यह 5 अप्रैल 2013 को जारी की गयी जो समान नाम की 1981 की फ़िल्म की उत्तरकृत्ति है। फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया द्वारा सफल घोषित की गयी। .

नई!!: तापसी पन्नू और चश्मे बद्दूर (२०१३ फ़िल्म) · और देखें »

द ग़ाज़ी अटैक

द ग़ाज़ी अटैक (The Ghazi Attack) (तेलुगु में ఘాజీ) संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित एक भारतीय युद्ध पर बनी फिल्म है वह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस गाजी की रहस्यमय डूबने पर आधारित है। फिल्मी कलाकारों में राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, केके मेनन और अतुल कुलकर्णी शामिल हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण में नरेशन(narration) के लिए अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है। वही चिरंजीवी ने फिल्म के तेलुगू संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है। फिल्म के ट्रेलर को 11 जनवरी 2017 को जारी किया जा चूका हैं, और या फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। यह भारत में पानी के नीचे या समुद्र-युद्ध पर आधारित पहली फिल्म है। .

नई!!: तापसी पन्नू और द ग़ाज़ी अटैक · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: तापसी पन्नू और दिल्ली · और देखें »

पिंक (फ़िल्म)

पिंक अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित 2016 की हिन्दी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, अंगद बेदी, एंड्रिया तारियांग, पीयूष मिश्रा, और धृतिमान चटर्जी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म 16 सितम्बर 2016 को अच्छी समीक्षाओं के साथ रिलीज़ हुई और व्यावसायिक सफल रही। .

नई!!: तापसी पन्नू और पिंक (फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार

यह हिन्दी फ़िल्मों के लिये दिये जाने वाला पुरस्कार है जो प्रति वर्ष एक समारोह में दिया जाता है। फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार पुरस्कार उभरते अभिनेता या अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: तापसी पन्नू और फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार · और देखें »

बेबी (२०१५ फिल्म)

बेबी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसे नीरज पांडे निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म २३ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: तापसी पन्नू और बेबी (२०१५ फिल्म) · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: तापसी पन्नू और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

जनसत्ता

जनसत्ता हिन्दी का प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: तापसी पन्नू और जनसत्ता · और देखें »

जुड़वा 2

जुड़वा 2 एक भारतीय बॉलीवुड हिन्दी एक्शन और हास्य से भरी फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला है और इनके ही नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडीस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार होंगे जिसमें वरुण धवन दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म २९ सितम्बर २०१७ को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म १९९७ में बनी जुड़वा फिल्म का दूसरा भाग है। इस फिल्म का ट्रेलर २१ अगस्त को रिलीज किया गया था। .

नई!!: तापसी पन्नू और जुड़वा 2 · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »