लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

सूची ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

ताइवान ताओयुआन इन्टरनेशनल एयरपोर्ट, ताइवान का स्थित सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह दाओयुआन टाउनशिप, ताओयुआन काउण्टी, ताईवान में स्थापित है। यह ताईवान के नियमित अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों वाले विमानक्षेत्रों में से एक और यहां का व्यस्ततम प्रवेश मार्ग है। यह चाइना एयरलाइंस एवं ईवीए एयर का प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय हब है। यह विमानक्षेत्र व्यापारिक प्रचालन हेतु १९७९ में आरंभ हुआ था और तब से यह मेनलैण्ड चीन तथा एशिया के शेष भागों के गंतव्यों के लिये एक महत्त्वपूर्ण ट्रांस-शिपमेंट केन्द्र, यात्री हब है। यह विमानक्षेत्र पहले चियाम्ग काइ-शेक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (CKS अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र) कहलाता था और २००६ में इसे वर्तमाण नाम मिला। ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र ताईपेई राजधानी शहर एवं उत्तरी ताईवान को सेवा देने वाले दो विमानक्षेत्रों में से एक है। दूसरा ताईपेई सोंगशान विमानक्षेत्र, ताईपेई शहर के बीच में बना है और १९७९ तक मुख्य विमानक्षेत्र का उद्देश्य हल करता था। अब वहां से मुख्यतः चार्टर्ड उडआनें ही चलती हैं, जिनमें से अधिकांश चीन मेनलैण्ड को या से आती जाती हैं। ताईवान ताओयुआन में वर्ष २०१० में कुल 25,114,418 यात्री आवागमन संपन्न हुआ था।.

4 संबंधों: चाइना एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल, ताइवान, कंक्रीट

चाइना एयरलाइंस

ताओयुआन स्थित मुख्यालय भवन चाइना एयरलाइंस (सीएएल) (चीनी: 中華 航空; पिनयिन: ज़ोंघुआ हांगकॉंग) (टीडब्लूएसई: 2610) चीन गणराज्य (ताइवान) की सबसे बड़ी ध्वज वाहक और एयरलाइन कंपनी है। इसका मुख्यालय ताइवान ताओयुवान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में है और इसके नियमित कर्मचारियों की संख्या 11,154 है। चाइना एयरलाइन्स 1300 से अधिक साप्ताहिक उड़ाने भरता हैं, जो 91(+1) शहरों और 95(+1) हवाई अड्डों (कोडशेयर छोड़कर; कोष्ठ भविष्य स्थलों की ओर संकेत करते है) जो संपूर्ण एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ओशिनिया मे फैले हुए हैं,। दूसरी तरफ इसका कार्गो विभाग 33 गंतव्यों के लिए 91 मालवाही साप्ताहिक उड़ानों भरता है। 2013 मे यह एयरलाइंस यात्री प्रति किलोमीटर राजस्व के मामले में दुनिया में 29वीं सबसे बड़ी एयरलाइन और माल भाड़े के मामले में 9 वीं सबसे बड़ी एयरलाइन्स हैं। चाइना एयरलाइन्स के तीन सहायक एयरलाइन कंपनियाँ है। मंदारिन एयरलाइंस, जो घरेलू और क्षेत्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती हैं। चाइना एयरलाइन्स कार्गो: जो मालवाही विमानों के बेड़े चलाती है और अपने सरंक्षक एयरलाइन की कार्गो क्षमता का प्रबंधन करती है। टाइगर-एयर ताइवान एक कम लागत वाली वाहक कंपनी हैं। चाइना एयरलाइन्स और सिंगापुर एयरलाइन समूह टाइगर-एयर होल्डिंग्स द्वारा स्थापित की गयी हैं। .

नई!!: ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और चाइना एयरलाइंस · और देखें »

एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल

लोगो एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल (अंग्रेज़ी: Airports Council International (ACI)) (हिन्दी अनुवाद: अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र परिषद) विश्व के विमानक्षेत्रों का एक अलाभार्थी वैश्विक व्यापार संघ है। इसमें ५८० सदस्य हैं जो विश्व के १७९ देशों एवं क्षेत्रों में १६५० विमानक्षेत्र चला रहे हैं। एसीआई प्राथमिक तौर पर सदस्य विमानक्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करती है एवं विमानक्षेत्र प्रबंधन एवं संचालन में व्यावसायिक मानकों के उत्थान के उद्देश्य हेतु कार्यरत है। इसका मुख्य उद्देश्य एक सुरक्षित एवं वातावरण उत्तरदायी वायु यातायात प्रणाली को जन-जन के लिये उपलब्ध कराना है। परिषद का प्रशासन एसीआई गवर्निंग बोर्ड के पास है। एसीआई विश्व मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित था, किन्तु बाद में २०१० की जनरल असेम्बली के बाद इसे स्थानांतरित कर मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थापित किया गया। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) ब्यूरो भी शामिल है और एसीआई एयर ट्रांस्पोर्ट ऍक्शन समूह (ATAG) का सदस्य है। .

नई!!: ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और एयरपोर्ट्स काउन्सिल इन्टरनेशनल · और देखें »

ताइवान

ताइवान द्वीप की स्थिति ताइवान का मानचित्र ताइवान या ताईवान (चीनी: 台灣) पूर्व एशिया में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का अंग है जिसका मुख्यालय ताइवान द्वीप ही है। इस कारण प्रायः 'ताइवान' का अर्थ 'चीनी गणराज्य' से भी लगाया जाता है। यूं तो ऐतिहासिक तथा संस्कृतिक दृष्टि से यह मुख्य भूमि (चीन) का अंग रहा है, पर इसकी स्वायत्ता तथा स्वतंत्रता को लेकर चीन (जिसका, इस लेख में, अभिप्राय चीन का जनवादी गणराज्य से है) तथा चीनी गणराज्य के प्रशासन में विवाद रहा है। ताइवान की राजधानी है ताइपे। यह देश का वित्तीय केन्द्र भी है और यह नगर देश के उत्तरी भाग में स्थित है। यहाँ के निवासी मूलत: चीन के फ्यूकियन (Fukien) और क्वांगतुंग प्रदेशों से आकर बसे लोगों की संतान हैं। इनमें ताइवानी वे कहे जाते हैं, जो यहाँ द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व में बसे हुए हैं। ये ताइवानी लोग दक्षिण चीनी भाषाएँ जिनमें अमाय (Amoy), स्वातोव (Swatow) और हक्का (Hakka) सम्मिलित हैं, बोलते हैं। मंदारिन (Mandarin) राज्यकार्यों की भाषा है। ५० वर्षीय जापानी शासन के प्रभाव में लोगों ने जापानी भी सीखी है। आदिवासी, मलय पोलीनेशियाई समूह की बोलियाँ बोलते हैं। .

नई!!: ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और ताइवान · और देखें »

कंक्रीट

वाणिज्यिक भवन के लिये कंक्रीट बिछायी जा रही है। कंक्रीट (Concrete) एक निर्माण सामग्री है जो सीमेंट एवं कुछ अन्य पदार्थों का मिश्रण होती है। कंक्रीट की यह विशेषता है कि यह पानी मिलाकर छोड़ देने के बाद धीरे-धीरे ठोस एवं कठोर बन जाता है। इस प्रक्रिया को जलीकरण (Hydration) कहते है। इस रासायनिक क्रिया में पानी, सिमेन्ट के साथ क्रिया करके पत्थर जैसा कठोर पदार्थ बनाती है जिसमें अन्य चीजें बंध जातीं हैं। कंक्रीट का प्रयोग सड़क बनाने, पाइप निर्माण, भवन निर्माण, नींव बनाने, पुल आदि बनाने में होता है। कंक्रीट का उपयोग 2000 ई.पू.

नई!!: ताइवान ताओयुआन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र और कंक्रीट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

च्ह्यांग काई शेक हवाई अड्डा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »