लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

तरकश.कॉम

सूची तरकश.कॉम

तरकश समूह हिन्दी चिट्ठाकारों का एक प्रगतिशील समूह है। तरकश के संस्थापक संजय बेंगाणी ने इस समूह को अगस्त 2005 में शुरू किया था। तब उन्होने अपना पहला चिट्ठा जोगलिखी लिखना शुरू किया था। इस छोटी सी शुरूआत के बाद तरकश उत्तरोत्तर प्रगति करता गया है। 25 अगस्त 2006, को तरकश.कॉम हिन्दी के पहले ज्ञानरंजन पोर्टल के रूप में रीलाँच किया गया। तरकश पर तरकश पेनल के लेखकों तथा अन्य अतिथि लेखकों के द्वारा लिखित आलेख प्रकाशित किए जाते हैं। तरकश पर समाज, मनोरंजन, सिनेमा, तकनीक, स्वास्थ्य, जीवन शैली, हास्य व्यंग्य, साहित्य, विज्ञापन जगत, मीडिया इत्यादि कई विभाग हैं। तरकश का पॉडकास्ट और ब्रॉडकास्टिंग विभाग बहुत लोकप्रिय है, तथा इसका संज्ञान कई समाचार पत्रों द्वारा लिया जाता रहा है। तरकश समूह इस संजाल को और बेहतर बनाने के प्रति सदैव कार्यरत रहता है। भविष्य में कई अन्य सेवाओं को भी इस संजाल में शुरू किया जाना है। तरकश का संचालन अहमदाबाद, भारत से होता है, तथा तरकश की ऑफिस अहमदाबाद तथा एंटारियो, कनाडा स्थित है। तरकश के अन्य तीर:: नुक्कड तरकश समूह का फोरम है। यहाँ पर प्रयोक्ता विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं।: रसोई, तरकश समूह की रेसेपी साइट है। यहाँ भारत भर के विभिन्न प्रांतो की व्यंजन विधियाँ रखी गई हैं।: युवाओं के द्वारा युवाओं के लिए बनाया गया अंग्रेजी पोर्टल है। तरकश की ही तर्ज पर आधारित यह पोर्टल कैरियर, जीवनशैली और मनोरंजन जगत की ख़बरें परोसता है।: दर्शकों को अपने वीडियो प्रदर्शित करने की सुविधा देता है। इस विभाग के माध्यम से दर्शक अपनी पसंद के वीडियो प्रदर्शित श्रेणियों में से चुन सकते हैं।.

0 संबंधों

यहां पुनर्निर्देश करता है:

तरकश.कॉम - हिन्दी का पहला ज्ञानरंजन पॉर्टल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »