लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डोमिनोज़ पिज़्ज़ा

सूची डोमिनोज़ पिज़्ज़ा

Headquarters of Domino's Pizza डोमिनोज़ पिज़्ज़ा (अंग्रेजी:Domino's Pizza) एक बहुराष्ट्रीय फ़ास्ट फ़ूड कम्पनी है, जिसे पिज़्ज़ा बनाने में महारत प्राप्त है। डोमिनोज़ संयुक्त राज्य अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी फ़ास्ट फ़ूड श्रृंखला है और इसके पूरी दुनिया के ६० देशों में ९,००० बिक्री-केन्द्र हैं। इस कम्पनी की स्थापना १९६० में टॉम मॉनाहैन द्वारा इप्सिलाण्टी, मिशिगन में की गई थी और इन वर्षों के दौरान यह पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में विस्तारित हुआ। वर्ष १९९८ से इसका स्वामित्व एक निजी इक्विटी फण्ड बैन कैपिटल के पास है और २००४ से यह स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। .

8 संबंधों: ऐन आर्बर, पास्ता, पिज़्ज़ा, रेस्तरां, संयुक्त राज्य, अमेरिकी डॉलर, अंग्रेज़ी भाषा, १९६०

ऐन आर्बर

ऍन आर्बर् संयुक्त राज्य अमेरिका की मिशिगन राज्य का शहर है। एन आर्बर अमरीका के मिशिगन प्रांत का एक शहर है जो डेट्राइट से लगभग 30 मील दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह शहर मुख्य रूप से मिशिगन विश्वविद्यालय की वजह से जाना जाता है।.

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और ऐन आर्बर · और देखें »

पास्ता

सर्पिल पास्ता पास्ता (Pasta) इटली का व्यंजन है। यह यूरोप व अमेरिका के रेस्तराओं में खूब चलती है। पास्ता के अनेकों प्रकार उपलब्ध हैं। पास्ता की खूबी है कि इसे आप मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं। यह काफी हद तक चीनी नूड्ल्स से मिलता है, क्योंकि यह आटे से तैयार किया जाता है। कई लोग तो पास्ता को सलाद या अल्पाहार (स्नैक्स) के तौर पर लेना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर भी होता है और यह कई विटामिनों का स्रोत भी हए। पास्ता को अमूमन जैतून के तेल में पकाया जाता है और इसमें गोभी, मटर व गाजर डाल कर भी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा कई लोग रसेदार पास्ता भी बनाते हैं, ताकि वह सर्दी में पास्ता को सूप के रूप में खा सकें। बाजार में पास्ता कई आकारों में उपलब्ध है, जिसमें नलिकाकार, गोलाकार व भरवां खास हैं। बच्चों को मसाला पास्ता व चीज पास्ता सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। .

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और पास्ता · और देखें »

पिज़्ज़ा

पिज़्ज़ा (इतालवी Pizza) भट्टी में बनाए जानी वाली चपटी ब्रेड होती है, जीसे मुख्यतः टमाटर की चटनी, चीज़ और अन्य विविध टॉपिंग के साथ परोसा जाता है। इसकी उत्पत्ती इटली में हुई और अब यह विश्वभर में लोकप्रिय है। .

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और पिज़्ज़ा · और देखें »

रेस्तरां

रेस्तरां (फ्रांसीसी:Restaurant; रेस्टॉरां), वो स्थान होता है, जहां भोजन और पेय पदार्थों को तैयार करके परोसा जाता है और इस सेवा के बदले ग्राहक से पैसे लिए (वसूले) जाते हैं। आमतौर पर खाने को रेस्तरां की रसोई में तैयार किया जाता है और रेस्तरां परिसर में ही परोसा जाता है, लेकिन आजकल रेस्तरांओं से भोजन खरीद कर साथ ले जाया जा सकता है या फिर आदेश दे कर मंगवाया भी जा सकता है। .

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और रेस्तरां · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और संयुक्त राज्य · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९६०

1960 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। इसे अफ़्रीका का वर्ष भी कहा जाता है, क्योंकि इस साल कई प्रमुख घटनाएँ घटी ― विशेषकर सत्रह अफ़्रीकी राष्ट्रों की स्वतंत्रता ― जिससे विश्व का ध्यान इस महाद्वीप पर गया और पैन-अफ़्रीकीवाद की भावनाएँ और गहरी हुई। .

नई!!: डोमिनोज़ पिज़्ज़ा और १९६० · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डोमिनोस पिज़्ज़ा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »