लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

दोदोमा

सूची दोदोमा

दोदोमा (शाब्दिक अर्थ गोगो भाषा में "यह डूब गया है"), आधिकारिक तौर पर दोदोमा शहरी जिला, तंजानिया की राष्ट्रीय राजधानी और दोदोमा क्षेत्र की राजधानी है। 2002 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 324347 है। दोदोमा को राष्ट्रीय राजधानी बनाने की योजना सन 1973 में बनाई गयी थी। तंजानिया की राष्ट्रीय असेंबली को फरवरी 1996 में दोदोमा ले जाया गया, लेकिन अभी भी कई सरकारी कार्यालय पिछली राष्ट्रीय राजधानी दार अस सलाम में ही हैं, जो कि तंज़ानिया की वाणिज्यिक राजधानी भी है। .

4 संबंधों: तंज़ानिया, दार अस सलाम, दोदोमा क्षेत्र, महापौर

तंज़ानिया

तंजानिया का संयुक्त गणराज्य (स्वाहिली: Jamhuri ya Muungano wa Tanzania), अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है, जिसकी सीमायें, उत्तर में कीनिया और युगांडा, पश्चिम में रवांडा, बुरुंडी और कांगो, दक्षिण में ज़ाम्बिया, मलावी और मोजाम्बिक से मिलती हैं, तथा देश की पूर्वी सीमा हिंद महासागर द्वारा निर्धारित होती है। तंजानिया का संयुक्त गणराज्य, 26 प्रदेशों जिन्हें मिकाओ कहते हैं से मिलकर बना है, जिनमें ज़ांज़ीबार का स्वायत्त क्षेत्र भी शामिल है। 2005 में निर्वाचित राष्ट्रपति जकाया किकवेते म्रिशो देश के वर्तमान राष्ट्रप्रमुख हैं। 1996 से, तंजानिया की सरकारी राजधानी दोदोमा है, जहां संसद और कुछ सरकारी कार्यालय स्थित हैं। स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर 1996 के बीच, तटीय शहर दार अस सलाम ने देश की राजनीतिक राजधानी बना रहा। आज, दार-एस-सलाम तंजानिया का सबसे प्रमुख वाणिज्यिक शहर है और ज्यादातर सरकारी कार्यालय यहीं पर स्थित हैं। यह देश का और उसके स्थलरुद्ध पड़ोसी देशों के लिए सबसे प्रमुख बंदरगाह है। तंजानिया नाम दो राष्ट्रों तंगानयिका और ज़ांज़ीबार से मिलकर से मिलकर बना है, जिनके विलय स्वरूप 1964 में तंगानयिका और ज़ांज़ीबार का संयुक्त गणराज्य अस्तित्व में आया था जिसका नाम उसी वर्ष बाद में बदल कर तंजानिया का संयुक्त गणराज्य कर दिया गया। .

नई!!: दोदोमा और तंज़ानिया · और देखें »

दार अस सलाम

दार अस सलाम (अरबी: دار السلام दार अस्सलाम), जिसे पहले म्ज़ीज़िमा कहा जाता था, तंज़ानिया का सबसे बड़ा शहर है। यह देश का सबसे अमीर शहर और एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय आर्थिक केन्द्र है। असल में दार अस सलाम, तंजानिया के भीतर एक प्रशासनिक प्रांत है और इसमें तीन प्रशासनिक जिले, उत्तर में किनोन्दोनी, मध्य में इलाहा और दक्षिण में तेमेकी समाहित हैं। 2002 की जनगणना के अनुसार दार अस सलाम क्षेत्र की आधिकारिक जनसंख्या 2497940 थी। हालांकि 1974 में दोदोमा को दार अस सलाम के स्थान पर राजधानी का दर्जा दे दिया गया पर, यह शहर आज भी केंद्रीय सरकार की स्थायी नौकरशाही का केंद्र बना हुआ है और साथ ही यह दार अस सलाम क्षेत्र की राजधानी भी है। .

नई!!: दोदोमा और दार अस सलाम · और देखें »

दोदोमा क्षेत्र

तंज़ानिया में दोदोमा क्षेत्र की अवस्थिति दोदोमा क्षेत्र, तंजानिया के 26 प्रशासनिक क्षेत्रों में से एक क्षेत्र है। इसका कुल क्षेत्रफल 41310 किमी² और जनसंख्या 1698996 है (अगस्त 2002 की जनगणना)। इस क्षेत्र की राजधानी दोदोमा शहर है। इस क्षेत्र में सेम, बीज, अनाज, मूंगफली, कॉफी, चाय और तंबाकू का उत्पादन होता है। यहाँ मवेशियों को भी पाला और बेचा जाता है। .

नई!!: दोदोमा और दोदोमा क्षेत्र · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: दोदोमा और महापौर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डोडोमा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »